SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 Out
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब अपने रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी को देखकर अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही, किसी भी प्रश्न पर आपत्ति होने पर वे आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
Overview SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 Out
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने आखिरकार SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 जारी कर दी है, जिससे परीक्षा में शामिल लगभग 13.5 लाख उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने का मौका मिला है। इस वर्ष SSC CGL परीक्षा के माध्यम से इस वर्ष कुल 14,582 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें ग्रुप ‘B’ और ग्रुप ‘C’ कैटेगरी शामिल हैं। इस वर्ष CGL परीक्षा 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब इसके लिए उत्तर कुंजी SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नपत्र देख सकते हैं। यह उत्तर कुंजी सिर्फ कुछ दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि 19 अक्टूबर 2025 (रात 9 बजे) से पहले अपनी उत्तर कुंजी जरूर जांच लें। साथ ही यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि महसूस हो, तो उम्मीदवार प्रति प्रश्न शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। SSC उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी करेगा, और उसी के आधार पर Tier 1 के लिए अंतिम परिणाम और कटऑफ तय किए जाएंगे।
परीक्षा का नाम |
SSC Combined Graduate Level (CGL) Tier 1 Exam 2025 |
आयोजन संस्था |
Staff Selection Commission (SSC) |
भर्ती पदों की संख्या |
14,582 |
परीक्षा स्तर |
राष्ट्रीय (National Level) |
परीक्षा तिथि |
12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर 2025 |
उत्तर कुंजी जारी |
16 अक्टूबर 2025 |
आपत्ति दर्ज तिथि |
16 से 19 अक्टूबर 2025 |
वेबसाइट |
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 Download Link
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। यह लिंक 19 अक्टूबर 2025 (रात 9 बजे) तक ही सक्रिय रहेगा। नीचे इसे डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
How to Download SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025?
SSC ने SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए पूरी डाउनलोड प्रक्रिया नीचे दी गई है ताकि वे आसानी से अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट देख सकें।
चरण |
प्रक्रिया |
चरण 1 |
सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं। |
चरण 2 |
होमपेज पर “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें। |
चरण 3 |
यहाँ पर “Combined Graduate Level Examination, 2025 (Tier-I): Uploading of Tentative Answer Keys” नोटिस को खोजें। |
चरण 4 |
इस नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। |
चरण 5 |
अब “Login and Register” बटन पर क्लिक करें जो वेबसाइट के ऊपर दाईं ओर होगा। |
चरण 6 |
अपने रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें, जो पंजीकरण के समय बनाए गए थे। |
चरण 7 |
लॉगिन करने के बाद, “Combined Graduate Level Examination 2025” परीक्षा का चयन करें। |
चरण 8 |
फिर से लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ रोल नंबर और पासवर्ड डालकर “Submit” पर क्लिक करें। |
चरण 9 |
अब आपकी SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। |
चरण 10 |
उम्मीदवार उत्तर कुंजी को ध्यान से देखें और अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें। |
How to Calculate Marks using SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025
SSC CGL Tier 1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने अनुमानित अंक आसानी से ज्ञात कर सकते हैं। SSC अंक योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक की कटौती होती है। बिना हल किए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं दिया जाता। इसके के तहत उम्मीदवार सबसे पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट को उत्तर कुंजी से मिलाकर सही और गलत उत्तरों की संख्या गिनें। इसके बाद नीचे दिए गए सूत्र से अपने संभावित अंक निकालें:
कुल अंक = (सही उत्तर × 2) – (गलत उत्तर × 0.5)
Objection Process Against SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025
SSC ने उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी में त्रुटि पाए जाने पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की है। जो अभ्यर्थी किसी प्रश्न या उत्तर से असहमत हैं, वे निर्धारित शुल्क के साथ अपनी आपत्ति ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 16 से 19 अक्टूबर 2025 (रात 9 बजे) तक ही सक्रिय रहेगी। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रमाण सहित आपत्तियाँ दर्ज करना आवश्यक है। नीचे पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
चरण |
प्रक्रिया |
चरण 1 |
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं। |
चरण 2 |
“Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें और “CGL Tier 1 2025 Answer Key Challenge” लिंक चुनें। |
चरण 3 |
अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। |
चरण 4 |
लॉगिन के बाद “Answer Key Challenge” विकल्प पर क्लिक करें। |
चरण 5 |
आपकी रिस्पॉन्स शीट खुलेगी, जहाँ प्रत्येक प्रश्न के सामने “Click Here to Challenge Question” बटन होगा। |
चरण 6 |
जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें और अपनी शिकायत का विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज करें। |
चरण 7 |
अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज़ या प्रमाण आवश्यक रूप से अपलोड करें। |
चरण 8 |
इसके बाद प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें। |
चरण 9 |
भुगतान पूरा होने के बाद आपकी आपत्ति सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी। |
SSC CGL Tier 1 Answer Key जारी होने के बाद आयोग उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्तियों की समीक्षा करेगा। सभी वैध आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उसी के आधार पर Tier 1 का परिणाम और कटऑफ तय होंगे। इसके बाद इसका परिणाम नवंबर 2025 में घोषित किया जाएगा, जिसके बाद Tier 2 परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी प्रकाशित की जाएगी।
FAQs: SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025
Q1. SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 कब जारी हुई है?
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 को 16 अक्टूबर 2025 को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जारी किया गया है। उम्मीदवार इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यह उत्तर कुंजी 19 अक्टूबर 2025 (रात 9 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।
Q2. SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को SSC की वेबसाइट पर जाकर “Answer Key” सेक्शन खोलना होगा। वहाँ “Combined Graduate Level Examination 2025 (Tier-I)” लिंक पर क्लिक करें, फिर रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। इसके बाद आपकी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Q3. SSC CGL Answer Key 2025 में आपत्ति कैसे दर्ज करें?
यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार SSC पोर्टल पर “Answer Key Challenge” विकल्प के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 शुल्क देना होगा।
Q4. SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 के बाद क्या होगा?
उत्तर कुंजी के बाद SSC उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच करेगा और फिर फाइनल Answer Key जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर Tier 1 परिणाम और कटऑफ जारी किए जाएंगे।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/