Download Today Current Affairs PDF
संदर्भ:
इटली और अमेरिका में हालिया अध्ययन में कुछ जैविक महिलाओं में SRY जीन पाया गया है, जो पारंपरिक लिंग निर्धारण की वैज्ञानिक समझ को चुनौती देता है। यह दुर्लभ मामला शोधकर्ताओं के लिए एक नई खोज का विषय बन गया है।
SRY जीन (Sex-determining Region Y):
- स्थिति: Y क्रोमोसोम पर पाया जाता है।
- कार्य:
- SRY जीन की उपस्थिति → भ्रूण पुरुष लक्षण विकसित करता है।
- SRY जीन की अनुपस्थिति या उत्परिवर्तन → भ्रूण महिला लक्षण विकसित करता है।
- SRY जीन द्वारा उत्पादित प्रोटीन:
- DNA से जुड़कर अन्य जीन की गतिविधि नियंत्रित करता है।
- भ्रूण में पुरुष जनन ग्रंथियों (अंडकोष) के विकास को शुरू करता है।
- महिला प्रजनन संरचनाओं के विकास को रोकता है।
SRY जीन और लिंग निर्धारण:
सामान्य प्रक्रिया:
- SRY जीन मौजूद और सक्रिय हो → भ्रूण पुरुष (Male) विकसित होता।
- SRY जीन अनुपस्थित हो → भ्रूण महिला (Female) विकसित होता।
दुर्लभ अपवाद (Rare Exceptions):
- SRY जीन का स्थानांतरण (Translocation) → Y से X क्रोमोसोम पर
- यह उत्परिवर्तन (Mutation) से हो सकता है।
- SRY-पॉजिटिव पुरुष (XX Male Syndrome):
- SRY वाला X क्रोमोसोम होने पर व्यक्ति पुरुष के रूप में विकसित होता।
- हालांकि, वे प्रजनन (Sterile) में असमर्थ होते हैं।
- SRY-पॉजिटिव महिला (XX Female Syndrome):
- कभी-कभी SRY जीन वाली महिलाएँ सामान्य रूप से विकसित हो सकती हैं।
- यह तब संभव होता है जब X क्रोमोसोम निष्क्रिय (X-Inactivation) हो जाता है और SRY जीन कार्य नहीं कर पाता।
असामान्य लिंग विकास:
- SRY जीन स्थानांतरण (Translocation):
- Y क्रोमोसोम से X क्रोमोसोम पर SRY जीन का स्थानांतरण दुर्लभ मामलों में होता है।
- यदि SRY जीन वाला X क्रोमोसोम बच्चे को विरासत में मिलता है, तो दो X क्रोमोसोम होने के बावजूद बच्चा पुरुष विशेषताएँ विकसित कर सकता है लेकिन प्रजनन करने में असमर्थ होगा।
- SRY-पॉजिटिव महिला (XX Female with SRY): कुछ दुर्लभ मामलों में, दो X क्रोमोसोम और SRY जीन होने के बावजूद व्यक्ति महिला के रूप में विकसित हो सकता है।
- X क्रोमोसोम निष्क्रियता:
- यदि किसी महिला के X क्रोमोसोम में SRY जीन मौजूद है, तो वह X क्रोमोसोम निष्क्रिय हो सकता है।
- ऐसा इसलिए होता है क्योंकि SRY वाला X क्रोमोसोम अन्य आवश्यक जीनों से वंचित हो सकता है।
- इस निष्क्रियता से विकास संबंधी समस्याओं को रोका जाता है।