Apni Pathshala

UP Police Constable Result 2026

UP Police Constable Result 2026

UP Police Constable Result 2026

UP Police Constable Result 2026 की घोषणा: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 31 जुलाई 2026 को कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Result 2026 Overview 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPRPB) ने आज 31 जुलाई 2026 को कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। यह लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर कुल 32,679 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 21.92 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से अगले चरण के लिए कुल 76,184 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। आज जारी किए गए परिणाम में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। परिणाम के साथ ही बोर्ड ने श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अब अगले चरण के लिए आमंत्रित किया गया है, जिसके अंतर्गत दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है।

भर्ती बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नामपुलिस कांस्टेबल (Civil, PAC आदि)
कुल रिक्तियां32,679 पद
लिखित परीक्षा की तिथि8, 9 और 10 जून 2026
लिखित परीक्षा का परिणाम31 जुलाई 2026
अगले चरण के लिए योग्य छात्र76,184 उम्मीदवार
अगला चरण (DV / PST)17 अगस्त 2026 से शुरू

UPPRPB Constable Scorecard 2026 Download Link

उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आज कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम और लॉगिन विंडो सक्रिय कर दी गई है। सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड और रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

UP Police Constable Result 2026 Download

UP Police Merit List Download Process 2026

उम्मीदवार बिना किसी तकनीकी परेशानी के अपना परिणाम, अंक और चयन स्थिति जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं: 

वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को ओपन करें।
लिंक का चयन करें: होमपेज पर “सूचना/विज्ञप्ति” सेक्शन में “UP Police Constable Written Exam Result 2026” या मेरिट लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
क्रेडेंशियल दर्ज करें: लॉगिन विंडो खुलने पर अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (DOB) सही-सही भरें।
कैप्चा कोड भरें: स्क्रीन पर दिख रहे सुरक्षा कैप्चा कोड को दर्ज करके ‘Submit’ या ‘Login’ बटन दबाएं।
मेरिट लिस्ट चेक करें: यदि आप मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करते हैं, तो Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें: अपना व्यक्तिगत परिणाम स्क्रीन पर आने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UP Police Constable Cut Off Marks 2026

बोर्ड द्वारा परिणाम के साथ ही लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत कट-ऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं, जो कि श्रेणीवार नीचे सारणी में दी गई हैं: 

श्रेणीसामान्य कटऑफमहिला कटऑफ
अनारक्षित (UR)258.03661255.84346
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)247.93434247.35926
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)251.63020249.27083
अनुसूचित जाति (SC)239.34407236.31995
अनुसूचित जनजाति (ST)220.10639211.47988

What’s Next?

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) मे भाग लेना होगा, जो 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) यानी दौड़ सितम्बर 2026 में आयोजित कराई जाएगी। शारीरिक परीक्षण के नियम इस प्रकार हैं: 

शारीरिक मापदंड / दक्षता टेस्टपुरुष अभ्यर्थी (Male Candidates)महिला अभ्यर्थी (Female Candidates)
ऊंचाई (Height – General/OBC/SC)168 सेमी152 सेमी
ऊंचाई (Height – ST)160 सेमी147 सेमी
सीना (Chest – Gen/OBC/SC)79 सेमी (बिना फुलाए) – 84 सेमी (फुलाकर)लागू नहीं
शारीरिक दौड़ (PET Distance)4.8 किलोमीटर2.4 किलोमीटर
निर्धारित समय (Time Duration)25 मिनट में14 मिनट में
न्यूनतम वजन (Weight)लागू नहींन्यूनतम 40 किलोग्राम

FAQs:

  1. UP Police Constable Result 2026 कब जारी होगा?

    यूपी पुलिस कांस्टेबल का परिणाम आज 31 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।

  2. UP Police Constable Result 2026 कैसे चेक करें?

    आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर “Result 2026” लिंक पर क्लिक करें और विवरण भरकर चेक करें।

  3. UP Police Constable Result देखने के लिए कौन-कौन सी जानकारी आवश्यक होगी?

    अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देखने के लिए आपको अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (DOB) की आवश्यकता होगी।

  4. UP Police Constable Merit List 2026 कहाँ से डाउनलोड करें?

    आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के होमपेज से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  5. UP Police Constable Cut Off 2026 कितनी रही?

    सामान्य वर्ग (General) के लिए आधिकारिक कट-ऑफ 258.03661 अंक और ओबीसी (OBC) के लिए 251.63020 अंक जारी की गई है।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top