Apni Pathshala

MP Police ASI and HC Admit Card 2026

MP Police ASI and HC Admit Card 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 18 मार्च 2026 को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI – कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के 89 पदों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Overview: MP Police ASI and HC Admit Card 2026

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में तकनीकी पदों (ASI और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर) पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। 

भर्ती निकाय

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

पद का नाम

ASI (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर)

कुल रिक्तियां

89 (ASI: 14, HC: 75)

एडमिट कार्ड जारी तिथि

18 मार्च 2026

परीक्षा तिथि

24 मार्च 2026

परीक्षा का प्रकार

ऑनलाइन (CBT)

आधिकारिक वेबसाइट

esb.mp.gov.in

MP Police ASI and HC Admit Card 2026 Download Link 

MPESB ने MP Police ASI and HC 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने 13-अंकों के एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

MP Police ASI and HC Admit Card 2026 Download

How to Download MP Police ASI and HC Admit Card 2026?

MPESB ने 18 मार्च 2026 को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI – कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के 89 पदों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

​भाषा चयन: होमपेज पर अपनी सुविधानुसार ‘Hindi’ या ‘English’ विकल्प पर क्लिक करें।

​लिंक पर क्लिक करें: ‘Latest Updates’ सेक्शन में “Test Admit Card – Police ASI (Computer) & Head Constable (Computer) Recruitment – 2026” लिंक खोजें।

​लॉगिन विवरण: अपना 13-अंकों का आवेदन क्रमांक (Application Number) और जन्म तिथि (DD/MM/YYYY) दर्ज करें।

​कैप्चा कोड: स्क्रीन पर दिख रहे गणितीय प्रश्न (जैसे 24+6) को हल करें।

​सर्च: ‘Search’ बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

​प्रिंट: भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

MP Police ASI and HC Exam 2026 के लिए परीक्षा केंद्र पर किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को मंडल द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि आप एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल प्रवेश पत्र (Admit Card) और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड) अवश्य ले जावे। एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें। प्रतिबंधित वस्तुएं कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, घड़ी या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वर्जित है।

FAQs: MP Police ASI and HC Exam 2026

  1. MP पुलिस एडमिट कार्ड 2026 कब जारी किया गया?

उत्तर: MP पुलिस एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर 18 मार्च 2026 को जारी किया गया है।

  1. MP पुलिस ASI और हेड कांस्टेबल परीक्षा की तिथि क्या है?

उत्तर: इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी।

  1. क्या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पासवर्ड की आवश्यकता है?

उत्तर: नहीं, आप अपने आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top