Apni Pathshala

REET Mains Answer Key 2026 Out

REET Mains Answer Key 2026 Out

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET मेन्स (तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती) परीक्षा 2025-26 की आधिकारिक प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। बोर्ड ने 9 मार्च 2026 को लेवल 1 (सामान्य) और लेवल 2 के शेष विषयों (अंग्रेजी और हिंदी) की उत्तर कुंजी पोर्टल पर अपलोड कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने मास्टर प्रश्न पत्र के साथ उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

REET Mains Answer Key 2026 Overview 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित REET मेन्स 2026 (तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती) परीक्षा की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। 17 से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 27 फरवरी से 9 मार्च 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से जारी कर दी गई है। 300 अंकों की इस परीक्षा में कुल 7,759 रिक्तियों (लेवल-1: 5,636 और लेवल-2: 2,123) के लिए राज्य भर के लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसके बाद अब बोर्ड द्वारा 9 मार्च 2026 को लेवल 1 (सामान्य) और लेवल 2 के शेष विषयों (अंग्रेजी और हिंदी) की उत्तर कुंजी पोर्टल पर अपलोड कर दी है। इससे पहले 27 फरवरी 2026 को गणित-विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और संस्कृत जैसे विषयों की आंसर की जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने मास्टर प्रश्न पत्र के साथ उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी प्रश्न या उत्तर में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

भर्ती बोर्ड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम

REET मेन्स (राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती)

कुल रिक्तियां

7,759 पद

परीक्षा की तिथियां

17 से 20 जनवरी 2026

आंसर की रिलीज तिथि

27 फरवरी से 9 मार्च 2026

आपत्ति दर्ज करने की तिथि

12 मार्च से 14 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

REET Mains Answer Key 2026 PDF Download Link 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने REET मेन्स 2026 की आधिकारिक प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) लेवल-1 और लेवल-2 के सभी प्रमुख विषयों के लिए जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने मास्टर प्रश्न पत्र के साथ उत्तरों का मिलान करने के लिए नीचे दी गई तालिका से संबंधित विषय की PDF लिंक पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

स्तर

विषय

डाउनलोड लिंक

लेवल-1

सामान्य (Primary Teacher)

यहाँ क्लिक करे

लेवल-2

हिंदी (Hindi)

यहाँ क्लिक करे

लेवल-2

अंग्रेजी (English)

यहाँ क्लिक करे

लेवल-2

गणित-विज्ञान (Maths-Science)

यहाँ क्लिक करे

लेवल-2

सामाजिक अध्ययन (SST)

यहाँ क्लिक करे

लेवल-2

संस्कृत (Sanskrit)

यहाँ क्लिक करे

 

REET Mains Answer Key 2026 Download Process: बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ‘Candidate Corner’ में जाएं। इसके बाद वहाँ ‘Answer Key’ सेक्शन पर क्लिक करें और अपने विषय की Master Question Paper पीडीएफ डाउनलोड करें।

REET Mains Answer Key 2026: Raise Objection 

यदि किसी उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा जारी उत्तरों पर कोई संदेह या आपत्ति है, तो वे 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की संपूर्ण प्रक्रिया को नीचे समझाया गया है:

आधिकारिक पोर्टल: सबसे पहले अपनी SSO ID के माध्यम से राजस्थान सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें और ‘Recruitment Portal’ पर जाएं।

​लिंक का चयन: डैशबोर्ड पर उपलब्ध “Question Objection” लिंक पर क्लिक करें और REET मेन्स 2026 परीक्षा का चयन करें।

​प्रश्न का चयन: जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसकी संख्या और अपना प्रस्तावित सही उत्तर विकल्प चुनें।

​साक्ष्य अपलोड: आपत्ति के समर्थन में आधिकारिक साक्ष्य (जैसे NCERT या राजस्थान बोर्ड की मानक पुस्तकें) की स्कैन कॉपी पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करें।

​शुल्क भुगतान: प्रति प्रश्न 100 रुपये का निर्धारित शुल्क नेट बैंकिंग या ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें।

​सफलतापूर्वक सबमिट: सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड कर लें।

What Next After REET Mains Answer Key 2026?

प्रोविजनल आंसर की और आपत्तियों के निस्तारण के बाद, बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी करेगा। REET मेन्स 2026 का परिणाम अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह में आने की संभावना है। परिणाम के साथ ही श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

FAQs: REET Mains Answer Key 2026

  1. REET मेन्स 2026 की आंसर की कब जारी हुई?

उत्तर: बोर्ड ने विभिन्न चरणों में 27 फरवरी से 9 मार्च 2026 के बीच सभी विषयों की आंसर की जारी की है।

  1. क्या REET मेन्स में नेगेटिव मार्किंग है?

उत्तर: हाँ, इस परीक्षा में 1/3 (एक तिहाई) अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

  1. क्या मैं REET मेन्स सभी विषयों की आंसर की एक साथ डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर: नहीं, बोर्ड की वेबसाइट पर प्रत्येक विषय और लेवल के लिए अलग-अलग पीडीएफ लिंक दिए गए हैं।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top