Apni Pathshala

भारत-फिनलैंड संबंध (India-Finland relations) | Ankit Avasthi Sir

India-Finland relations

India-Finland relations

संदर्भ:

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। यह राष्ट्रपति के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा है। इस यात्रा के दौरान वे नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें रायसीना संवाद में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

भारत-फिनलैंड संबंध:

  • स्थापना: भारत की आजादी के तुरंत बाद 1949 में दोनों देशों ने औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए। भारत फिनलैंड को यूरोपीय संघ (EU) और नॉर्डिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और भरोसेमंद भागीदार मानता है।
  • उच्च स्तरीय यात्राएं: मार्च 2026 में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की राजकीय यात्रा, इससे पहले 2021 का वर्चुअल शिखर सम्मेलन, और फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो की भारत यात्रा इन संबंधों की गहराई को दर्शाती है। 
  •  75वीं वर्षगांठ: भारत और फिनलैंड के बीच संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, नवाचार और उच्च तकनीक सहयोग पर आधारित हैं। वर्ष 2024 में दोनों देशों ने अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई है।

आर्थिक और व्यापारिक संबंध:

  • व्यापार मात्रा: 2022-23 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार लगभग 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
  • FDI और निवेश: फिनलैंड भारत में 37वां सबसे बड़ा निवेशक है। भारत में 100 से अधिक बड़ी फिनिश कंपनियां (जैसे नोकिया, कोने, वार्सिला) सक्रिय हैं, जबकि फिनलैंड में लगभग 35 भारतीय कंपनियां (जैसे इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) कार्यरत हैं।
  • प्रमुख निर्यात (भारत से): रेडीमेड कपड़े, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, लोहा और इस्पात।
  • प्रमुख आयात (फिनलैंड से): मशीनरी, कागज और पेपरबोर्ड, इलेक्ट्रिक मशीनरी, और परमाणु रिएक्टर के पुर्जे। 

रणनीतिक और बहुपक्षीय जुड़ाव:

  • आर्कटिक सहयोग: भारत और फिनलैंड आर्कटिक परिषद में सहयोग करते हैं; फिनलैंड ने भारत की स्थायी सदस्यता (UNSC) का समर्थन किया है।
  • DESI फ्रेमवर्क: दोनों देश Digitalization (डिजिटलीकरण), Education (शिक्षा), Sustainability (स्थिरता) और Innovation (नवाचार) के माध्यम से संबंधों को नया आकार दे रहे हैं।
  • भारत-EU FTA: फिनलैंड भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने का प्रबल समर्थक थे।

प्रमुख सहयोग क्षेत्र:

क्षेत्र 

विवरण

डिजिटलीकरण और ICT

5G/6G, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और साइबर सुरक्षा में सहयोग। नोकिया का बेंगलुरु में बड़ा R&D केंद्र है।

क्वांटम कंप्यूटिंग

दोनों देशों ने एक ‘वर्चुअल नेटवर्क सेंटर’ स्थापित किया है, जिसमें IIT मद्रास और IISER पुणे जैसे संस्थान शामिल हैं।

स्थिरता Partnership

नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, सर्कुलर इकोनॉमी और अपशिष्ट से ऊर्जा (Waste-to-Energy) परियोजनाओं पर ध्यान।

शिक्षा और नवाचार

‘टैलेंट बूस्ट’ कार्यक्रम के तहत फिनलैंड भारतीय छात्रों और विशेषज्ञों को आकर्षित कर रहा है। वर्तमान में 2,000 से अधिक भारतीय छात्र वहां पढ़ रहे हैं।

फिनलैंड के बारे मे:

  • परिचय: फिनलैंड (Finland) उत्तरी यूरोप में स्थित एक नॉर्डिक देश है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और उच्च जीवन स्तर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। 
  • राजधानी: हेलसिंकी (Helsinki)।
  • पड़ोसी देश: इसके पश्चिम में स्वीडन, उत्तर में नॉर्वे और पूर्व में रूस स्थित है।
  • मुद्रा: यूरो (Euro)।
  • सदस्यता: फिनलैंड यूरोपीय संघ (EU) और नाटो (NATO) का सदस्य है।
  • दुनिया का सबसे खुशहाल देश: फिनलैंड लगातार कई वर्षों से ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट’ में शीर्ष पर रहा है। यहाँ की स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और सुकून भरा जीवन इसे खास बनाता है।
  • झीलों का देश: इसे ‘हजारों झीलों की भूमि’ कहा जाता है, क्योंकि यहाँ लगभग 1,87,000 से अधिक झीलें हैं।
  • शिक्षा और विकास: फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों में से एक मानी जाती है, जहाँ बच्चों को 7 साल की उम्र में स्कूल भेजा जाता है और इलाज व शिक्षा पूरी तरह मुफ्त है।
  • प्राकृतिक चमत्कार: यहाँ ‘मिडनाइट सन’ (आधी रात का सूरज) और ‘नॉर्दर्न लाइट्स’ (ओरोरा बोरेलिस) जैसे अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top