Tianwen-2 mission
संदर्भ:
चीन अपनी पहली एस्टेरॉयड सैंपलिंग मिशन शुरू करने जा रहा है, जिसका नाम तिआनवेन–2 (Tianwen-2) है। यह मिशन अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में चीन की एक बड़ी उपलब्धि होगी, जिसका उद्देश्य क्षुद्रग्रह (asteroid) से नमूने एकत्र करना और पृथ्वी पर लाना है।
(Tianwen-2 mission) तियानवेन–2 मिशन:
मिशन का उद्देश्य:
- कृष्णवर्णीय क्षुद्रग्रह 469219 Kamo‘oalewa का अध्ययन करना, जो पृथ्वी के पास सूर्य की परिक्रमा करता है।
- क्षुद्रग्रह से सैंपल एकत्र करना — Touch-and-Go या Anchor and Attach तकनीक से।
- गहरे अंतरिक्ष में चीन की तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करना और क्षुद्रग्रहों के वैज्ञानिक अध्ययन को आगे बढ़ाना।
- यदि सफल रहा, तो चीन अमेरिका और जापान के बाद क्षुद्रग्रह से सैंपल लाने वाला तीसरा देश बनेगा।
Kamo‘oalewa क्षुद्रग्रह:
- प्रकार: एक छोटा quasi-satellite asteroid — सूर्य की परिक्रमा करता है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है मानो पृथ्वी के साथ चलता है।
- खोज: 2016 में Pan-STARRS 1 टेलीस्कोप (हवाई) द्वारा।
- कक्षा:
- पृथ्वी के करीब एक अनोखी, दीर्घवृत्तीय कक्षा में।
- लगभग 100 वर्षों से वर्तमान कक्षा में है और अगले 300 वर्षों तक स्थिर रहने की संभावना।
वैज्ञानिक एवं वैश्विक महत्व:
- क्षुद्रग्रहों से मिले नमूने सौर मंडल के शुरुआती इतिहास की जानकारी देते हैं।
- मिशन चीन के लिए वैज्ञानिक साख और अंतरिक्ष नेतृत्व को मजबूत करेगा।
यह चीन के दीर्घकालिक अंतरिक्ष रणनीति (Tianwen श्रृंखला) का हिस्सा है, जिसमें भविष्य में और गहरे अंतरिक्ष अभियानों की योजना है।