Delhi Police Head Constable Recruitment 2025
कर्मचारी चयन आयोग (SSC Delhi Police) ने आधिकारिक रूप से दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 552 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
Overview of Delhi Police Head Constable Recruitment 2025
SSC द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती अधिसूचना के अंतर्गत कुल 552 रिक्तियां घोषित की गई हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास 15 अक्टूबर 2025 तक आवेदन करने का समय है। इसके अतिरिक्त, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 और आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 23 से 25 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षण (PE & MT), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच होने की संभावना है। जिसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
संगठन का नाम |
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) – दिल्ली पुलिस |
परीक्षा का नाम |
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 |
पद का नाम |
हेड कॉन्स्टेबल |
कुल पद |
552 |
आवेदन प्रारंभ तिथि |
24 सितंबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
15 अक्टूबर 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
16 अक्टूबर 2025 |
आवेदन सुधार की तिथि |
23 – 25 अक्टूबर 2025 |
परीक्षा तिथि |
दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 |
चयन प्रक्रिया |
CBT, PE & MT, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल परीक्षा |
आधिकारिक वेबसाइट |
Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Eligibility Criteria
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 (विज्ञान और गणित विषय के साथ) होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। इसी के साथ उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 मानदंड |
|
शैक्षणिक योग्यता |
10+2 पास (विज्ञान एवं गणित विषय आवश्यक) |
न्यूनतम आयु |
18 वर्ष |
अधिकतम आयु |
27 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट) |
राष्ट्रीयता |
भारतीय |
Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Application Fee
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वर्ग अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इस शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाना आवश्यक है। भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट द्वारा किया जा सकता हैं।
Application Fee for Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 |
|
वर्ग |
शुल्क |
सामान्य (General)/OBC/EWS |
₹100 |
SC/ST/PWD |
₹0 |
Application Process for Delhi Police Head Constable Recruitment 2025
SSC दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आवेदन पत्र सही जानकारी भरकर समय पर जमा करना आवश्यक है। नीचे Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 में आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई हैं।
चरण |
प्रक्रिया |
1 |
सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और वहाँ उपलब्ध आवेदन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। |
2 |
लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। उम्मीदवार यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर सकते हैं। |
3 |
सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, फोन नंबर, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही दर्ज करें। |
4 |
आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज़ जैसे फोटोग्राफ, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि अपलोड करें। |
5 |
फॉर्म सबमिट करने से पहले, निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें। |
6 |
सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। |
Also Check: Delhi Police Constable Recruitment 2025 |
Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Selection Process
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 में उम्मीदवार का चयन कुल चार चरणों में किया जाएगा। उम्मीदवार सभी चरणों को पूरा करने के बाद ही अंतिम चयन के लिए पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PE & MT), कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट शामिल हैं। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।
Selection Process for Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 |
|
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा, विषय: सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, कंप्यूटर आदि। |
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PE & MT) |
पुरुष: 1600 मीटर दौड़, कूद परीक्षण; महिला: 800 मीटर दौड़, कूद परीक्षण; ऊँचाई और छाती माप परीक्षण। |
कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट |
25 अंकों का टाइपिंग टेस्ट, उम्मीदवार की टाइपिंग गति पर आधारित। |
कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट |
MS-Word, MS-PowerPoint, MS-Excel पर आधारित योग्यता परीक्षण; क्वालिफाइंग |
FAQs: SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025
प्रश्न 1: SSC दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार SSC दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें। शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
प्रश्न 2: SSC दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 में न्यूनतम योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 (विज्ञान और गणित विषय के साथ) है। उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है।
प्रश्न 3: SSC दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण हैं?
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में CBT, PE & MT, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट शामिल हैं। सभी चरणों में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही अंतिम मेरिट सूची में शामिल किए जाएंगे।
प्रश्न 4: SSC दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए शुल्क ₹100 है। SC, ST और PWD उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/