Apni Pathshala

एशियाई शेर जनगणना 2025 (Asiatic Lion Census 2025) | Apni Pathshala

Asiatic Lion Census 2025

Asiatic Lion Census 2025

संदर्भ:

एशियाई शेर जनगणना 2025 (Asiatic Lion Census 2025) के निष्कर्षों के अनुसार, गुजरात में पाए जाने वाले एशियाटिक शेरों (Asiatic Lions) की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस जनगणना के अनुसार अब शेरों की अनुमानित संख्या 891 तक पहुँच गई है।

  • यह वृद्धिसंरक्षण प्रयासों, बेहतर निगरानी, वन्यजीव प्रबंधन और स्थानीय समुदायों की भागीदारी का प्रतिफल मानी जा रही है।
(Asiatic Lion Census 2025) एशियाई शेर गणना 2025-
  • गणना का संस्करण: यह 16वीं बार शेरों की गणना की गई है। पिछली गणना 2020 में हुई थी, जिसमें गुजरात में 674 एशियाई शेर दर्ज किए गए थे।
  • वर्तमान अनुमानित संख्या: गुजरात में 891 एशियाई शेर दर्ज किए गए हैं।
  • मुख्य आवास क्षेत्र: गिर वन, गुजरात — एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास
  • प्रयोग की गई पद्धति:
    • डायरेक्ट बीट वेरिफिकेशन जैसी उच्च सटीकता वाली आधुनिक विधियों का उपयोग।
    • हाईरेज़ोल्यूशन कैमरे, कैमरा ट्रैप्स, और GPS युक्त रेडियो कॉलर से डेटा संग्रह।
  • चिंताएं: लगभग 57% शेर संरक्षित वन क्षेत्र से बाहर पाए गए हैं, जिससे मानववन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

Panthera leo persica

एशियाई शेर (Panthera leo persica) के बारे में

संरक्षण स्थिति:

  • IUCN रेड लिस्ट: वल्नरेबल (हाल ही में एंडेंजर्ड से वल्नरेबल में पुनर्वर्गीकृत)
  • CITES: परिशिष्ट-I
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची-I

आवास क्षेत्र:

  • वर्तमान सीमा: गिर राष्ट्रीय उद्यान एवं गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के आस-पास
  • ऐतिहासिक सीमा: पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश तक, एवं पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों तक

जैविक भौतिक विशेषताएं:

  • आकार: नर: 160–190 किग्रा; मादा: 110–120 किग्रा
  • ऊंचाई: लगभग 110 सेमी (कंधे तक)
  • लंबाई: पूंछ सहित लगभग 92 मीटर
  • विशिष्ट पहचान: पेट पर स्पष्ट त्वचा की झिल्ली (belly fold), अफ्रीकी शेरों की तुलना में कम घना अयाल
  • रोम का रंग: रेतीले से लेकर बफ-ग्रे तक, कभी-कभी हल्की चांदी जैसी चमक

सामाजिक संरचना: छोटे समूहों (प्राइड्स) में रहते हैं, जो अफ्रीकी शेरों की तुलना में आकार और जटिलता में छोटे होते हैं।

संरक्षण पहल (Conservation Initiatives)

प्रोजेक्ट लायन (2020):

  • भारतीय शेरों की सुरक्षा और संरक्षण हेतु आधारभूत ढांचे का विकास।
  • मुख्य उद्देश्य:
    • मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना
    • आवास सुधार
    • रेडियो कॉलर निगरानी और कैमरा ट्रैप का उपयोग
    • स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना

इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (2023):

  • 97 रेंज देशों के बीच बड़े बिल्ली प्रजातियों (Big Cats) के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
  • इसमें शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जैगुआर आदि शामिल हैं।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top