Apni Pathshala

भारत की 2024-25 की Q2 की GDP रिपोर्ट

Download Today Current Affairs PDF

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (Q2) की GDP रिपोर्ट जारी की, यह रिपोर्ट देश की आर्थिक वृद्धि, रुझानों और चुनौतियों को उजागर करती है।

मुख्य बिंदु:

  1. GDP ग्रोथ में गिरावट:
    • दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में GDP ग्रोथ दर 4% रही।
    • यह 7 तिमाहियों में सबसे कम और पिछले 2 वर्षों की सबसे धीमी वृद्धि है।
    • GDP ग्रोथ का अनुमान 5% था।
  2. पिछली तिमाही और पिछले साल की तुलना:
    • अप्रैल-जून तिमाही में GDP ग्रोथ 7% रही थी।
    • दूसरी तिमाही (Q2 FY24) में यह 1% रही थी।
  3. GVA ग्रोथ भी कमजोर:
    • दूसरी तिमाही में ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) ग्रोथ दर 6% रही।
    • अनुमानित GVA ग्रोथ 3% थी।
    • अप्रैल-जून तिमाही में GVA ग्रोथ 8% और Q2 FY24 में 7.7% थी।
  4. RBI का अनुमान: GDP ग्रोथ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 7% के अनुमान से भी कम रही।

अहम आर्थिक आंकड़े (वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि – YoY Growth):

  1. कृषि क्षेत्र: अनुमानित वृद्धि 7% थी, वास्तविक वृद्धि 3.5% रही।
  2. मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र: अनुमानित वृद्धि 3% थी, जबकि वास्तविक वृद्धि 2.2% रही।
  3. इलेक्ट्रिसिटी और अन्य पब्लिक यूटिलिटीज: अनुमानित वृद्धि 5% थी, वास्तविक वृद्धि 3.3% रही।
  4. निर्माण (कंस्ट्रक्शन) क्षेत्र:अनुमानित वृद्धि 6% थी, जबकि वास्तविक वृद्धि 7.7% रही।
  5. वित्तीय सेवाएँ: अनुमानित वृद्धि 2% थी, और वास्तविक वृद्धि 6.7% रही।
  6. सार्वजनिक प्रशासन: अनुमानित वृद्धि 7% थी, वास्तविक वृद्धि 9.2% रही।
  7. व्यापार, होटल, परिवहन और संचार: अनुमानित वृद्धि 5% थी, जबकि वास्तविक वृद्धि 6% रही।
  8. खनन (माइनिंग): अनुमानित वृद्धि 1% थी, जबकि वास्तविक आंकड़ा -0.1% पर रहा।
  9. पावर और गैस: अनुमानित वृद्धि 5% थी, जबकि वास्तविक वृद्धि 3.3% रही।

सरकार और RBI के GDP अनुमान:

  1. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI):
    • Q2 GDP वृद्धि का अनुमान8% लगाया था।
    • FY 2024-25 के लिए समग्र GDP वृद्धि का अनुमान2% है।
  2. वित्त मंत्रालय: FY 2024-25 के लिए GDP वृद्धि दर5% से 7% के बीच रहने का अनुमान है।
  3. NSO डेटा के अनुसार: FY 2024-25 के H2 (दूसरी छमाही) में तेज आर्थिक सुधार की आवश्यकता है ताकि सरकार और RBI के निर्धारित अनुमानों को पूरा किया जा सके।

सकल घरेलू उत्पाद (GDP):

परिभाषा: सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी वित्तीय वर्ष में एक देश की घरेलू सीमा के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को मापता है।

महत्वपूर्ण वाक्यांश:

  1. अंतिम वस्तुएं और सेवाएं:
    • GDP में केवल अंतिम उत्पादों और सेवाओं को शामिल किया जाता है।
    • मध्यवर्ती वस्तुएं (Intermediate Goods) जैसे कच्चे माल को इसमें शामिल नहीं किया जाता ताकि दोहरी गणना (Double Counting) से बचा जा सके।
  2. घरेलू अर्थव्यवस्था के भीतर:
    • इसमें देश की भौगोलिक सीमा के भीतर उत्पादित सभी वस्तुएं और सेवाएं शामिल होती हैं।
    • इसमें देश में काम करने वाले विदेशी नागरिकों का उत्पादन और देश के नागरिकों का घरेलू योगदान शामिल होता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top