UP Police Assistant Operator Recruitment 2025 Out
UPPBPB ने 3 दिसंबर 2025 को UP Police Assistant Operator (Sahayak Parichalak) के लिए कुल 44 पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसकी अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
UP Police Assistant Operator Recruitment 2025 Out Overview
UP Police Assistant Operator Recruitment 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो कैडर में तकनीकी दक्षता रखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया है, जिसके अंतर्गत कुल 44 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। UPPBPB ने 3 दिसंबर 2025 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की, जिसके साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है, जो इंटरमीडिएट में भौतिकी और गणित की योग्यता रखते हैं और रेडियो संचार से जुड़ी पुलिस सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, PST और PET चरणों के आधार पर की जाएगी। जिसके लिए सफल उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर-4 के अंतर्गत ₹25,500 से ₹81,100 तक दिया जाएगा। उम्मीदवार 2 जनवरी 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
|
भर्ती बोर्ड |
Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (UPPBPB) |
|
पद का नाम |
Assistant Operator (Sahayak Parichalak) – Radio Cadre |
|
कुल पद |
44 |
|
आवेदन प्रारंभ |
3 दिसंबर 2025 |
|
अंतिम तिथि |
2 जनवरी 2026 |
|
चयन प्रक्रिया |
Written Exam → DV/PST → PET |
|
वेतनमान |
₹25,500 – ₹81,100 (Level-4) |
|
आधिकारिक पोर्टल |
UP Police Assistant Operator Eligibility Criteria 2025
UP Police Assistant Operator पद के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होती है। तय मानदंड के अनुसार अभ्यर्थी इंटरमीडिएट में भौतिकी और गणित विषयों के साथ पास होना चाहिए और आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार उसकी आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में केवल राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ही छूट दी जाती है।
|
शैक्षणिक योग्यता |
इंटरमीडिएट (Physics + Mathematics) अनिवार्य |
|
न्यूनतम आयु |
18 वर्ष |
|
अधिकतम आयु |
22 वर्ष |
|
आयु निर्धारण तिथि |
01 जुलाई 2025 |
|
आयु में छूट |
राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लागू |
UP Police Assistant Operator Application Fee
UP Police Assistant Operator भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। अंतिम तिथि तक भुगतान पूरा न करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीचे आवेदन शुल्क से संबंधित सारणी देखे।
|
UR / EWS / EBC (NCL) |
₹500 |
|
SC / ST |
₹400 |
|
भुगतान का माध्यम |
ऑनलाइन (Debit/Credit Card, Net Banking) |
|
भुगतान की अंतिम तिथि |
2 जनवरी 2026 |
UP Police Assistant Operator Application Process 2025
UP Police Assistant Operator भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना करके इसके लिए आवेदन करना होगा। नीचे आवेदन करने संबंधी चरणों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से आवेदन कर सकते है।
|
1. उम्मीदवार सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक साइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं। होमपेज पर Assistant Operator Recruitment 2025 लिंक चुनें और निर्देश अच्छी तरह पढ़ें। |
|
2. नए उम्मीदवार अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि और आधारभूत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करना करे। |
|
3. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें। व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी संबंधी विवरण ध्यानपूर्वक भरें। |
|
4. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र निर्धारित साइज व फॉर्मेट में अपलोड करें। |
|
5. श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड से जमा करें। भुगतान सफल होने के बाद रसीद डाउनलोड करें। |
|
6. सभी विवरण दोबारा जाँचकर Final Submit करें। फॉर्म सबमिट होने के बाद प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें। |
UP Police Assistant Operator Selection Process 2025
UP Police Assistant Operator भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक चरण अनिवार्य है और किसी भी चरण में असफल होने पर उम्मीदवार को बाहर किया जा सकता है।
|
चरण |
विवरण |
|
लिखित परीक्षा |
160 प्रश्न, 400 अंक, OMR आधारित, योग्यता तय करने वाला मुख्य चरण। |
|
दस्तावेज़ सत्यापन (DV) |
शैक्षणिक प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र और पहचान दस्तावेजों की जाँच। |
|
शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) |
ऊँचाई, छाती (पुरुषों के लिए), और अन्य मानकों की जाँच। |
|
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) |
दौड़ एवं निर्धारित शारीरिक गतिविधियों का परीक्षण, अंतिम क्वालिफाइंग चरण। |
FAQs: UP Police Assistant Operator Recruitment 2025
- UP Police Assistant Operator Recruitment 2025 क्या है?
UP Police Assistant Operator Recruitment 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो कैडर में Assistant Operator (Sahayak Parichalak) पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की जा रही प्रक्रिया है। इस भर्ती के तहत कुल 44 रिक्तियां जारी हुई हैं।
- UP Police Assistant Operator Eligibility Criteria 2025 क्या है?
UP Police Assistant Operator Eligibility Criteria 2025 के अनुसार उम्मीदवार को इंटरमीडिएट में Physics और Mathematics विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित है।
- UP Police Assistant Operator Exam Pattern 2025 क्या है?
UP Police Assistant Operator Exam Pattern 2025 में कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं, जिनके लिए 400 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा OMR आधारित है और समय अवधि 150 मिनट रहेगी। इसमें हिंदी, विज्ञान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक क्षमता और मानसिक योग्यता प्रश्न शामिल होंगे।
- UP Police Assistant Operator 2025 की अंतिम आवेदन तिथि क्या है?
UP Police Assistant Operator Apply Online 2025 की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
