India-Canada Uranium Supply Agreement
संदर्भ:
हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान, भारत और कनाडा ने 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 24,000 करोड़ रुपये) के ऐतिहासिक यूरेनियम आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए। जो दोनों देशों के बीच उपजे कूटनीतिक तनाव के बाद ‘रिश्तों के रीसेट’ का संकेत है।
समझौते के प्रमुख विवरण:
-
- आपूर्तिकर्ता: कनाडा की प्रमुख कंपनी Cameco (कमीको), जो सस्केचेवान (Saskatchewan) प्रांत में स्थित है।
- मात्रा और अवधि: यह समझौता 2027 से 2035 तक के लिए है, जिसके तहत लगभग 2.2 करोड़ पाउंड (22 million pounds) यूरेनियम अयस्क कंसन्ट्रेट की आपूर्ति की जाएगी।
- कुल मूल्य: लगभग 2.6 अरब कनाडाई डॉलर (1.9 अरब अमेरिकी डॉलर)।
- सुरक्षा मानक: यह आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सुरक्षा उपायों (Safeguards) के तहत होगी।
- अन्य सहयोग:
-
- SMR (स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स): छोटे और उन्नत परमाणु रिएक्टर्स के विकास पर सहयोग।
- महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals): लिथियम, कोबाल्ट और ग्रेफाइट जैसी स्वच्छ ऊर्जा धातुओं की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना।
- क्लीन टेक: हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में साझा नवाचार।
भारत के लिए महत्व:
- परमाणु लक्ष्य 2047: भारत का लक्ष्य वर्ष 2047 तक अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को वर्तमान 8.18 गीगावाट (GW) से बढ़ाकर 100 GW करना है। इस विशाल लक्ष्य के लिए स्थिर ईंधन आपूर्ति अनिवार्य है।
- घरेलू कमी की पूर्ति: भारत को सालाना लगभग 1,800 टन यूरेनियम की आवश्यकता होती है, जबकि घरेलू उत्पादन केवल 600 टन के करीब है। कनाडा जैसे विश्वसनीय साथी से आयात इस अंतर को पाटने में मदद करेगा।
- बेसलोड पावर (Baseload Power): सौर और पवन ऊर्जा के विपरीत, परमाणु ऊर्जा 24/7 स्थिर बिजली प्रदान करती है, जो औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक है।
- CEPA की ओर कदम: दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने और 2026 के अंत तक ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते’ (CEPA) को अंतिम रूप देने पर सहमत हुए हैं।
|
भारत-कनाडा संबंध:
|

