Vizhinjam International Seaport
संदर्भ:
दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज MSC Irina पहली बार विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह (Vizhinjam International Seaport) पहुंचा है।
विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह (Vizhinjam International Seaport): भारत का पहला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट
मुख्य विशेषताएँ:
- स्थान: केरल में स्थित, श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह के निकट
- विकास मॉडल: पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत केरल सरकार द्वारा विकसित
- प्रकार: गहरे पानी वाला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट — कंटेनर और बहुउद्देश्यीय माल के लिए
रणनीतिक महत्व:
- यह भारत का पहला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है जो अल्ट्रा–लार्ज कंटेनर शिप्स को संभालने में सक्षम है।
- कोलंबो बंदरगाह, जो वर्तमान में भारत-गंतव्य ट्रांसशिपमेंट कार्गो का 70% संभालता है, उसके विकल्प के रूप में कार्य करेगा।
- इसका उद्देश्य विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता कम करना है, जिससे देश को रणनीतिक और आर्थिक लाभ मिलेगा।
भौगोलिक विशेषता:
- प्राकृतिक 24 मीटर की गहराई होने के कारण दुनिया के सबसे बड़े जहाज बिना अधिक ड्रेजिंग के यहां आ सकते हैं।
निष्कर्ष:
विझिंजम पोर्ट भारत को एक वैश्विक समुद्री लॉजिस्टिक हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देश की समुद्री क्षमता को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक होगा।