Apni Pathshala

SSC Selection Post Phase 13 Final Answer Key 2026

SSC Selection Post Phase 13 Final Answer Key 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 20 मार्च 2026 को फेज 13/2025 चयन के कुल 2,423 पदों के लिए फाइनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब SSC पोर्टल ssc.gov.in पर लॉगिन करके फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड सकते हैं। 

Overview: SSC Selection Post Phase 13 Final Answer Key 2026

SSC चयन पद फेज 13 परीक्षा का आयोजन जुलाई और अगस्त 2025 में किया गया था, जिसका परिणाम 5 फरवरी 2026 को घोषित किया गया। वर्तमान अपडेट के अनुसार, आयोग ने 20 मार्च 2026 को फाइनल आंसर की जारी की है, जिसे अभ्यर्थी 19 अप्रैल 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2,423 रिक्तियों को भरा जाना है। जिसके लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) और उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Scrutiny) पर आधारित है। लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जिसे स्कोर गणना के समय ध्यान में रखना अनिवार्य है।

भर्ती निकाय

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

विज्ञापन संख्या

Phase-XIII/2025/Selection Posts

कुल रिक्तियां

2,423 पद

लिखित परीक्षा (CBE) तिथि

24 जुलाई – 1 अगस्त 2025 (री-एग्जाम: 29 अगस्त)

परिणाम घोषित होने की तिथि

5 फरवरी 2026

फाइनल उत्तर कुंजी जारी तिथि

20 मार्च 2026 (18:00 बजे)

डाउनलोड करने की अंतिम तिथि

19 अप्रैल 2026 (18:00 बजे)

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC Selection Post Phase 13 Final Answer Key 2026 Download Link 

SSC ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का सीधा लिंक पोर्टल पर सक्रिय कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉगिन पेज पर जा सकते हैं और अपनी मार्कशीट, अंतिम उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं।

SSC Selection Post Phase 13 Final Answer Key 2026 Download

SSC Selection Post Phase 13 Final Answer Key 2026 Download Process 

अभ्यर्थी अपनी फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

आधिकारिक पोर्टल: सबसे पहले SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

​लॉगिन: होमपेज पर दिए गए लॉगिन अनुभाग में अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और पासवर्ड दर्ज करें।

​आंसर की सेक्शन: डैशबोर्ड पर लॉग इन करने के बाद, ‘Answer Key’ टैब पर क्लिक करें।

​परीक्षा का चयन: “Phase-XIII/2025/Selection Posts Examination” वाले लिंक का चुनाव करें।

​पीडीएफ जनरेट: ‘Click here’ विकल्प पर क्लिक करें जिससे आपका प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

​प्रिंट/सेव: भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट लें या इसे पीडीएफ के रूप में सुरक्षित करें।

FAQs: SSC Selection Post Phase 13 Final Answer Key 2026

  1. SSC फेज 13 फाइनल उत्तर कुंजी 2026 कब तक उपलब्ध रहेगी?

उत्तर: उम्मीदवार SSC फेज 13 की फाइनल उत्तर कुंजी को 19 अप्रैल 2026 की शाम 6:00 बजे तक ही डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. क्या SSC फेज 13 फाइनल आंसर की में भी निगेटिव मार्किंग का ध्यान रखना होगा?

उत्तर: हाँ, SSC सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाते हैं, जिसे फाइनल स्कोर मिलाते समय जोड़ना चाहिए।

  1. फेज 13 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए किन क्रेडेंशियल्स की जरूरत है?

उत्तर: आपको अपनी उत्तर कुंजी प्राप्त करने के लिए केवल एसएससी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top