cropic scheme
संदर्भ:
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय जल्द ही CROPIC नामक एक स्टडी शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत फसल से जुड़ी जानकारी मैदानी तस्वीरों और AI-आधारित मॉडलों की मदद से जुटाई जाएगी। इसका उद्देश्य फसल मूल्यांकन को अधिक सटीक और वैज्ञानिक बनाना है।
cropic scheme क्या है?
- पूरा नाम: Collection of Real Time Observations & Photo of Crops
यह एक डिजिटल पहल है जिसे भारत में फसल निगरानी और क्षति आकलन की प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। - लागू करने वाली संस्था: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
- कब लागू होगा: यह अध्ययन दो कृषि सीज़न के लिए किया जाएगा खरीफ 2025, रबी 2025-26
CROPIC कैसे काम करेगा?
- डेटा संग्रह: किसान फसल की विभिन्न अवस्थाओं में मोबाइल ऐप के माध्यम से फोटो अपलोड करेंगे।
- मोबाइल ऐप: विशेष रूप से विकसित CROPIC ऐप से जियो–टैग्ड तस्वीरें अपलोड की जा सकेंगी, जिससे स्थान और समय की पुष्टि हो सके।
- छवि विश्लेषण के माध्यम से मूल्यांकन:
- फसल का प्रकार
- फसल की अवस्था
- क्षति की मात्रा व प्रकार
- डैशबोर्ड:
एक वेब आधारित विज़ुअल डैशबोर्ड के माध्यम से अधिकारी रीयल-टाइम में फसल की स्थिति देख सकेंगे।