Two new species of fruit flies discovered
संदर्भ:
हाल ही में कीटविज्ञानियों ने हिमाचल प्रदेश के हिमालयी तलहटी क्षेत्रों में फल मक्खियों (Fruit flies) की दो नई प्रजातियों की खोज की। सोलन जिले के नौणी स्थित ‘डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय’ के शोधकर्ता मनीष पाल सिंह और ब्रिटिश वैज्ञानिक डेविड लॉरेंस हैनकॉक ने इन प्रजातियों की पहचान की है।
फल मक्खियों की दो नई प्रजातियां:
- Acidoxantha paratotoflava:
- दिखावट: यह मध्यम आकार की मक्खी है, जिसका रंग हरा-पीला होता है।
- विशेषता: इसके वक्ष (Thorax) पर चार स्पष्ट काली धारियां और पेट (Abdomen) पर बड़े काले धब्बे होते हैं। नर मक्खी की शारीरिक संरचना में अद्वितीय “हुक जैसी” आकृतियाँ पाई गई हैं।
- नामकरण: इसका नाम ‘A. totoflava’ प्रजाति से इसकी समानता के कारण रखा गया है।
- Hemilea suneriae:
- दिखावट: यह लाल-भूरे रंग की मक्खी है, जिस पर कई काले बिंदु (Dots) होते हैं।
- पंखों की संरचना: इसके गहरे रंग के पंखों में केवल एक पारदर्शी ‘खिड़की’ (Hyaline indentation) होती है, जबकि इसकी निकटतम प्रजातियों में आमतौर पर दो ऐसी खिड़कियाँ होती हैं।
- नामकरण: शोधकर्ता मनीष पाल सिंह ने इस प्रजाति का नाम अपनी स्वर्गीय माता वर्मा सुनेरी के सम्मान में रखा है।
विशेष तथ्य: भारत में पहली बार Rhagoletis वंश की उपस्थिति दर्ज की गई है, जो विश्व स्तर पर फलों की खेती के लिए हानिकारक माना जाता है।
- ये मक्खियाँ Tephritidae परिवार और Trypetidae उप-परिवार से संबंधित हैं।
- 1913 के बाद पहली बार ‘Euphranta nigripeda’ प्रजाति के नर नमूने की पहचान की गई है।
- शोध में सेमल (Silk Cotton tree – Bombax ceiba) को इन मक्खियों का प्रमुख मेजबान पाया गया है।
- इन्हें पकड़ने के लिए पेटेंटेड ‘सोलन बेट’ (Solan Bait) नामक मादा आकर्षक (Female Attractant) का प्रयोग किया गया।
रागोलेटिस वंश:
|
