Apni Pathshala

UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2026 Out

UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2026

UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2026 Out

UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) मुख्य परीक्षा (Advt No. 12-Exam/2024) का आधिकारिक परिणाम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा टंकण परीक्षा (Typing Test) के लिए आधिकारिक कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं, जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2026 Highlights 

UPSSSC द्वारा 15 सितम्बर 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के कुल 3,279 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। जिसके लिए आयोग द्वारा 15 सितंबर 2026 को मुख्य परीक्षा के परिणाम के साथ ही श्रेणीवार कट-ऑफ भी घोषित की गई। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और PET 2023 के स्कोर के आधार पर कुल 46,282 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए योग्य घोषित किया गया है। सफल उम्मीदवारों को अब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं की अनिवार्य टंकण दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा।

भर्ती संगठनउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामकनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
विज्ञापन संख्या12-परीक्षा/2024
कुल रिक्त पद3,279 पद
परीक्षा परिणाम तिथि15 सितंबर 2026
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार46,282 (टाइपिंग टेस्ट के लिए)
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UP Junior Assistant Category-Wise Cut Off 2026

आयोग ने लम्बवत (Vertical) और क्षैतिज (Horizontal) दोनों श्रेणियों के लिए UP Junior Assistant 2026 हेतु अलग-अलग कट-ऑफ अंक जारी किए हैं, जिनका विवरण नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है:

श्रेणीकट-ऑफ अंक
अनारक्षित / सामान्य (General/UR)73.50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)73.50
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)73.50
अनुसूचित जाति (SC)73.50
अनुसूचित जनजाति (ST)66.00
Horizontal Reservation Cut Off
उप-श्रेणीकट-ऑफ अंक
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित67.00
महिला (Female)वांछित संख्या में अभ्यर्थी संबंधित मूल श्रेणी में सम्मिलित हैं।
सैन्य वियोजित / भूतपूर्व सैनिकउपलब्धता की सीमा तक समस्त अभ्यर्थी चिन्हित।
उत्कृष्ट खिलाड़ी हेतुवांछित संख्या में अभ्यर्थी संबंधित मूल श्रेणी में सम्मिलित हैं।
होमगार्ड्स स्वयंसेवकवांछित संख्या में अभ्यर्थी संबंधित मूल श्रेणी में सम्मिलित हैं।
दिव्यांगजन (PH – विभिन्न श्रेणियां)श्रेणिवार निर्धारित (B/L.V.-66.50, H.H.-60.00, O.A.-66.75, B.L.-65.25)

What Next?

UP Junior Assistant 2026 की मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी 46,282 उम्मीदवारों को अब अगले चरण में कंप्यूटर टंकण दक्षता परीक्षा (Typing Skill Test) में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा टंकण परीक्षा की तिथि और विस्तृत समय-सारणी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से अधिसूचित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट चेक करते रहें और अपनी टाइपिंग स्पीड को मजबूत करें। UPSSSC Junior Assistant Typing Test Rules & Criteria जानने के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

मानदंडविवरण 
परीक्षा की प्रकृतियह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग (Qualifying) होती है। इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते हैं, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है।
भाषा की अनिवार्यताउम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का टाइपिंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है। किसी एक में भी फेल होने पर अभ्यर्थी अयोग्य (Disqualified) हो जाता है।
समय अवधिप्रत्येक भाषा के टेस्ट के लिए 5-5 मिनट का समय दिया जाता है। दोनों टेस्ट एक ही दिन, कुछ अंतराल पर कंप्यूटर स्क्रीन पर होते हैं।
अंग्रेजी टाइपिंग स्पीडन्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट (WPM)। (इसके लिए स्टैंडर्ड QWERTY कीबोर्ड लेआउट का उपयोग होता है)।
हिंदी टाइपिंग स्पीडन्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट (WPM)
हिंदी फॉन्ट और लेआउट विकल्पअभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार निम्नलिखित दो में से किसी एक को चुन सकते हैं:1. Mangal (मंगल फॉन्ट): Inscript लेआउट पर2. Kruti Dev (कृतिदेव 010 फॉन्ट): Remington लेआउट पर
शब्दों की गणना का नियम5 की-स्ट्रोक (Keystrokes) को मिलाकर 1 शब्द माना जाता है (इसमें स्पेस भी शामिल होता है)।
गलती और पेनल्टी नियमपहली 5 गलतियाँ माफ की जाती हैं। 5 से अधिक गलतियाँ होने पर, प्रत्येक अतिरिक्त गलती के लिए आपके द्वारा टाइप किए गए 5 सही शब्दों को काट दिया जाता है (1:5 का अनुपात)।
बैकस्पेस (Backspace) नीतिबैकस्पेस का उपयोग सीमित रूप से केवल वर्तमान शब्द और पिछले एक शब्द को सुधारने के लिए ही किया जा सकता है। 2 शब्दों से पुराना टाइप किया हुआ टेक्स्ट लॉक हो जाता है।
प्रतिबंधित कुंजियाँ (Keys)परीक्षा के दौरान Ctrl key, Arrow keys, Delete तथा F1-F12 जैसी फंक्शन कुंजियों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित और सिस्टम लॉक होता है।
पैराग्राफ रिपीटयदि आप समय से पहले पैराग्राफ पूरा कर लेते हैं, तो उसे दोबारा टाइप करने (Retyping) की अनुमति नहीं होती।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. UPSSSC Junior Assistant Cut Off 2026 कितनी जारी हुई है?

    कनिष्ठ सहायक (3279 पद) मुख्य परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कटऑफ 73.50 अंक जारी हुई है।

  2. UP Junior Assistant Cut Off 2026 की category-wise जानकारी कहां मिलेगी?

    श्रेणीवार कटऑफ की पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है।

  3. UPSSSC Junior Assistant Result 2026 कब जारी हुआ?

    UPSSSC ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर 2026 को जारी किया है।

  4. UPSSSC JA Cut Off में UR category की cutoff कितनी है?

    टंकण परीक्षा (Typing Test) के लिए अनारक्षित (UR) श्रेणी की कटऑफ 73.50 अंक निर्धारित की गई है।

  5. Junior Assistant Mains Cut Off में OBC और EWS की cutoff कितनी है?

    मुख्य परीक्षा में ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) दोनों श्रेणियों की कटऑफ भी सामान्य के बराबर 73.50 अंक रही है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top