9वां हिंद महासागर सम्मेलन (IOC 2026) | 9th Indian Ocean Conference (IOC 2026)
संदर्भ: मॉरिशस में 10 से 12 अप्रैल, 2026 तक 9वां हिंद महासागर सम्मेलन (9th Indian Ocean Conference – IOC 2026) आयोजित किया जा रहा है, जो भू-राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए इस क्षेत्र का प्रमुख मंच है।
9वां हिंद महासागर सम्मेलन: मुख्य बिंदु
- आयोजन तिथि: 10 से 12 अप्रैल, 2026।
- मेजबान देश: मॉरीशस (Mauritius)।
- सहयोगकर्ता: इंडिया फाउंडेशन (India Foundation), मॉरीशस सरकार और भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से।
- मुख्य विषय (Theme): “Collective Stewardship for Indian Ocean Governance” (हिंद महासागर शासन के लिए सामूहिक नेतृत्व)।
- सम्मेलन के प्रमुख स्तंभ: सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर को एक सुरक्षित और समृद्ध क्षेत्र बनाना है। इसके प्रमुख चर्चा बिंदु निम्नलिखित हैं:
- वैश्विक समुद्री सहयोग: अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों (जैसे UNCLOS) के पालन और साझा समुद्री चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाना।
- ब्लू इकोनॉमी (Blue Economy): समुद्री संसाधनों का सतत उपयोग, मत्स्य पालन और समुद्री पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास।
- सुरक्षा चुनौतियां: समुद्री डकैती (Piracy), अवैध शिकार (IUU fishing), मानव तस्करी और आतंकवाद जैसी गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटना।
- जलवायु लचीलापन: समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण और बढ़ते समुद्री जल स्तर के प्रभाव को कम करने के लिए रणनीतियां बनाना।
- प्रमुख प्रतिभागी: सम्मेलन में लगभग 45 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें: डॉ. एस जयशंकर: भारत के विदेश मंत्री (मुख्य भाषण), नवीनचंद्र रामगुलाम: मॉरीशस के प्रधानमंत्री (मुख्य अतिथि) और अन्य देशों (जैसे ओमान, मालदीव, श्रीलंका, सिंगापुर) के विदेश मंत्री और विशेषज्ञ शामिल हैं।
भारत के लिए सामरिक महत्व:
- क्षेत्रीय नेतृत्व: भारत खुद को हिंद महासागर में एक ‘नेट सुरक्षा प्रदाता’ (Net Security Provider) के रूप में स्थापित कर रहा है।
- चीन का मुकाबला: चीन की ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ (String of Pearls) और बेल्ट एंड रोड पहल के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए मॉरीशस जैसे देशों के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना।
- सागर (SAGAR) विजन: ‘Security and Growth for All in the Region’ के विजन को धरातल पर उतारना। भारत ने इसी क्रम में मॉरीशस को विशेष आर्थिक सहायता ($655 मिलियन) देने का निर्णय लिया है।
| नोट: हिंद महासागर सम्मेलन (IOC) एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन है, जिसकी शुरुआत 2016 में India Foundation (एक भारतीय थिंक-टैंक) द्वारा सिंगापुर में की गई थी।8वां संस्करण मस्कट, ओमान में आयोजित हुआ, जिसका विषय “Voyage to New Horizons of Maritime Partnership” था। |