Unicorn Report 2025
संदर्भ:
हाल ही में हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025 जारी किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में ऐसे 1,523 निजी स्टार्टअप्स हैं जिनका मूल्यांकन 1 अरब डॉलर से अधिक है।
यूनिकॉर्न क्या है?
- परिभाषा: यूनिकॉर्न वह प्राइवेट स्टार्टअप कंपनी होती है जिसकी मार्केट वैल्यू $1 बिलियन से अधिक होती है।
- शब्द की उत्पत्ति: यह शब्द 2013 में अमेरिकी वेंचर कैपिटलिस्ट Aileen Lee द्वारा गढ़ा गया था।
(Unicorn Report 2025) यूनिकॉर्न रिपोर्ट 2025:
शीर्ष 10 देश (Top 10 Countries):
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA):
- कुल 758 यूनिकॉर्न, जो विश्व में सबसे अधिक हैं।
- दुनिया के 10 सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न में से 6 अमेरिका में हैं।
- सैन फ्रांसिस्को को “यूनिकॉर्न की राजधानी” कहा जाता है — यहाँ 199 यूनिकॉर्न हैं।
चीन:
- कुल 343 यूनिकॉर्न, जो प्रमुख शहरों बीजिंग, शंघाई और शेनझेन में फैले हैं।
- तीन शीर्ष यूनिकॉर्न — ByteDance, Ant Group और Shein — चीन से हैं।
भारत:
- तीसरे स्थान पर, कुल 64 यूनिकॉर्न के साथ।
- शहर रैंकिंग:
- बेंगलुरु — वैश्विक रैंक 7
- मुंबई — रैंक 22
- गुरुग्राम — पहली बार 27वें स्थान पर
- प्रमुख यूनिकॉर्न उदाहरण (2025):
- Zerodha ($8.2 बिलियन)
- Dream11 ($8 बिलियन)
- Razorpay ($7.5 बिलियन)
अन्य देश:
शीर्ष 10 में शामिल अन्य देश हैं: यूके, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, इज़राइल, दक्षिण कोरिया, और सिंगापुर