One Nation, One Mission: End Plastic Pollution
संदर्भ:
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 से पहले एक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की है, जिसका नाम है One Nation, One Mission: End Plastic Pollution.
इस अभियान का उद्देश्य पूरे देश में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए सामूहिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य:
- प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना
- सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने को बढ़ावा देना
- पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करना
भागीदार और सहभागिता:
- इस अभियान में केंद्र सरकार, राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें, स्थानीय निकाय, शैक्षणिक संस्थान, उद्योग जगत, सिविल सोसायटी और सामुदायिक समूहों सहित कई हितधारक सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
निगरानी और रिपोर्टिंग:
- सभी सहभागी संस्थानों से अनुरोध है कि वे अपने प्रयासों को ‘Meri LiFE’ पोर्टल पर अपलोड करें ताकि अभियान की प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके।
अभियान के मुख्य_महत्ववाले क्षेत्र:
- जागरूकता और वकालत (Awareness and Advocacy):
- प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना।
- विभिन्न हितधारकों को सक्रिय रूप से जोड़ना।
- प्लास्टिक कचरे के उपयोग में कमी: विशेषकर Single Use Plastic (SUP) के उपयोग और उत्पादन को घटाना।
- प्लास्टिक कचरे का बेहतर प्रबंधन:
- छँटाई (Segregation)
- संग्रहण (Collection)
- उपयुक्त निपटान (Disposal)
- पुनर्चक्रण (Recycling)
- स्थायी विकल्पों को बढ़ावा:
- SUP के लिए हरित, नवाचारी और व्यवहार्य विकल्पों का विकास व उपयोग।
विश्व पर्यावरण दिवस 2025:
- तिथि: 5 जून 2025
- आयोजक देश: दक्षिण कोरिया (Republic of Korea) – दूसरी बार (पहली बार: 1997)
- आयोजक संस्था: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
- थीम: “Ending Global Plastic Pollution”
- उद्देश्य:
- वैश्विक समुदायों को सक्रिय करना
- व्यावहारिक समाधानों की वकालत
- प्लास्टिक के प्रभावों पर वैज्ञानिक शोध को उजागर करना
- प्लास्टिक उपयोग के लिए 5R सिद्धांतों को बढ़ावा देना: