Apni Pathshala

96वें अकादमी / ऑस्कर पुरस्कार 2024

10 मार्च 2024 को 96वें अकादमी पुरस्कार या ऑस्कर 2024, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में ओवेशन हॉलीवुड में आयोजित किए गए।

96वें अकादमी पुरस्कार के बारे में

अकादमी पुरस्कार जिन्हें ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले दुनिया भर का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं। ऑस्कर फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए प्रस्तुत किए जाते हैं। यह पुरस्कार 1929 से प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष, यह अकादमी पुरस्कार 2024 का 96वां संस्करण हैं। ऑस्कर पुरस्कार 2024 समारोह 10 मार्च 2024 को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया था।

96वें अकादमी पुरस्कार 2024 के विजेता

वर्ग

व्यक्ति (विजेता) 

फिल्म (विजेता)

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

ओपेनहाइमर

ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता

किलियन मर्फी

ओपेनहाइमर

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता

रॉबर्ट डाउनी जूनियर

ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

एम्मा स्टोन

पुअर थिंग्स

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

दा’वाइन जॉय रैंडोल्फ

द होल्डओवर

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

क्रिस्टोफर नोलन

ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म

 

द बॉय एंड द हेरोन

सर्वश्रेष्ठ पटकथा

 

अमेरिकन फिक्शन

सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा

 

एनैटॉमी ऑफ फॉल

सर्वश्रेष्ठ छायांकन

 

ओपेनहाइमर

सर्वोत्तम पोशाक

 

पुअर थिंग्स

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र

 

20 डेज़ इन मारियुपोल

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म

 

द लास्ट रिपेर शॉप

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म संपादन

 

ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म

 

द  ज़ोन ऑफ इंटरेस्ट (ब्रिटिश फिल्म )

सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल

 

पुअर थिंग्स

सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर

वॉट वास आइ मेड फॉर

बार्बी

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन

 

ओपेनहाइमर

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म

 

वार इस ओवर

सर्वोत्तम ध्वनि

 

द  ज़ोन ऑफ इंटरेस्ट

सर्वोत्तम दृश्य प्रभाव

 

गॉडज़िला माइनस वन

ऑस्कर अवॉर्ड का इतिहास

  • ऑस्कर अकादमी पुरस्कार को ही ऑस्कर अवॉर्ड्स के नाम से जाना जाता है।
  • ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और सम्मानित अवॉर्ड है।  
  • इसे अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस, सिनेमा जगत से जुड़े डायरेक्टर्स, एक्टर और राइटर्स को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित करती है।
  • इन अवॉर्ड्स को 1927 में उस समय के मोशन पि‍क्चर्स इंडस्ट्री के 36 लोगों ने शुरू किया था।
  • 1927 की शुरुआत में एम जी एम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर और उनके तीन गेस्ट्स एक्टर कॉनरेड नागेल, डायरेक्टर फ्रेड निबलो और प्रोड्यूसर फीड बीटसोन ने पूरे फि‍ल्म उद्योग को फायदा देने के लिए संगठन बनाने की योजना बनाई।
  • उन्होंने फि‍ल्मक्रि‍एटि‍व कामों से जुड़े लोगों के सामने ये प्रस्ताव रखने का प्लान किया।
  • इसके बाद 11 जनवरी 1927 को लॉस एंजि‍ल्स के एंबेसेडर होटल में एक डिनर पार्टी की गई।
  • जिसमें 36 लोगों ने हिस्सालिया और संगठन बनाने के प्रस्ताव पर बात की गई।
  • उस डिनर पार्टी में जॉर्ज कोहेन, जैसे मेयर, डॉग्लकस फेयरबैंक्सर, केडरि‍क गि‍ब्बं‍स, मेरी पि‍कफोर्ड, जेस्सेह लस्कीय, सेसि‍ल और इरविंग थालबर्ग बी डेमि‍ले, सि‍द ग्राउमेन शामिल थे।
  • 11 मई 1927 को बि‍ल्ट मोर होटल में एकेडमी को राज्य द्वारा एक NGO के रूप में चार्टर की अनुमति मि‍लने के बाद औपचारि‍क दावत हुई।
  • तब 300 मेहमानों में से 230 ने 100 डॉलर की फीस देकर एकेडमी की मेंबरशिप ली थी। थॉमस एडीसन को उसी रात एकेडमी की पहली मानद सदस्यता से सम्मानित कि‍या गया।
  • सबसे पहला एकेडमी अवार्ड्स समारोह हॉलीवुड रूजवेल्टू होटल में हुआ था।
  • 16 मई 1929 को होटल के ब्लॉसम रूम हुए डिनर में 270 लोग शामिल हुए थे।
  • ये एक पेड इवेंट था जिसका टिकट 5 डॉलर का था।
  • 1929 में दिये गए ये अवॉर्ड 1927-1928 तक बनी फिल्मों से जुड़े 15 लोगों को दि‍ए गए थे।

कैसे बनी ऑस्कर की ट्रॉफी

  • साल 1927 में अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर अवॉर्ड ट्रॉफी के लिए कई कलाकारों से उनके डिजाइन्स पेश करने को कहा था, जिसके बाद मूर्तिकार जॉर्ज स्टैनली की बनाई हुई डिजाइन को पसंद किया गया।
  • यह ट्रॉफी धातु से बनी होती है। वहीं, मूर्ति पर गोल्ड की लेयर रहती है। ऑस्कर ट्रॉफी 13.5 इंच लंबी और इसका वजन 8.5 पाउंड यानी 3.85 किलो होता है।

कैसे पड़ा अवॉर्ड का नाम ऑस्कर

  • आज दुनिया भर में लोग इस अवॉर्ड को ऑस्कर अवॉर्ड के नाम से जानते हैं, लेकिन इसका असली नाम ‘अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ है।
  • अकादमी लाइब्रेरियन मार्गरेट हेरिक को अकादमी पुरस्कार ट्रॉफी का नाम ‘ऑस्कर’ रखने का श्रेय दिया जाता है।
  • उन्होंने इसका नाम ‘ऑस्कर’ इसलिए रखा, क्योंकि उन्हें ट्रॉफी उनके अंकल ऑस्कर जैसी लगी थी।

ऑस्कर जीतने वाले भारतीयों की सूची

भारतीय प्राप्तकर्ता

फ़िल्म 

वर्ग

ऑस्कर वर्ष

भानु अथैया

गाँधी 

सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन

1983

सत्यजीत रे

मानद पुरस्कार

1992

रेसुल पुकुट्टी

स्लमडॉग मिलियनेयर

सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण

2009

गुलजार

स्लमडॉग मिलियनेयर

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत

2009

एआर रहमान

स्लमडॉग मिलियनेयर

सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत (जय हो)

2009

कार्तिकी गोंसाल्वेस

द एलिफेंट व्हिस्परर्स

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु

2023

एमएम कीरावनी और चंद्रबोस

RRR

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत (नाटू नाटू)

2023

Disclaimer: The article may contain information pertaining to prior academic years; for further information, visit the exam’s official or concerned website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Blogs

Scroll to Top