Apni Pathshala

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 Out

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 Out

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन आबकारी सिपाही (Excise Constable) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 722 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 04 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Overview: UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026

UPSSSC द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 के तहत आबकारी सिपाही (Excise Constable) के कुल 327 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से UPSSSC PET 2025 के स्कोर पर आधारित है। 06 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, केवल वे अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे जिन्होंने पीईटी 2025 में वैध स्कोर प्राप्त किया है। वे इच्छुक अभ्यर्थी जो इसके लिए आवेदन करने के योग्य हैं 04 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 01 जुलाई 2026 है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100) के अनुसार आकर्षक वेतन और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देय अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। 

भर्ती निकाय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद का नाम

आबकारी सिपाही (Excise Constable)

विज्ञापन संख्या

08-परीक्षा/2026

कुल रिक्तियां

723 पद

आवेदन प्रारंभ तिथि

04 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

24 जून 2026

अनिवार्य पात्रता

UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड

आधिकारिक वेबसाइट

https://upsssc.gov.in

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: Vacancies Detail 

आयोग ने कुल 722 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया है, जिसमें सामान्य और विशेष चयन संबंधी रिक्तियां शामिल है:

वर्ग

रिक्तियां (सामान्य)

रिक्तियां (विशेष चयन)

कुल

अनारक्षित (सामान्य)

246

46

292

अनुसूचित जाति (एससी)

128

14

142

अनुसूचित जनजाति (एसटी)

12

0

12

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)

165

50

215

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)

61

0

61

कुल

612

110

722

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: Eligibility Criteria 

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निम्नलिखित शैक्षणिक और आयु संबंधी अनिवार्यताओं को पूरा करते हैं:

शैक्षणिक योग्यता: भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

​PET पात्रता: अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। शून्य या नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

​आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी)। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

 

Physical Standards

मानदंड (Criteria)

पुरुष अभ्यर्थी (Male)

महिला अभ्यर्थी (Female)

ऊंचाई (Height)

167.6 सेमी (ST: 160 सेमी)

152 सेमी (ST: 147 सेमी)

सीना (Chest)

81.2 सेमी (बिना फुलाए), 86.2 सेमी (फुलाकर)

लागू नहीं

वजन (Weight)

लागू नहीं

न्यूनतम 45 किलोग्राम 

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: Selection Process 

आबकारी सिपाही के पदों पर चयन तीन मुख्य चरणों के माध्यम से संपन्न होगा:

शॉर्टलिस्टिंग: PET 2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन।

​मुख्य लिखित परीक्षा: वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति के प्रश्न होंगे।

​शारीरिक परीक्षण (PET/PST): दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षाएं जो केवल अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति की होंगी।

​दस्तावेज सत्यापन: अंतिम मेरिट सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: Application Fee 

आवेदन के समय सभी श्रेणियों के लिए केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क देय होगा। साथ ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। इस आवेदन शुक्ल का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। 

श्रेणी

आवेदन शुल्क

सामान्य / OBC / EWS

₹25

SC / ST

₹25

दिव्यांग (PH)

₹25

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: Application Process 

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चरण निम्नलिखित हैं। इन चरणों को अपनाकर आसानी से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

वेबसाइट: आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाएं और ‘Applicant Segment’ में ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें।

​प्रमाणीकरण: अपने PET 2025 पंजीकरण नंबर के माध्यम से व्यक्तिगत विवरण या OTP के जरिए लॉगिन करें।

​विवरण भरें: आपका अधिकांश डेटा PET से स्वतः भर जाएगा; शेष अनिवार्य शैक्षणिक जानकारी और अनुभव दर्ज करें।

​फोटो/हस्ताक्षर: अपने पूर्व-अपलोड किए गए फोटो और हस्ताक्षर की पुष्टि करें।

​घोषणा: आवेदन की शर्तों को स्वीकार करें और ‘Proceed to Payment’ पर क्लिक करें।

​शुल्क भुगतान: ₹25 का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन का ‘Final Submit’ करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।

FAQs: UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026

  1. UPSSSC Excise Constable 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

  1. क्या अन्य राज्यों के अभ्यर्थी UPSSSC आबकारी सिपाही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, लेकिन उन्हें UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य था और उन्हें उत्तर प्रदेश में सामान्य श्रेणी के तहत माना जाएगा।

  1. UPSSSC Excise Constable 2026 भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना किस तिथि से की जाएगी?

उत्तर: अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी (18-40 वर्ष)।

  1. UPSSSC आबकारी सिपाही के पद के लिए मुख्य परीक्षा का सिलेबस क्या होगा?

उत्तर: मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top