Apni Pathshala

UPSSSC JE Recruitment 2026 Out

UPSSSC JE Recruitment 2026

UPSSSC JE Recruitment 2026 Out

UPSSSC JE Recruitment 2026 Notification के तहत कुल 1,536 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण विवरणों को जानने के लिए इस आर्टिकल को देख सकते हैं।

Overview: UPSSSC JE Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यह भर्ती विज्ञापन संख्या 24-परीक्षा/2026 (मैकेनिकल) और विज्ञापन संख्या 25-परीक्षा/2026 (इलेक्ट्रिकल) के अंतर्गत जारी की गई है। कुल 1,536 पदों में से 1,156 पद मैकेनिकल और 380 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए आरक्षित हैं। मैकेनिकल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि इलेक्ट्रिकल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा और UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के चरणों पर आधारित होगी।

संगठन का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामजूनियर इंजीनियर (Junior Engineer – JE)
विज्ञापन संख्याAdvt No. 24-Exam/2026 & 25-Exam/2026
कुल रिक्तियां1,536 पद
मैकेनिकल आवेदन तिथि03 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026
इलेक्ट्रिकल आवेदन तिथि06 नवंबर 2026 से 27 नवंबर 2026
अनिवार्य योग्यतासंबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा + UPSSSC PET 2025
चयन प्रक्रियाPET शॉर्टलिस्टिंग -> मुख्य परीक्षा -> दस्तावेज़ सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Junior Engineer Bharti 2026: Post-wise Distribution

इस भर्ती के अंतर्गत मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल दोनों ही शाखाओं के लिए बंपर पदों की घोषणा की गई है। 

पद का नामकुल पदों की संख्या
जूनियर इंजीनियर (Mechanical)1,156 पद
जूनियर इंजीनियर (Electrical)380 पद
कुल पद1,536 पद

UPSSSC JE 2026 Eligibility Criteria: Educational Qualification & Age Limit

UPSSSC JE 2026 के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को फॉर्म भरने से पूर्व आयोग द्वारा निर्धारित सभी पात्रता मापदंडों जैसे कि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, और पेट परीक्षा स्कोर को ध्यानपूर्वक देख लेना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय (Mechanical या Electrical Engineering) में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।अनिवार्य पात्रता (Mandatory Eligibility): उम्मीदवारों का UPSSSC PET-2025 परीक्षा में सम्मिलित होना और उनके पास आयोग द्वारा जारी वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष (विभाग के नियमों के अनुसार) और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।आयु में छूट (Age Relaxation): उत्तर प्रदेश राज्य के आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

UPSSSC JE 2026 Selection Process: Exam Pattern & Marking Scheme

यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर पद के लिए चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों के माध्यम से की जाएगी।  Selection Stages & Written Exam Pattern जानने के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

चरण (Stages)परीक्षा का प्रकार & विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमयावधिमार्किंग स्कीम (Marking Scheme)
चरण 1PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग–––मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन
चरण 2मुख्य परीक्षा (Written Test)100 प्रश्न1002 घंटे* सही उत्तर: +1 अंक* नकारात्मक अंकन (Negative Marking): 1/4 (0.25) अंक की कटौती
* (a) तकनीकी विषय (Technical)65 प्रश्न65
* (b) गैर-तकनीकी (Non-Technical)35 प्रश्न35
चरण 3दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)–––सभी मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी

UPSSSC JE 2026 Application Fees: Category-wise Fee Details

आयोग द्वारा आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक न्यूनतम ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जानने के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

श्रेणीआवेदन शुल्कऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्ककुल देय शुल्क
सामान्य (General) / ओबीसी (OBC)₹0₹25₹25
एससी (SC) / एसटी (ST)₹0₹25₹25
दिव्यांगजन (PH)₹0₹25₹25

UPSSSC JE 2026 Application Process: Step-by-Step Guide

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बताए गए आसान चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइटसबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: पेट लॉगिन“Live Advertisements” सेगमेंट में जाकर अपने PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और क्रेडेंशियल्स के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 3: विवरण दर्ज करेंलॉगिन के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता (Diploma Details) और मांगी गई अन्य व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4: दस्तावेज अपलोडअपनी नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 5: शुल्क भुगतानअपनी श्रेणी के अनुसार उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों (Net Banking/Card) से ₹25 का शुल्क भुगतान करें।
स्टेप 6: प्रिंटआउट लेंआवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPSSSC JE Salary 2026: Pay Scale for Junior Engineer

उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत चयनित जूनियर इंजीनियरों को एक आकर्षक वेतनमान और विभिन्न भत्ते प्रदान किए जाएंगे।  UPSSSC JE Salary Structure जानने के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

पद का नामवेतन स्तरवेतनमानग्रेड पेअन्य भत्ते
जूनियर इंजीनियर (ME / EE)लेवल-6 (Level-6)₹35,400 से ₹1,12,400/-₹4,200/-DA, HRA, मेडिकल और अन्य सरकारी भत्ते

Important Links

UPSSSC JE Notification PDF 2026 (Mechanical)
UPSSSC JE Notification PDF 2026 (Electrical)

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. UPSSSC JE Recruitment 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

    इस भर्ती के तहत कुल 1,536 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 1,156 पद और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 380 पद आरक्षित हैं।

  2. UPSSSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

    मैकेनिकल के लिए आवेदन 3 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक और इलेक्ट्रिकल के लिए 6 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेंगे।

  3. UPSSSC JE भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

    उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है।

  4. क्या UPSSSC JE Recruitment 2026 के लिए PET 2025 का स्कोरकार्ड अनिवार्य है?

    हाँ, मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा दी है और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड मौजूद है।

  5. UPSSSC JE भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें और चयन प्रक्रिया क्या होगी?

    आवेदन upsssc.gov.in पर ऑनलाइन होगा। चयन प्रक्रिया PET 2025 स्कोर आधारित शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के माध्यम से की जाएगी।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top