Kulsi River
संदर्भ:
असम और मेघालय द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तावित 55 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना के खिलाफ कुलसी नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
विरोध के कारण:
- पर्यावरणीय प्रभाव: नया बांध नदी के प्रवाह को नियंत्रित करेगा, जिससे कम से कम 12 वेटलैंड्स प्रभावित होंगी, जिनमें चांडुबि झील भी शामिल है — जो दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी विवर्तनिक झील मानी जाती है।
- सूखे मौसम में जल संकट: कुलसी नदी का जल स्तर सूखे मौसम में काफी गिर जाता है, जिससे कृषि और प्राकृतिक वनस्पति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
- गंगेटिक डॉल्फिन का संकट: कुलसी नदी को गंगेटिक डॉल्फिन (Platanista gangetica gangetica) की अंतिम आश्रय स्थलों में से एक माना जाता है।
- स्थानीय लोग इसे “सिहु” नाम से जानते हैं।
- क्षेत्रीय प्रभाव: प्रस्तावित कुलसी जलविद्युत परियोजना (55 मेगावाट) का प्रभाव उकियाम से नागरबेरा (कामरूप जिले का दक्षिणी भाग) तक पड़ेगा।
(Kulsi River) कुलसी नदी:
- प्रकार: ब्रह्मपुत्र नदी की दक्षिणी सहायक नदी
- उत्पत्ति: मेघालय के वेस्ट खासी हिल्स रेंज से, लगभग 1800 मीटर की ऊँचाई पर
- निर्माण: तीन नदियों के संगम से बनती है — ख्री, कृष्निया, और उमसिरी
- ऊपरी धारा में नाम: ऊपरी भाग में इसे ख्री नदी कहा जाता है
- प्रवाह दिशा:खासी हिल्स में संगम के बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बहती है और असम के नागरबेरा के पास ब्रह्मपुत्र में मिल जाती है