RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा वर्ष 2025 के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 स्थायी पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू होकर 3 सितंबर 2025 तक चलेगी। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025 Overview
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा वर्ष 2025 में पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है। यह अधिसूचना राज्य के पशुपालन विभाग के अंतर्गत आने वाले रिक्त पदों को भरने हेतु प्रकाशित की गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए भी उचित आरक्षण का प्रावधान किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी, जो 5 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 3 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य पात्रता मानदंडों को पूर्ण करते हों। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा, फिर मेरिट सूची के अनुसार उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-14 के तहत वेतनमान प्राप्त होगा, जिसमें मूल वेतन के साथ-साथ अन्य भत्ते भी सम्मिलित होंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए SSO पोर्टल पर लॉगिन करना अनिवार्य है।
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025 |
|
भर्ती संस्था |
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
अधिसूचना संख्या |
04/EXAM/V.O./RPSC/EP-I/2025-26 |
पद का नाम |
पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) |
कुल रिक्तियां |
1100 पद |
आवेदन प्रारंभ तिथि |
5 अगस्त 2025 |
अंतिम तिथि |
3 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
आवेदन माध्यम |
ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल परीक्षण |
वेतनमान |
पे लेवल-14 (₹56,100 – ₹1,77,500 प्रतिमाह) |
आधिकारिक वेबसाइट |
rpsc.rajasthan.gov.in |
Also Check: RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025 Out
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: Vacancies Details
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 1100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन रिक्तियों को विभिन्न वर्गों में आरक्षण के अनुसार विभाजित किया गया है, जिससे सभी पात्र वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। यह आरक्षण राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदंडों के अनुसार लागू होता है। नीचे दी गई तालिका में वर्गानुसार रिक्तियों का विवरण प्रस्तुत किया गया है:
RPSC Veterinary Officer Vacancies Details 2025 |
|
श्रेणी |
पदों की संख्या |
सामान्य वर्ग (General) |
360 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
100 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) |
209 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC) |
50 |
अनुसूचित जाति (SC) |
198 |
अनुसूचित जनजाति (ST) |
183 |
कुल पद |
1,100 |
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: Eligibility Criteria
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा संबंधी मापदंडों को पूर्ण करना आवश्यक है। इस पद के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता है—पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक डिग्री (BVSc & AH)। यह डिग्री भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए तथा राजस्थान की संस्कृति का समुचित ज्ञान होना आवश्यक है। नीचे तालिका में विस्तृत पात्रता मानदंड दिए गए हैं:
RPSC Veterinary Officer Eligibility Criteria 2025 |
|
शैक्षणिक योग्यता |
BVSc & AH (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से) |
भाषा ज्ञान |
देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान अनिवार्य |
सांस्कृतिक जानकारी |
राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान आवश्यक |
न्यूनतम आयु |
20 वर्ष (1 जनवरी 2026 को) |
अधिकतम आयु |
40 वर्ष (सामान्य वर्ग) |
आरक्षित वर्ग हेतु आयु छूट |
SC/ST/OBC/MBC – नियमानुसार |
Also Check: Rajasthan Police SI/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 Notification Out
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: Application Fee
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जिसमें नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यदि कोई अभ्यर्थी फॉर्म भरने के पश्चात त्रुटि सुधार करवाना चाहता है, तो आयोग द्वारा निर्धारित संशोधन शुल्क ₹500 अतिरिक्त रूप से देय होगा। यह संशोधन सुविधा सीमित समयावधि के लिए ही उपलब्ध रहती है। वर्गानुसार आवेदन शुल्क के लिए नीचे दी गई तालिका को देखे:
श्रेणी |
आवेदन शुल्क (₹) |
सामान्य वर्ग / OBC (क्रीमी लेयर) |
₹600 |
EWS / OBC (नॉन-क्रीमी) |
₹400 |
SC / ST / MBC / PwD |
₹400 |
संशोधन शुल्क (यदि आवश्यक हो) |
₹500 |
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: Application Process
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या sso पोर्टल के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा। पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप में समझने के लिए नीचे तालिका के माध्यम से प्रत्येक बिंदु को विस्तृत रूप से समझाया गया है:
RPSC Veterinary Officer Application Process 2025 |
|
क्रम संख्या |
चरण प्रक्रिया का विवरण |
1 |
एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें: सबसे पहले अभ्यर्थी को sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन या नया पंजीकरण करना होगा। यदि पूर्व में पंजीकरण नहीं किया गया है, तो Aadhaar, मोबाइल नंबर या Gmail के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें। |
2 |
भर्ती पोर्टल पर जाएं: लॉगिन के पश्चात ‘Recruitment Portal’ विकल्प का चयन करें और RPSC Veterinary Officer 2025 के लिंक पर क्लिक करें। |
3 |
OTR फॉर्म भरें: एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद One Time Registration (OTR) फॉर्म भरना अनिवार्य है जिसमें अभ्यर्थी की मूल जानकारी दर्ज की जाती है। |
4 |
व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें: नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि सभी व्यक्तिगत विवरण सही और स्पष्ट रूप से भरें। |
5 |
शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज अपलोड करें: अपनी शैक्षणिक योग्यता जैसे BVSc & AH की डिग्री और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन कर के निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें। |
6 |
फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें: हाल ही की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे की छवि JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें। |
7 |
शुल्क का भुगतान करें: श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI से करें। |
8 |
फॉर्म का पूर्वावलोकन करें: सबमिट करने से पहले पूरे आवेदन फॉर्म की जांच करें ताकि कोई गलती न रह जाए, फिर अंतिम सबमिशन करें। |
9 |
प्रिंट आउट लें: सफलतापूर्वक सबमिट किए गए फॉर्म का एक प्रिंट आउट सुरक्षित रखें, जिसे आगे दस्तावेज़ सत्यापन में प्रस्तुत करना होगा। |
10 |
संशोधन (यदि आवश्यक हो): यदि फॉर्म में कोई त्रुटि हो, तो आयोग द्वारा निर्धारित संशोधन तिथि तक ₹500 शुल्क के साथ सुधार किया जा सकता है। |
FAQs: RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025
प्रश्न 1: RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025 के लिए कौन पात्र है?
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक डिग्री (BVSc & AH) होनी चाहिए। साथ ही, हिंदी भाषा का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
प्रश्न 2: RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025 का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025 के लिए आवेदन rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर किया जा सकता है। उम्मीदवारों को पहले एसएसओ लॉगिन करना होगा, फिर आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज़, फोटो व शुल्क अपलोड करके अंतिम सबमिशन करना होगा।
प्रश्न 3: RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025 में कुल कितने पद जारी किए गए हैं?
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025 के अंतर्गत कुल 1100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी सहित विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए भी पद आरक्षित हैं। यह भर्ती राज्य के पशुपालन विभाग के अंतर्गत की जा रही है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/