Apni Pathshala

UKPSC Prelims Result 2025 Out

UKPSC Prelims Result 2025 Out

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 29 जून 2025 को आयोजित उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल / अपर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम आज, 8 अक्टूबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट @psc.uk.gov.in पर जारी कर दिया है।

UKPSC Prelims Result 2025 Out Overview 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल / अपर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (UKPSC Upper PCS Prelims) का परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट @psc.uk.gov.in पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में सफल और चयनित अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 123 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आयोग ने परिणाम के साथ-साथ पदवार और श्रेणीवार कटऑफ अंक और अंकतालिका (Marksheet) भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से सूची में अपना नाम देख सकते हैं और यह जांच सकते हैं कि वे मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं या नहीं। 

परीक्षा का नाम

उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल सेवा (Upper PCS) परीक्षा 2025

आयोजन संस्था

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)

कुल पद

123

प्रारंभिक परीक्षा तिथि

29 जून 2025

प्रारंभिक परिणाम

8 अक्टूबर 2025

मुख्य परीक्षा तिथि

6 से 9 दिसंबर 2025

चयन प्रक्रिया 

प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार

आधिकारिक वेबसाइट

psc.uk.gov.in

UKPSC Prelims Result 2025 Download Link

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने UKPSC Upper PCS Prelims Result 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके आप रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इस रिजल्ट PDF में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कटऑफ मार्क्स और अंकतालिका भी जारी कर दिए गए हैं।

UKPSC Upper PCS Prelims Result 2025 PDF

UKPSC Prelims Cut Off & Marks 2025 Download

अपनी श्रेणी के अनुसार पदवार कट-ऑफ और अंकतालिका PDF फॉर्मेट में जारी किए गए हैं, जिसमें उम्मीदवारों की रोल नंबरवार सूची के साथ-साथ पेपर I और पेपर II में उनके अंक उपलब्ध हैं। इस PDF को देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

UKPSC Prelims Cut Off 2025

Click Here 

UKPSC Prelims Marks 2025

Click Here

How to Download UKPSC Prelims Result 2025?

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया है। नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके उम्मीदवार UKPSC Prelims Result 2025 PDF को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

डाउनलोड करने की प्रक्रिया

1. सबसे पहले उम्मीदवार को UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर “UKPSC Upper PCS Prelims Result 2025” से संबंधित लिंक को ढूंढें।

3. लिंक पर क्लिक करते ही परिणाम PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब अपने रोल नंबर को इस PDF में ध्यानपूर्वक खोजें।

4. PDF फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

नोट: उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम डाउनलोड करने के बाद अपने कटऑफ मार्क्स और अंकतालिका (Marksheet) भी जांच लें।

UKPSC Prelims Result 2025 के बाद आगे क्या?

UKPSC द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains Exam) की तैयारी शुरू करनी चाहिए। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों को अलग से मुख्य परीक्षा आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसकी तिथि और सूचना जल्द ही आयोग की वेबसाइट @psc.uk.gov.in पर जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार चरण (Interview Round) के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार और मुख्य परीक्षा दोनों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची (Final Merit List) जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण (Document Verification & Medical Test) प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंत में सफल उम्मीदवारों को संबंधित विभागों में नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) प्रदान किए जाएंगे।

FAQs: UKPSC Prelims Result 2025 

प्रश्न 1. UKPSC Prelims Result 2025 कब जारी किया गया?

UKPSC Prelims Result 2025 को 8 अक्टूबर 2025 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किया गया है।

प्रश्न 2. UKPSC Prelims Result 2025 के बाद अगला चरण क्या होगा?

UKPSC Prelims Result 2025 के बाद चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होना होगा, जो 6 से 9 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।

प्रश्न 3. मैं UKPSC Prelims Result 2025 कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?

उम्मीदवार UKPSC की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर “Upper PCS Prelims Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। PDF खुलने के बाद अपने रोल नंबर से परिणाम जांचें और फाइल डाउनलोड कर लें।

Trending Articles

RRB ALP CBAT Result 2025 Out

RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2025 Out

RRB NTPC 2025-26 Vacancy Out

RRB JE Recruitment 2025 OUT

RRB Ministerial and Isolated Categories Answer Key 2025 OUT

Delhi Police Constable Recruitment 2025

Delhi Police Head Constable Recruitment 2025

DSSSB Primary Assistant Teacher Vacancy 2025 OUT

DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025

DDA Recruitment for 1732 Posts 2025 OUT

MP Police ASI and Subedar Recruitment 2025

MP Police Constable Recruitment 2025

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top