Apni Pathshala

UP Home Guard Result 2026

UP Home Guard Result 2026

UP Home Guard Result 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने UP Home Guard Result 2026 आधिकारिक रूप से 28 जून 2026 को घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट UPPBPB Official Website पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं और मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Home Guard Result 2026 Overview 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा यूपी होमगार्ड भर्ती विज्ञापन (Enrolment 2025) के तहत कुल 41,424 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को सूबे के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में प्रदेश भर से 19,29,155 छात्र उपस्थित हुए थे। 28 जून 2026 को घोषित किए गए परिणामों में कुल 1,07,221 अभ्यर्थियों (कुल पदों का लगभग 2.6 गुना) को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड द्वारा इस परिणाम में अभ्यर्थी अपने रिजल्ट स्टेटस में व्यक्तिगत विवरण, सामान्यीकृत (Normalized) अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और मेरिट रैंक की जानकारियां देख सकते हैं। इसके साथ ही, स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

भर्ती संगठन का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)
पद का नामहोमगार्ड (Home Guard)
कुल रिक्तियां41,424 पद
लिखित परीक्षा की तिथियां25, 26 और 27 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि28 जून 2026
शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार1,07,221 अभ्यर्थी
चयन प्रक्रिया के चरणलिखित परीक्षा, DV, PST और PET
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

Uttar Pradesh Home Guard Result Download Link 2026

उत्तर प्रदेश होमगार्ड लिखित परीक्षा का परिणाम देखने और मेरिट सूची में अपना नाम जांचने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) के माध्यम से लॉगिन करके अपना रिजल्ट स्टेटस तुरंत देख कर सकते हैं।

UP Home Guard Result 2026 Download

UP Home Guard Score Card 2026 Download 

अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में अपने कुल प्राप्तांकों और सामान्यीकृत अंकों की जांच करने के लिए अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है, जहां आप अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करके इसे देख सकते हैं।

UP Home Guard Scorecard 2026 Link

How to Download UP Home Guard Result 2026?

उम्मीदवार अपना परिणाम और मेरिट सूची बिना किसी परेशानी के डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई दे रहे “UP Home Guard Enrolment 2025 Result” वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा।
इस पेज पर अपना Registration Number और Date of Birth (DOB) दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरने के बाद नीचे दिए गए “Sign In / Submit” बटन पर क्लिक करें।
अब आपका UP Home Guard Result और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लें या PDF फॉर्मेट में सुरक्षित सेव कर लें।

Next Step After UP Home Guard Result

लिखित परीक्षा की मेरिट सूची में सफल घोषित किए गए सभी 1,07,221 उम्मीदवारों को अब चयन के अगले चरणों में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV) और शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा (PST/PET) के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड द्वारा निर्धारित Physical Test Requirements निम्निलिखित है:

परीक्षण का प्रकारपुरुष अभ्यर्थी (Male)महिला अभ्यर्थी (Female)
ऊंचाई (Height) – General/OBC/SC168 सेमी152 सेमी
ऊंचाई (Height) – ST160 सेमी147 सेमी
सीना (Chest) – General/OBC/SC79 सेमी (फुलाव के साथ 84 सेमी)लागू नहीं (N/A)
सीना (Chest) – ST77 सेमी (फुलाव के साथ 82 सेमी)लागू नहीं (N/A)
दौड़ (Running / PET)2.5 किमी (12 मिनट में)1.0 किमी (6 मिनट में)
वजन (Weight)लागू नहीं (N/A)न्यूनतम 40 किलोग्राम

FAQs:

  1. UP Home Guard Result 2026 कैसे चेक करें?

    UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर ‘Result’ लिंक खोलें और क्रेडेंशियल्स दर्ज करके चेक करें।

  2. रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?

    वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें, फिर अपना स्कोरकार्ड व रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।

  3. कटऑफ कितनी गई है?

    सामान्य के लिए कटऑफ 65.36, ओबीसी के लिए 62.23 और एससी के लिए 60.28 अंक निर्धारित की गई है।

  4. मेरिट लिस्ट कैसे देखें?

    आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की संयुक्त मेरिट सूची PDF डाउनलोड करके अपना नाम या रोल नंबर खोजें।

  5. चयन के बाद अगला चरण क्या होगा

    लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST/PET) के लिए बुलाया जाएगा।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top