Apni Pathshala

UPSSSC Group C Recruitment

UPSSSC Group C Recruitment

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवाओं के लिए समूह ‘ग’ श्रेणी में लगभग 44,778 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। इन पदों के प्रस्ताव आयोग को प्राप्त हो चुके हैं और विभागवार रिक्तियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। जल्द ही आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

UPSSSC Group C Recruitment Overview 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही समूह ‘ग’ भर्ती 2025 के लिए विभिन्न विभागों और सेवाओं के लिए कुल 44,000 से अधिक पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी करने वाली हैं। प्रस्तावित पदों की संख्या और विभागवार विवरण पहले ही आयोग को भेजा जा चुका है और अब भर्ती की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस अभियान में लेखपाल, तकनीकी सेवा, कनिष्ठ सहायक, अधिशासी अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, फार्मासिस्ट, तकनीशियन, कंपाउंडर, आबकारी सिपाही, सहायक विकास अधिकारी, सहायक बोरिंग तकनीशियन और अन्य पद शामिल हैं। प्रत्येक पद की अपनी अलग भूमिका और जिम्मेदारी है। आयोग द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी होने पर शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह अवसर उन लाखों अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और भविष्य में सुरक्षित करियर बनाना चाहते हैं।

भर्ती संगठन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम

UP समूह ‘ग’ भर्ती परीक्षा 2025

कुल पदों की संख्या

44,778

पदों के नाम

लेखपाल, तकनीकी सेवा, कनिष्ठ सहायक, अधिशासी अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, आदि

नौकरी का स्थान

उत्तर प्रदेश

अधिसूचना स्थिति

विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी

आवेदन मोड

ऑनलाइन

परीक्षा मोड

लिखित परीक्षा (ऑफलाइन/ऑनलाइन), पदों के अनुसार शारीरिक दक्षता व दस्तावेज सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

Vacancies Detail for UPSSSC Group ‘C’ Recruitment 2025 

उत्तर प्रदेश समूह ‘ग’ भर्ती 2025 में कुल 44,000 से अधिक पद शामिल किए गए हैं जिनमें प्रशासनिक, तकनीकी और सहायक सेवाओं के विविध पद सम्मिलित हैं, नीचे दी गई तालिका में विभागवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत है।

पद का नाम

पदों की संख्या

लेखपाल

7,994

तकनीकी सेवा

5431

कनिष्ठ सहायक

4,582

अधिशासी अधिकारी

320

मत्स्य अधिकारी

105

होम्योपैथिक फार्मासिस्ट

397

बीजीसी तकनीशियन

255

कंपाउंडर

560

आबकारी सिपाही

564

सहायक विकास अधिकारी

545

सहायक बोरिंग तकनीशियन

419

मानचित्रकार

  •  

स्पर्श दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक

  •  

अधीक्षक कार्यशाला

  •  

सहायक सांख्यिकीय अधिकारी

  •  

मत्स्य निरीक्षक

  •  

कुल

44,778

उत्तर प्रदेश समूह ‘ग’ भर्ती 2025 से संबंधित शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरण प्रत्येक पद के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें ताकि आवेदन तिथि, परीक्षा पैटर्न, दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी समय पर प्राप्त कर सकें। विस्तृत दिशानिर्देश जारी होते ही हमारी वेबसाइट पर स्पष्ट जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

Trending Articles

Patna High Court Stenographer Recruitment 2025

BPSC AEDO Recruitment 2025

RRB Group D Exam Date 2025 Out

UP PET Answer Key 2025 Out

UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025

UP Police SI Recruitment 2025 Notification Out

RRB Section Controller Recruitment 2025

SSC JHT Final Score Card 2025 OUT

UKPSC Police SI Final Result 2025 OUT

RBI Officer Grade B Recruitment 2025

DSSSB Primary Assistant Teacher Vacancy 2025 OUT

CISF Constable Driver PET & PST Admit Card 2025 OUT

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top