UPSSSC Stenographer Exam Date 2025 Out
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 23 नवम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
UPSSSC Stenographer Exam Date 2025 Out Overview
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 की तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई हैं। 18 सितम्बर 2025 को जारी सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा 23 नवम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में योग्य स्टेनोग्राफरों की नियुक्ति के लिए की जा रही है, जिसमें अभ्यर्थियों की शॉर्टहैंड, टाइपिंग और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा, जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य रहेगा। आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा से लगभग एक से दो सप्ताह पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जिन्हें केवल पंजीकृत अभ्यर्थी ही डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा दिवस से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक मान्य पहचान पत्र और आवश्यक लेखन सामग्री लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री परीक्षा केंद्र में सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगी।
आयोजन संस्था |
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम |
स्टेनोग्राफर |
कुल पद |
335 |
अधिसूचना जारी |
2 सितम्बर 2023 |
परीक्षा तिथि |
23 नवम्बर 2025 |
पाली |
एकल (2 घंटे) |
प्रवेश पत्र |
नवम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में अपेक्षित |
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट |
UPSSSC Stenographer Exam Schedule 2025
UPSSSC स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा, जिसकी अवधि दो घंटे निर्धारित है। परीक्षा 23 नवम्बर 2025 को दोपहर बाद आयोजित होगी। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचना आवश्यक है, ताकि प्रवेश पत्र जाँच, पहचान सत्यापन और सुरक्षा प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। नीचे दी गई तालिका में पाली और समय का विवरण दिया गया है।
पाली |
दिनांक |
समय |
एकल |
23 नवम्बर 2025 |
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
UPSSSC Stenographer Admit Card 2025
UPSSSC स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र नवम्बर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नियमित रूप से जाँच करें और समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसमें परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक विवरण शामिल होते हैं, जिन्हें नीचे तालिका में सारणीबद्ध किया गया हैं।
अभ्यर्थी का नाम |
पंजीकरण के अनुसार पूरा नाम |
रोल नंबर |
आयोग द्वारा आवंटित अद्वितीय संख्या |
जन्म तिथि |
अभ्यर्थी की जन्म तिथि |
फोटो और हस्ताक्षर |
पहचान सत्यापन के लिए स्पष्ट फोटो व हस्ताक्षर |
परीक्षा तिथि |
23 नवम्बर 2025 |
परीक्षा समय |
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
परीक्षा केंद्र का नाम |
निर्धारित परीक्षा स्थल का विवरण |
केंद्र का पता |
पूरा पता और स्थान संबंधी जानकारी |
रिपोर्टिंग समय |
केंद्र पर पहुँचने का निर्धारित समय |
महत्वपूर्ण निर्देश |
परीक्षा दिवस के नियम और दिशा-निर्देश |
UPSSSC Stenographer Exam Pattern 2025
UPSSSC स्टेनोग्राफर परीक्षा 2025 में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
भाग |
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
कुल अंक |
भाग 1 |
हिंदी ज्ञान व लेखन क्षमता |
30 |
30 |
भाग 2 |
सामान्य बुद्धि |
15 |
15 |
भाग 3 |
सामान्य ज्ञान |
20 |
20 |
भाग 4 |
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी |
15 |
15 |
भाग 5 |
उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान |
20 |
20 |
कुल |
— |
100 |
100 |
FAQs: UPSSSC Stenographer Exam 2025
प्रश्न 1: UPSSSC Stenographer Exam 2025 कब है?
UPSSSC Stenographer Exam 2025 आधिकारिक रूप से 23 नवम्बर 2025 तय की गई है। यह परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचना अनिवार्य है।
प्रश्न 2: UPSSSC Stenographer Admit Card 2025 कब जारी होगा?
UPSSSC Stenographer Admit Card 2025 परीक्षा से लगभग 1 से 2 सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। संभावना है कि यह नवम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध हो। इसे केवल आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से ही डाउनलोड किया जा सकेगा।
प्रश्न 3: UPSSSC Stenographer Exam Pattern 2025 क्या है?
UPSSSC Stenographer Exam Pattern 2025 के अनुसार प्रश्नपत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इसमें हिंदी, सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि, कंप्यूटर तथा उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान जैसे पाँच विषय शामिल रहेंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/