Apni Pathshala

Rajasthan VDO Answer Key 2025 Out

Rajasthan VDO Answer Key 2025 Out 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 12 नवंबर 2025 को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, वे अब अपने उत्तरों की तुलना उत्तर कुंजी के माध्यम से कर सकते हैं और अपने अनुमानित अंक की गणना कर सकते हैं।

Overview of Rajasthan VDO Answer Key 2025 Out

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 12 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दिया है। यह उत्तर कुंजी उन उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिन्होंने 2 नवंबर 2025 को आयोजित ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में भाग लिया था। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में 850 ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। आज जारी उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों की सही-मुश्किल की जांच कर सकते हैं और प्रारंभिक अंक निकाल सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक की कटौती के आधार पर आप अपने अनुमानित अंक निकाल सकते हैं। इसके अलावा, RSSB द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा 18 नवंबर से 20 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध कराई गई है। जिसमें उम्मीदवार किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि पाए जाने पर प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति के लिए प्रत्येक प्रश्न पर ₹100 का शुल्क देना होगा, जिसे ई-मित्र भुगतान गेटवे या ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

आयोजक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम

ग्राम विकास अधिकारी (VDO)

विज्ञापन संख्या

03/2025

कुल पद

850

परीक्षा तिथि

2 नवंबर 2025

उत्तर कुंजी जारी

12 नवंबर 2025

आपत्ति दर्ज करने की तिथि

जल्द घोषित होगी

परिणाम

दिसंबर 2025 (अनुमानित)

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

www.rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan VDO Answer Key 2025 Download Link 

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके Village Development Officer 2025 – Primary Answer Key (K23L) डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की तुलना करके प्रारंभिक अंक निकाल सकते हैं।

Village Development Officer 2025 – Primary Answer Key

How to Download Rajasthan VDO Answer Key 2025?

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) उत्तर कुंजी 2025 को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करे।

1

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2

होमपेज पर Candidate Corner सेक्शन खोजें और वहां Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

3

आपको उत्तर कुंजी पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां सभी उपलब्ध उत्तर कुंजियों की सूची दिखाई देगी।

4

सूची में से “Village Development Officer 2025 – Primary Answer Key (K23L)” लिंक चुनें।

5

क्लिक करते ही उत्तर कुंजी PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

6

अपने उत्तरों की तुलना करें और अपने अनुमानित अंक निकालें।

Rajasthan RSSB VDO Answer Key 2025 – Raise Objection

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा उम्मीदवारों को अपने उत्तरों में किसी भी त्रुटि पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी गई है। जिसके लिए विंडो 18 नवंबर से 20 नवम्बर 2025 तक सक्रिय रहेगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रमाण के साथ सही उत्तर प्रस्तुत करना होग तथा प्रत्येक आपत्ति पर एक निश्चित शुल्क देना होगा। नीचे स्टेप्स में पूरी  प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

1

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2

होमपेज पर Candidate Corner > Online Question Objections लिंक पर क्लिक करें।

3

“Village Development Officer Recruitment Examination 2025” लिंक चुनें।

4

अपने उत्तर कुंजी को जांचें और जिस प्रश्न में त्रुटि लगे, उसे चुनें।

5

चयनित प्रश्न या उत्तर के लिए प्रमाण अपलोड करें, जो मानक और विश्वसनीय पुस्तक या स्रोत पर आधारित हो।

6

प्रमाण में अपना रोल नंबर और प्रश्न संख्या शामिल करें।

7

प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹100 का शुल्क जमा करें। भुगतान ई-मित्र भुगतान गेटवे या ई-मित्र कियोस्क से किया जा सकता है।

8

सबमिट बटन पर क्लिक करके आपत्ति को अंतिम रूप से दर्ज करें।

9

आपत्ति की पुष्टि और आगे की प्रक्रिया के लिए SMS/ईमेल नोटिफिकेशन प्राप्त करें।

FAQs: Rajasthan VDO Answer Key 2025

Q1: राजस्थान VDO उत्तर कुंजी 2025 कब जारी हुई?

राजस्थान VDO Answer Key 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 12 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा में दिए गए उत्तरों की तुलना उत्तर कुंजी के साथ कर सकते हैं और अनुमानित अंक निकाल सकते हैं।

Q2: राजस्थान VDO उत्तर कुंजी 2025 कैसे डाउनलोड करें?

Rajasthan VDO Answer Key 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार www.rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। Candidate Corner में Answer Key सेक्शन चुनें और “Village Development Officer 2025 – Primary Answer Key (K23L)” लिंक पर क्लिक करें। PDF स्क्रीन पर खुलेगी, जिसे डाउनलोड और सुरक्षित रखा जा सकता है।

Q3: क्या राजस्थान VDO उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है?

हां, RSSB उम्मीदवारों को Rajasthan VDO Answer Key 2025 पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा देता है। उम्मीदवार प्रमाण के साथ त्रुटिपूर्ण उत्तर को चुन सकते हैं और प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹100 शुल्क जमा करके ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।

Q4: राजस्थान VDO उत्तर कुंजी 2025 के बाद अगला कदम क्या है?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद दिसंबर 2025 में परिणाम घोषित किया जाएगा। सफल उम्मीदवार दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाए जाएंगे और अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

Trending Articles

UPSSSC Exam Calendar 2025-26 Out

RPSC RAS 2023 Final Result Out

RRB NTPC 2025-26 Vacancy Out

RRB JE Recruitment 2025 OUT

RRB NTPC Undergraduate Notification 2025 Out

RRB NTPC Graduate Notification 2025-26 Out

UPSC CSE Reserve List 2024 Out

UPSC Mains Result 2025 Out

RPSC School Lecturer Result 2025 Out

Punjab National Bank LBO Recruitment 2025

SBI Clerk Prelims Result 2025 Out

REET Mains Notification 2025 Out

UP Home Guard Recruitment 2025 OTR Process

Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top