Apni Pathshala

UKPSC Lower PCS Final Result 2026 Out

UKPSC Lower PCS Final Result 2026

UKPSC Lower PCS Final Result 2026 Out

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आज 25 सितंबर 2026 को UKPSC Lower PCS Final Result 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

UKPSC Lower PCS Final Result 2026 Overview 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा विज्ञापन संख्या A-3/E-2/DR/LSS/2024-25 के तहत आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। कुल 113 पदों को भरने के लिए इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 May 2025 को किया गया था, जिसका परिणाम जुलाई 2025 में जारी किया गया। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 13 & 14 September 2025 को हुआ, जिसमें सफल हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया था। आज जारी में परिणाम उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम, आवंटित पद, अंक और श्रेणी जैसी महत्वपूर्ण विवरण शामिल है। इसके साथ ही आयोग ने आधिकारिक रूप से श्रेणी-वार कट-ऑफ मार्क्स और अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत प्राप्तांक भी पोर्टल पर लाइव कर दिए हैं।

परीक्षा बोर्डउत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC Official Site)
परीक्षा का नामउत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल / अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (Lower PCS)
विज्ञापन संख्याA-3/E-2/DR/LSS/2024-25
कुल रिक्तियां113 पद
मुख्य पद शामिलनायब तहसीलदार, डिप्टी जेलर, सप्लाई इंस्पेक्टर, मार्केटिंग इंस्पेक्टर, आबकारी निरीक्षक आदि
अंतिम परिणाम तिथि25 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटpsc.uk.gov.in

UKPSC Lower PCS Final Result 2026 PDF Download Link

UKPSC Lower PCS अंतिम चयन परिणाम डाउनलोड करने का आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार वेबसाइट से मेरिट लिस्ट की फाइल डाउनलोड कर अपना रोल नंबर खोज सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया है:

UKPSC Lower PCS Final Result PDF Download
UKPSC Lower PCS Final Result 2026 (Marks Of Candidates)
UKPSC Lower PCS Final Result 2026 Download Process 
स्टेप 1सबसे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2होमपेज पर उपलब्ध “Results” या “Announcements” टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3वहाँ “Uttarakhand Combined State Civil/Lower Subordinate Services Exam-2024” के परिणाम वाले लिंक का चयन करें।
स्टेप 4आपके सामने चयन सूची (Selection Result), कट-ऑफ मार्क्स और कैंडिडेट मार्क्स के अलग-अलग पीडीएफ लिंक दिखाई देंगे।
स्टेप 5मेरिट लिस्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज कर अपना स्टेटस चेक करें।

UKPSC Lower PCS Cut Off 2026

आयोग ने अंतिम चयन परिणाम के साथ ही श्रेणी-वार और पद-वार आधिकारिक कट-ऑफ मार्क्स भी पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिए हैं। अनारक्षित व आरक्षित श्रेणी के लिए मुख्य संयुक्त समूह के कट-ऑफ अंक नीचे दिए गए हैं:

श्रेणीकट-ऑफ अंक
अनारक्षित (Unreserved – UR)282
अनारक्षित – उत्तराखंड महिला (UR Woman)282
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)288
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)282
अनुसूचित जाति (SC)252
अनुसूचित जनजाति (ST)263

Note: पद के अनुसार विस्तृत कट ऑफ अंक जानने के लिए नीचे दिए गए पीएफ पर क्लिक करें। 

UKPSC Lower PCS Cut Off 2026

What Next?

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को अब संबंधित विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल/नियुक्ति की औपचारिकताओं के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी सफल अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए, क्योंकि जल्द ही आयोग विभागवार आधिकारिक सूचना जारी कर जॉइनिंग प्रक्रिया की शुरुआत करेगा।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. UKPSC Lower PCS Final Result 2026 कब जारी हुआ?

    यह फाइनल रिजल्ट 25 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी किया गया।

  2. UKPSC Lower PCS Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

    आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in के ‘Results’ सेक्शन में जाकर डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड करें।

  3. UKPSC Lower PCS final merit list 2026 कहाँ देखें?

    अभ्यर्थी फाइनल मेरिट लिस्ट उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

  4. UKPSC Lower PCS cutoff 2026 कितनी है?

    मुख्य पदों के लिए अनारक्षित (UR) व OBC की कट-ऑफ 282, EWS की 288 और SC की 252 रही।

  5. UKPSC Lower PCS में कितने candidates का final selection हुआ?

    इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों के कुल 113 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top