Apni Pathshala

SeaNav Digital Twin Platform: परिचय, उद्देश्य, विशेषताएं और कार्यप्रणाली

SeaNav Digital Twin Platform: परिचय, उद्देश्य, विशेषताएं और कार्यप्रणाली

संदर्भ:

हाल ही में आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के महासागरीय इंजीनियरिंग विभाग ने सीनैव डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म (SeaNav Digital Twin Platform) विकसित किया। 

SeaNav के बारे मे:

  • परिचय: SeaNav, एक डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म है, जो वास्तविक समय (Real-Time) में स्वायत्त समुद्री नेविगेशन प्रणालियों के परीक्षण, सत्यापन और प्रशिक्षण हेतु एक अत्याधुनिक वर्चुअल वातावरण प्रदान करता है।
    • सीनैव का अर्थ ‘सी नेविगेशन’ (Sea Navigation) है।
  • आवश्यकता: वैश्विक व्यापार का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा समुद्री मार्गों से होता है। जहाजों को स्वायत्त (Autonomous) बनाना अधिक सुरक्षित और किफायती है, लेकिन वास्तविक समुद्र में इनके नेविगेशन एल्गोरिदम का परीक्षण करना अत्यंत महंगा, जटिल और जोखिम भरा होता है।
    • इस चुनौती के समाधान के लिए यह नवाचार प्रस्तुत किया है।
  • विकासकर्ता संस्थान: इसे आईआईटी मद्रास के महासागरीय इंजीनियरिंग विभाग (IIT Madras Ocean Engineering) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेश राजेंद्रन के नेतृत्व वाली शोध टीम द्वारा विकसित किया गया है।
  • शैक्षणिक मान्यता: इस शोध के निष्कर्षों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘जर्नल ऑफ ऑफशोर मैकेनिक्स एंड आर्कटिक इंजीनियरिंग’ (ASME) में प्रकाशित किया गया है। 
  • उद्देश्य: सीनैव (SeaNav) प्लेटफॉर्म को निम्नलिखित प्राथमिक उद्देश्यों के साथ तैयार किया गया है:
  • लागत और जोखिम में कमी: वास्तविक समुद्री परीक्षणों (Sea Trials) की जगह सुरक्षित वर्चुअल वातावरण प्रदान करके जहाज निर्माण और परीक्षण की लागत को कम करना। 
  • त्वरित परीक्षण क्षमता: शोधकर्ताओं को बहुत कम समय में हजारों घंटों के वास्तविक समय समुद्री सिमुलेशन (Real Time Maritime Simulation) करने में सक्षम बनाना। 
  • एआई एल्गोरिदम का सत्यापन: एआई संचालित जहाज नेविगेशन (AI Powered Ship Navigation) और पथ-अनुसरण (Path-following) प्रणालियों की सटीकता का मूल्यांकन करना। 
  • मानव संसाधन प्रशिक्षण: समुद्री पेशेवरों, कैप्टनों और प्रशिक्षुओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना। 
  • विशेषताएं (Key Features of SeaNav):
  • डिजिटल ट्विन निर्माण (Sea Navigation Digital Twin): यह प्लेटफॉर्म समुद्री लहरों, हवा के दबाव, जहाजों की गति और बंदरगाह यातायात का एक सटीक आभासी प्रतिरूप (Digital Twin) तैयार करता है।
  • बेंचमार्क कैलिब्रेशन: इस सिमुलेटर को लगभग 320 मीटर लंबे एक मानक टैंकर जहाज (Benchmark Tanker Vessel) के आंकड़ों का उपयोग करके कैलिब्रेट किया गया है, जिससे इसके परिणाम वास्तविक वाणिज्यिक जहाजों से पूरी तरह मेल खाते हैं।
  • मल्टी-एजेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Multi-Agent AI): यह एक साथ कई स्वायत्त जहाजों को व्यस्त जलमार्गों में एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाकर चलने और सीखने की सुविधा देता है।
  • अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन: यह सुनिश्चित करता है कि स्वायत्त जहाज व्यस्त बंदरगाहों में ‘समुद्र में टकराव रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों’ (COLREGs) का पूर्ण पालन करें।
  • प्रतिकूल मौसम सिमुलेशन: सामान्य सिमुलेटर के विपरीत, यह सेंसर में आने वाले शोर (Noise) और डेटा देरी (Delays) को भी मॉडल करता है।
    • इससे घने कोहरे, भारी बारिश और कम दृश्यता जैसी कठिन परिस्थितियों में भी नेविगेशन का परीक्षण संभव होता है। 
  • कार्यप्रणाली: सीनैव प्लेटफॉर्म तीन प्रमुख तकनीकों के समन्वय पर काम करता है:
    • Unity3D इंजन आधारित वर्चुअल वातावरण: इस प्रणाली की नींव Unity3D गेमिंग और सिमुलेशन इंजन पर रखी गई है। यह इंजन महासागर की भौतिकी, लहरों की ऊंचाई और जहाज के हाइड्रोडायनामिक व्यवहार को वास्तविक समय में उत्पन्न करता है।
    • मल्टी-सेंसर फ्यूजन फ्रेमवर्क (Multi-Sensor Fusion Framework): जहाज के आसपास की स्थिति को समझने के लिए यह प्लेटफॉर्म तीन प्रमुख सेंसरों के डेटा को आपस में जोड़ता है: 
  • लिडार (LiDAR): आसपास के जहाजों और बाधाओं की सटीक दूरी मापने के लिए।
  • मरीन रडार (Marine Radar): लंबी दूरी से पोत यातायात का पता लगाने के लिए।
  • स्टीरियो विजन कैमरे (Stereo Vision Cameras): दृश्य पहचान और गहराई का आकलन करने के लिए। 
  • इमर्सिव वर्चुअल रियलिटी (VR) इंटरफेस: इस प्लेटफॉर्म को मेटा क्वेस्ट (Meta Quest) VR हेडसेट्स के साथ जोड़ा गया है। इसके माध्यम से प्रशिक्षु और शोधकर्ता जहाज के नियंत्रण कक्ष (Ship’s Bridge) के भीतर खड़े होने जैसा वास्तविक अनुभव प्राप्त करते हैं और टकराव से बचने (AI Collision Avoidance System) तथा बंदरगाह पर जहाज लगाने (Port Manoeuvring) का अभ्यास कर सकते हैं। 

इस प्लेटफॉर्म का महत्व:

  • राष्ट्रीय नीतियों के साथ संरेखण: यह स्वदेशी नवाचार (Indian Maritime Innovation) भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सागरमाला कार्यक्रम’ (Sagarmala Programme) और ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ (Maritime India Vision 2030) के लक्ष्यों को सीधे तौर पर पूरा करता है, जो स्मार्ट बंदरगाहों और डिजिटलीकरण पर जोर देते हैं।
  • भारतीय बंदरगाहों की सुरक्षा: यह प्लेटफॉर्म चेन्नई, मुंबई, विशाखापत्तनम और कोच्चि जैसे प्रमुख भारतीय बंदरगाहों पर जहाजों के आपस में टकराने और जमीन पर फंसने (Grounding) के जोखिम को कम करने में मदद करेगा।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा और तटीय निगरानी: वाणिज्यिक शिपिंग के अलावा, इसकी मल्टी-वेसल सिमुलेशन क्षमताओं का उपयोग तटीय निगरानी (Coastal Surveillance), खोज एवं बचाव कार्यों (Search-and-Rescue) तथा समुद्री रक्षा (Maritime Defence) में भी किया जा सकता है।
  • पर्यावरणीय स्थिरता (Environmental Sustainability): एआई-आधारित स्मार्ट नेविगेशन मार्गों के चयन से जहाजों की ईंधन खपत में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन घटेगा। इसके साथ ही, समुद्री दुर्घटनाओं में कमी आने से तेल रिसाव (Oil Spills) जैसी गंभीर पर्यावरणीय आपदाओं को रोका जा सकेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: SeaNav डिजिटल प्लेटफॉर्म क्या है?

उत्तर: सीनैव (SeaNav) एक वास्तविक समय का डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म (Real-Time Digital Twin Platform) है, जो स्वायत्त समुद्री नेविगेशन प्रणालियों के परीक्षण, सत्यापन और प्रशिक्षण हेतु वर्चुअल वातावरण प्रदान करता है।

प्रश्न 2: SeaNav प्लेटफॉर्म किस संस्थान ने विकसित किया है?

उत्तर: इस स्वदेशी प्लेटफॉर्म को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के महासागरीय इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ताओं द्वारा डॉ. सुरेश राजेंद्रन के नेतृत्व में विकसित किया गया है। 

प्रश्न 3: SeaNav का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इसका मुख्य उद्देश्य वास्तविक समुद्र में होने वाले महंगे और जोखिम भरे परीक्षणों के स्थान पर सुरक्षित आभासी वातावरण में स्वायत्त जहाजों और नाविकों को प्रशिक्षित करना है।

प्रश्न 4: SeaNav प्लेटफॉर्म में डिजिटल ट्विन तकनीक का उपयोग कैसे किया जाता है?

उत्तर: यह Unity3D इंजन और 320 मीटर लंबे टैंकर के डेटा का उपयोग करके समुद्री लहरों, मौसम और पोत यातायात की एक सटीक आभासी प्रतिकृति (Digital Twin) बनाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top