Apni Pathshala

अमेरिका ने सीरिया पर से प्रतिबंध हटाये (US lifted sanctions on Syria) – UPSC Preparation

US lifted sanctions on Syria

 

संदर्भ:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि सीरिया पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। यह फैसला दमिश्क में नई सरकार के लिए एक बड़ा समर्थन माना जा रहा है, जिसने दिसंबर में लंबे समय से सत्ता में रहे बशर अल-असद को अपदस्थ कर सत्ता संभाली थी।

सीरिया पर लगाए गए प्रतिबंध: एक दृष्टिकोण

प्रतिबंध लगाने वाले देश

  • अमेरिका सहित कई देशों ने सीरिया पर प्रतिबंध लगाए।
  • पूर्व अलअसद शासन (1971-2024) के दौरान प्रतिबंधों का क्रमिक विस्तार हुआ।

प्रमुख प्रतिबंध और उनके कारण

  • 2004 के प्रतिबंध:
    • कारण: सीरिया के साथ अमेरिकी आर्थिक और रक्षा सहयोग पर रोक।
    • प्रभाव:
      • शस्त्र निर्यात प्रतिबंध।
      • अमेरिकी आर्थिक संबंधों पर सीमाएँ।
    • 2011 के बाद के प्रतिबंध:
      • कारण:
        • गृहयुद्ध के दौरान असद शासन द्वारा नागरिक प्रदर्शनकारियों पर हमले।
        • रासायनिक हथियारों के उपयोग और मानवाधिकार उल्लंघन।
      • प्रभाव:
        • सीरियाई सरकार की विदेश में जमा संपत्ति पर रोक।
        • अमेरिकी निवेश पर प्रतिबंध।
        • पेट्रोलियम आयात पर सीमाएँ।

आतंकवाद और सुरक्षा से जुड़े प्रतिबंध

अलशरा की गिरफ़्तारी पर इनाम:

  • घोषणा: अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया।
  • कारण:
    • अल-शरा का हयात तहरीर अलशाम (HTS) के साथ पूर्व जुड़ाव।
    • HTS को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया।
    • HTS का अलकायदा से पुराना संबंध।

प्रतिबंधों का सीरियाई अर्थव्यवस्था पर प्रभाव:

  • युद्ध से पहले ही संकटग्रस्त: वर्षों के युद्ध से सीरियाई अर्थव्यवस्था कमजोर हो चुकी थी। 2018 में वर्ल्ड बैंक ने इसे निम्न-आय वाली अर्थव्यवस्था घोषित किया।
  • GDP गिरावट: 2010 से 2020 के बीच देश की GDP 50% से ज्यादा गिर गई।
  • भीषण गरीबी: 2023 तक 90% से अधिक लोग गरीबी में जी रहे थे। ईंधन, दवा, बिजली और भोजन की भारी कमी थी।
  • सार्वजनिक सेवाएं ठप: सरकारी संस्थान लगभग बंद हो गए और विदेशी निवेश रुक गया।
  • कृषि को नुकसान: जैतून और पिस्ता जैसी प्रसिद्ध खेती नष्ट हो गई।
  • अवैध अर्थव्यवस्था का बढ़ना: वैध व्यापार बंद होने से सीरिया कैप्टागन (एक नशीली दवा) का केंद्र बन गया।

आगे का रास्ता (Way Forward) –:

  • वैश्विक संकेत: अमेरिका की वैश्विक वित्तीय प्रणाली में केंद्रीय भूमिका होने के कारण प्रतिबंध हटाना दुनिया को यह संकेत देता है कि अब सीरिया में व्यापार किया जा सकता है।
  • आर्थिक सुधार की उम्मीद: ये प्रतिबंध सीरिया की अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ थे और नई सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती थे, जो बेरोजगारी, गरीबी और बिजली संकट जैसी समस्याओं के बीच जीवन स्तर सुधारने के दबाव में है।
  • निवेश की संभावना: अमेरिका खुद निवेश करेगा या नहीं, यह तो तय नहीं है, लेकिन अरब और तुर्की देशों से निवेश बढ़ने की संभावना है।

विकास का रास्ता खुला: प्रतिबंधों का हटना अब सीरिया के लिए आर्थिक विकास और समृद्धि की दिशा में एक प्रमुख बाधा को हटा देता है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top