National Makhana Board
संदर्भ:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया, बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ किया। इस दौरान मखाना क्षेत्र के विकास के लिए लगभग ₹475 करोड़ का पैकेज भी स्वीकृत किया गया।
मखाना (Fox Nut / Gorgon Nut / Euryale ferox):
परिचय:
- मखाना एक जलीय फसल (aquatic crop) है, जो स्थिर तालाबों और आर्द्रभूमियों (wetlands) में उगाई जाती है।
- इसके खाद्य भाग छोटे, गोल बीज होते हैं, जिनकी बाहरी परत काले से भूरे रंग की होती है। इसी कारण इसे “ब्लैक डायमंड” भी कहा जाता है।
जलवायु परिस्थितियाँ:
- आदर्श तापमान: 20–35°C
- आर्द्रता (Relative Humidity): 50–90%
- वार्षिक वर्षा: 100–250 सेमी
भौगोलिक विस्तार:
- भारत में:
- बिहार में इसका सर्वाधिक उत्पादन होता है (लगभग 90%)।
- विशेष रूप से मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र प्रसिद्ध हैं।
- कम मात्रा में असम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और ओडिशा में भी खेती होती है।
- अन्य देश: नेपाल, बांग्लादेश, चीन, जापान और कोरिया।
विशेष पहचान: वर्ष 2022 में ‘मिथिला मखाना’ को GI टैग (Geographical Indication Tag) प्राप्त हुआ।