Apni Pathshala

UPSSSC VDO 2018 Result Out: कट ऑफ और मेरिट लिस्ट की जानकारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO), ग्राम पंचायत अधिकारी और पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों की सूची और उनके कट ऑफ मार्क्स की जानकारी अब आधिकारिक रूप से उपलब्ध हैं। इस लेख में हम UPSSSC VDO 2018 Result के परिणाम की जानकारी, कट ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट पर चर्चा करेंगे। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अपने परिणाम को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UPSSSC VDO 2018 Result Out in 2024

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2018 के तहत आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,953 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें 1,950 उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में स्थान मिला है।

भर्ती विवरण के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,527 पद, ग्राम विकास अधिकारी के 362 पद और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 64 पद रिक्त थे।

UPSSSC VDO (2018) परिणाम 2024

संस्था

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (UPSSSC)

रिक्तियां

1953

पद

ग्राम विकास अधिकारी (VDO), ग्राम पंचायत अधिकारी और पर्यवेक्षक

परीक्षा आयोजन

जून 2023

नौकरी का स्थान

उत्तर प्रदेश

आधिकारिक वेबसाइट

https://www.upsssc.gov.in

UPSSSC VDO 2018 Final Result: Details

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यह परीक्षा, दिसंबर 2018 में आयोजित की गई थी जिसे निरस्त कर दिया गया और जून 2023 में परीक्षा फिर से आयोजित की गई। UPSSSC VDO 2024 के नवीनतम चयन के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,527 पदों पर, 1,526 उम्मीदवार चयनित हुए। ग्राम विकास अधिकारी के 362 पदों पर 360 उम्मीदवार चयनित हुए और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 64 पदों के लिए 64 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। UPSSSC VDO 2018 के परिणाम के तहत चयनित अभ्यर्थियों में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,526 अभ्यर्थियों में 841 अनारक्षित, 296 एससी, 20 एसटी, और 369 ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। ग्राम विकास अधिकारी (स.क.) के 360 अभ्यर्थियों में 181 अनारक्षित, 76 एससी, 7 एसटी, और 96 ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 64 अभ्यर्थियों में 33 अनारक्षित, 14 एससी, और 17 ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी हैं।

चयनित उम्मीदवार की संख्या

पद का नाम

चयनित उम्मीदवार

ग्राम पंचायत अधिकारी

1526

ग्राम विकास अधिकारी

360

समाज कल्याण पर्यवेक्षक

64

कुल

1950

परीक्षा परिणाम में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी: परीक्षा प्राधिकरण का नाम, परीक्षा का नाम, जिसे उम्मीदवार ने दिया है; अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, उसकी जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी/उपश्रेणी और परिणाम स्थिति में यह दर्शाया गया है कि उम्मीदवार ने परीक्षा पास की है या नहीं।

UPSSSC VDO 2018 Final Result PDF Download

UPSSSC ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, और समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के लिए, आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे UPSSSC VDO 2018 के अंतिम परिणाम की PDF फ़ाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

PDF Download

Click Here

UPSSSC VDO 2018 Final Result Cut Off Marks

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची के साथ कट ऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिए गए हैं। कट ऑफ मार्क्स नीचे तालिका में प्रस्तुत है:

UPSSSC VDO Final Cut Off 2024

पदनाम-ग्राम पंचायत अधिकारी

लम्बवत आरक्षण

 

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक (नार्मलाइज्ड स्कोर)

अनारक्षित

214.4130

अनुसूचित जाति

188.6300

अनुसूचित जनजाति

161.7600

अन्य पिछड़ा वर्ग

209.2990

क्षैतिज आरक्षण

 

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक (नार्मलाइज्ड स्कोर)

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

166.0690

महिला

200.5060

भूतपूर्व सैनिक

130.3570

 

UPSSSC VDO Final Cut Off 2024

पदनाम-ग्राम विकास अधिकारी (स०क०)

लम्बवत आरक्षण

 

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक (नार्मलाइज्ड स्कोर)

अनारक्षित

213.3390

अनुसूचित जाति

187.5560

अनुसूचित जनजाति

160.7600

अन्य पिछड़ा वर्ग

209.0420

क्षैतिज आरक्षण

 

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक (नार्मलाइज्ड स्कोर)

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

163.9450

विकलांग:

पी०बी०

पी०डी०

ओ०ए०

 

189.0690

144.2570

187.5560

महिला

199.9930

भूतपूर्व सैनिक

129.5430

 

UPSSSC VDO Final Cut Off 2024

पदनाम-समाज कल्याण पर्यवेक्षक

लम्बवत आरक्षण

 

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक (नार्मलाइज्ड स्कोर)

अनारक्षित

219.7850

अनुसूचित जाति

188.4120

अन्य पिछड़ा वर्ग

210.1820

क्षैतिज आरक्षण

 

श्रेणी

अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक (नार्मलाइज्ड स्कोर)

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

205.8190

विकलांग ओ०ए०

191.2540

महिला

205.4540

भूतपूर्व सैनिक

161.7720

UPSSSC VDO 2018 Final Result Download: 2024

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उस अधिसूचना को खोजें जिसमें लिखा है “आयोग के विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2018, सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 का अंतिम चयन परिणाम”।
  • इस अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट PDF प्रारूप में स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • अपने रोल नंबर को खोजें और सुनिश्चित करें कि आपका नाम चयनित उम्मीदवारों की सूची में है।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर लें।

इस प्रकार, आप आसानी से UPSSSC VDO 2018 का अंतिम परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं।

FAQs Related to UPSSSC VDO 2018 Final Result

  1. UPSSSC VDO 2018 Final Result कब जारी किया गया?

Ans. UPSSSC VDO 2018 का अंतिम परिणाम हाल ही में 12 सितंबर 2024 को जारी किया गया है। परिणाम की तिथि और समय की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुष्टि की जा सकती है।

  1. रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

Ans. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, संबंधित अधिसूचना पर क्लिक करें, और फिर PDF प्रारूप में रिजल्ट प्राप्त करें। अपनी जानकारी देखने के लिए अपने रोल नंबर की खोज करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।

  1. क्या चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है?

Ans. हां, चयनित उम्मीदवारों की सूची UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर परिणाम की PDF सूची डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं।

  1. क्या रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स भी उपलब्ध हैं?

Ans. हां, रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स की जानकारी भी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होती है। आप संबंधित कट ऑफ मार्क्स की जानकारी डाउनलोड करके देख सकते हैं।

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top