Apni Pathshala

UP Police Constable Final Result 2026 Out

UP Police Constable Final Result 2026

UP Police Constable Final Result 2026 Out

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा UP Police Constable Final Result 2026 को आधिकारिक तौर पर 14 अक्टूबर 2026 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना अंतिम परिणाम और चयन स्थिति देख सकते हैं।

UP Police Constable Final Result 2026 Overview

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम 14 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है, जिसे सीधी भर्ती विज्ञापन संख्या पीआरपीबी-बी (कांस्टेबल पीएसी और अन्य कैडर) 07/2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,679 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। जिसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 75 जिलों में 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में हुआ था। लिखित परीक्षा के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए 76,184 अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV/PST) की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक संचालित की गई थी। इन सभी चरणों के सफल समापन के बाद, बोर्ड ने सभी संबंधित पदों हेतु पुरुष, महिला के लिए मेरिट सूची अलग अलग जारी कर दी है। जारी की गई इस चयन सूची में चयनित उम्मीदवारों के नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ-साथ आधिकारिक स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

संस्थाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
परीक्षा विज्ञापनपीआरपीबी-बी (कांस्टेबल पीएसी और अन्य कैडर) 07/2025
परीक्षा का नामकांस्टेबल सिविल पुलिस और समकक्ष पद
कुल रिक्त पद32,679 पद
लिखित परीक्षा तिथियां8, 9 और 10 जून 2026
शारीरिक परीक्षण (PET) अवधि1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026
अंतिम परिणाम जारी तिथि14 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in

UP Police Constable Final Result 2026 PDF Download Link

उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न श्रेणियों के अनुसार UP Police Constable Final Selection List PDF का डायरेक्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिविल पुलिस, पीएसी, एसएसएफ, जेल वार्डर, माउंटेड पुलिस और महिला बटालियन की अंतिम चयन सूची (फाइनल मेरिट लिस्ट) जारी कर दी है। यह सूची पद (फोर्स) और लिंग (पुरुष/महिला) के आधार पर अलग-अलग तैयार की गई है। आप नीचे दिए गए माध्यम से परिणाम डाउनलोड करके अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं।

UP Police Constable Final Merit List 2026 Link

Constable Civil Police (Male/Female)Constable PAC / Armed Police (Male)Constable Special Security Force (Male)Jail Warder (Male)Constable Mounted Police (Male)Female Constable for Female BattalionJail Warder (Female)

UP Police Constable Score Card 2026 Link

UPPRPB ने नतीजों के साथ उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। भर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हर चरण में मिले अपने अंकों को देख सकते हैं।

UP Police Constable Score Card 2026

Step-by-Step UP Police Constable Final Result 2026 Download Process

चरण 1सबसे पहले उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
चरण 2होमपेज पर दिख रहे “UP Police Constable Final Result 2026” लिंक को चुनें।
चरण 3अपनी श्रेणी या लिंग के अनुसार दिए गए विशिष्ट PDF लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4PDF फाइल खुलने पर Ctrl + F (या मोबाइल सर्च बार) का उपयोग करें।
चरण 5अपना रोल नंबर या नाम दर्ज कर मेरिट लिस्ट में अपना स्थान जांचें।

UP Police Constable Final Cut-Off 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी UP Police Constable Final Result 2026 के अनुसार, सभी पदों जैसे सिविल पुलिस, पीएसी, महिला बटालियन और जेल वार्डर के लिए श्रेणीवार अंतिम कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

पद का नाम (Post Name)श्रेणी (Category)रिक्तियां (Vacancies)चयनित (Selected)सटीक कट-ऑफ (Vertical Cut-off)
1. आरक्षी नागरिक पुलिस (Civil Police)UR4,1914,191266.57849
EWS1,0461,046261.59726
OBC2,8262,826263.70371
SC2,1982,198252.81045
ST208208238.28209
2. प्रादेशिक आर्म्ड कान्स्टेबुलरी (PAC)UR6,0606,060258.58176
EWS1,5121,512253.86618
OBC4,0834,083255.90114
SC3,1763,176244.74572
ST300300226.18425
3. विशेष सुरक्षा बल (SSF)UR538538270.12436
EWS134134266.27683
OBC362362267.70714
SC281281258.58176
ST2626247.03915
4. महिला बटालियन (Women Battalion)UR916916256.65799
EWS228228253.19690
OBC615615253.86618
SC478478242.00251
ST4545216.25886
5. घुड़सवार पुलिस (Mounted Police)UR3030272.82720
EWS77266.57849
OBC1919269.20771
SC1414260.96088
ST11249.91162
6. जेल वार्डर – पुरुष (Jail Warder Male)UR1,3141,314262.30755
EWS327327258.89917
OBC885885260.50552
SC688688248.96292
ST6565232.41098
7. जेल वार्डर – महिला (Jail Warder Female)UR4444261.77531
EWS1010257.12296
OBC2828258.03661
SC2222247.30780
ST22230.13881

What Next?

अंतिम मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण के तहत चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) और चरित्र सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। बोर्ड जल्द ही जिला स्तर पर मेडिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड और विस्तृत दिशानिर्देश वेबसाइट पर जारी करेगा।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. UP Police Constable Final Result 2026 कब जारी हुआ और इसे कहाँ देखें?

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRPB) ने इसे 14 अक्टूबर 2026 को जारी किया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।

  2. UP Police Civil Police Final Cut Off 2026 में अनारक्षित (UR) वर्ग के अंक कितने हैं?

    सिविल पुलिस पद के लिए अनारक्षित (UR) श्रेणी का आधिकारिक वर्टिकल कट-ऑफ अंक 266.57849 निर्धारित किया गया है।

  3. UP Police Constable Merit List PDF की डाउनलोड प्रक्रिया क्या है?

    आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के ‘Result’ सेक्शन में जाएं और अपने पद के अनुसार दिए गए लिंक से Direct PDF डाउनलोड करें।

  4. UP Police Constable post wise vacancy and selection details क्या हैं?

    इस भर्ती में विभिन्न 7 कैडर्स के तहत कुल 32,679 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

  5. UP Police Constable Scorecard 2026 link कब सक्रिय होगा?

    बोर्ड द्वारा चयनित और गैर-चयनित सभी अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत अंक और नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड लिंक आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top