Apni Pathshala

PNRD Assam Recruitment 2026 Out

PNRD Assam Recruitment 2026 Out

असम के पंचायत और ग्रामीण विकास (PNRD) विभाग ने विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष PNRD Assam Recruitment 2026 के तहत कुल 1508 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

PNRD Assam Recruitment 2026 Overview 

असम सरकार ने राज्य के विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण विकास कार्यालयों में मान्यता प्राप्त इंजीनियर, कंप्यूटर सहायक, ग्राम रोजगार सहायक और ग्राम पंचायत समन्वयक के कुल 1508 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन 22 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 22 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। PNRD असम भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा (75 अंक), साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसमें Accredited Engineer के लिए ₹18,000 प्रति माह और शेष अन्य सभी पदों के लिए ₹15,000 प्रति माह निर्धारित है।

भर्ती निकाय

पंचायत और ग्रामीण विकास (PNRD), असम

कुल रिक्तियां

1508 पद

विज्ञापन संख्या

E-436421/1447476/2026

पद का नाम 

इंजीनियर, कंप्यूटर सहायक, ग्राम रोजगार सहायक और ग्राम पंचायत समन्वयक

आवेदन शुरू होने की तिथि

22 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

22 मार्च 2026

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन 

आधिकारिक वेबसाइट

rural.assam.gov.in

PNRD Assam Recruitment 2026: Vacancies Detail 

कुल 1508 पदों को निम्नलिखित श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

पद का नाम

कुल पद

Accredited Engineer (मान्यता प्राप्त इंजीनियर)

344

Computer Assistant (कंप्यूटर सहायक)

344

Gram Rozgar Sahayak (ग्राम रोजगार सहायक)

410

Gram Panchayat Coordinator (ग्राम पंचायत समन्वयक)

410

कुल पद

1508

PNRD Assam Recruitment 2026: Eligibility Criteria 

​1. शैक्षणिक योग्यता

​Accredited Engineer: सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

​अन्य पद (Computer Asst./GRS/GP Coordinator): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduate) और कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA)।

​2. आयु सीमा (18 से 40 वर्ष)

​उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। (आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी)।

Complete Application Process for PNRD Assam Recruitment 2026

उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन की चुके हैं वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके, आवश्यक विवरण भरकर और दस्तावेज सबमिट करके अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए नीचे आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया को समझाया गया है।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rural.assam.gov.in पर जाएं।

​होमपेज पर “PNRD Recruitment 2026 Application” लिंक पर क्लिक करें।

​अपना पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

​आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

​जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

​फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

​नोट: इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं है।

FAQs: PNRD असम भर्ती 2026

Q1: PNRD असम भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2026 है।

Q2: PNRD असम भर्ती 2026 के लिए कुल कितनी रिक्तियां हैं?

Ans: कुल 1508 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

Q3: क्या PNRD असम भर्ती 2026 के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?

Ans: नहीं, सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

Explore our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.COM For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top