UPPSC RO ARO Pre Result 2025 Out
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का परिणाम 16 सितम्बर 2025 को घोषित कर दिया गया है। इस परिणाम में मुख्य परीक्षा हेतु पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर घोषित किए गए है।
UPPSC RO ARO Pre Result 2025 Out Overview
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा का परिणाम 16 सितम्बर 2025 को घोषित कर दिया गया है। आयोग ने इस परीक्षा के लिए विज्ञापन अक्टूबर 2023 में जारी किया था, जिसके अंतर्गत कुल 419 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 10 लाख 76 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से लगभग 4 लाख 54 हजार अभ्यर्थियों ने वास्तविक रूप से परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया गया था और आज 16 सितम्बर 2025 को इसका परिणाम घोषित किया गया हैं। परिणाम में समीक्षा अधिकारी के 338 पदों के लिए 6093 उम्मीदवार, सहायक समीक्षा अधिकारी के 79 पदों के लिए 1386 उम्मीदवार तथा सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के 2 पदों के लिए 30 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। आयोग ने यह भी सूचित किया है कि श्रेणीवार कट-ऑफ तथा प्राप्तांक केवल अंतिम चयन सूची के साथ प्रकाशित किए जाएंगे। परीक्षा का चयन क्रम तीन चरणों में निर्धारित है, जिसमें प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग परीक्षा (केवल ARO पद के लिए) सम्मिलित हैं। न्यूनतम अर्हक अंक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 35 प्रतिशत तथा अन्य वर्गों के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।
आयोग का नाम |
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
परीक्षा का नाम |
समीक्षा अधिकारी (RO) / सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा 2023 |
परीक्षा तिथि |
27 जुलाई 2025 |
प्रारंभिक परिणाम तिथि |
16 सितम्बर 2025 |
कुल आवेदन |
10,76,004 |
उपस्थिति |
4,54,589 |
कुल रिक्तियां |
419 |
चयनित उम्मीदवार |
7,509 |
चयन प्रक्रिया |
प्रारम्भिक परीक्षा → मुख्य परीक्षा → टाइपिंग परीक्षा (केवल ARO) |
आधिकारिक वेबसाइट |
UPPSC RO ARO Pre Result 2025 Download Link
UPPSC RO/ARO प्रारम्भिक परीक्षा 2025 का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है, जहां से अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं और PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया हैं।
Download Steps for UPPSC RO ARO Pre Result 2025
1 |
सबसे पहले अभ्यर्थी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर लॉगिन करना होगा। |
2 |
होमपेज पर पहुंचने के बाद उम्मीदवारों को ‘Results’ शीर्षक वाला सेक्शन पर जाना होगा। |
3 |
रिजल्ट सेक्शन में प्रवेश करने पर अभ्यर्थी को “Review Officer/Assistant Review Officer Preliminary Examination 2025 Result” लिंक चुनना होगा। |
4 |
इसके बाद PDF फाइल खुल जाएगी, जिसमें उम्मीदवार अपने रोल नंबर की खोज करे। |
5 |
उम्मीदवार डाउनलोड बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है। |
What Next After UPPSC RO ARO Pre Result 2025?
प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब सभी चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करनी है, जो वर्णनात्मक स्वरूप में आयोजित की जाएगी और इसमें विषयों की गहन समझ तथा अभिव्यक्ति क्षमता का आकलन किया जाएगा। सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी पास करना अनिवार्य होगा। अंतिम चयन की प्रक्रिया मुख्य परीक्षा तथा टाइपिंग टेस्ट दोनों के अंकों के आधार पर पूरी की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे अपनी तैयारी को और अधिक संगठित करें तथा लिखित उत्तरों और कंप्यूटर कौशल दोनों पर विशेष ध्यान केंद्रित करें।
FAQs: UPPSC RO ARO Result 2025
Q1. यूपीपीएससी RO ARO Pre परिणाम 2025 कब घोषित किया गया?
यूपीपीएससी RO ARO परिणाम 2025 को आयोग ने 16 सितम्बर 2025 को जारी किया। यह परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर की सहायता से परिणाम देख सकते हैं।
Q2. यूपीपीएससी RO ARO Pre परिणाम 2025 के बाद आगे क्या प्रक्रिया होगी?
RO ARO परिणाम 2025 में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक होगी और ARO पद के लिए इसके साथ टाइपिंग टेस्ट भी अनिवार्य है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और टाइपिंग परीक्षा दोनों के अंकों पर आधारित होगा।
Q3. यूपीपीएससी RO ARO परिणाम 2025 की कट-ऑफ अंक कब जारी होगी?
आयोग ने स्पष्ट किया है कि RO ARO परिणाम 2025 के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक प्रकाशित नहीं किए जाएंगे। कट-ऑफ और प्राप्तांक की जानकारी केवल अंतिम चयन परिणाम के समय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।