Apni Pathshala

9वां हिंद महासागर सम्मेलन (IOC 2026)

9वां हिंद महासागर सम्मेलन (IOC 2026) | 9th Indian Ocean Conference (IOC 2026)

संदर्भ: मॉरिशस में 10 से 12 अप्रैल, 2026 तक 9वां हिंद महासागर सम्मेलन (9th Indian Ocean Conference – IOC 2026) आयोजित किया जा रहा है, जो भू-राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए इस क्षेत्र का प्रमुख मंच है।

9वां हिंद महासागर सम्मेलन: मुख्य बिंदु

  • आयोजन तिथि: 10 से 12 अप्रैल, 2026।
  • मेजबान देश: मॉरीशस (Mauritius)।
  • सहयोगकर्ता: इंडिया फाउंडेशन (India Foundation), मॉरीशस सरकार और भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से।
  • मुख्य विषय (Theme): “Collective Stewardship for Indian Ocean Governance” (हिंद महासागर शासन के लिए सामूहिक नेतृत्व)।
  • सम्मेलन के प्रमुख स्तंभ: सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर को एक सुरक्षित और समृद्ध क्षेत्र बनाना है। इसके प्रमुख चर्चा बिंदु निम्नलिखित हैं:
  • वैश्विक समुद्री सहयोग: अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों (जैसे UNCLOS) के पालन और साझा समुद्री चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाना।
  • ब्लू इकोनॉमी (Blue Economy): समुद्री संसाधनों का सतत उपयोग, मत्स्य पालन और समुद्री पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास।
  • सुरक्षा चुनौतियां: समुद्री डकैती (Piracy), अवैध शिकार (IUU fishing), मानव तस्करी और आतंकवाद जैसी गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटना।
  • जलवायु लचीलापन: समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण और बढ़ते समुद्री जल स्तर के प्रभाव को कम करने के लिए रणनीतियां बनाना।
  • प्रमुख प्रतिभागी: सम्मेलन में लगभग 45 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें: डॉ. एस जयशंकर: भारत के विदेश मंत्री (मुख्य भाषण), नवीनचंद्र रामगुलाम: मॉरीशस के प्रधानमंत्री (मुख्य अतिथि) और अन्य देशों (जैसे ओमान, मालदीव, श्रीलंका, सिंगापुर) के विदेश मंत्री और विशेषज्ञ शामिल हैं।

भारत के लिए सामरिक महत्व:

  • क्षेत्रीय नेतृत्व: भारत खुद को हिंद महासागर में एक ‘नेट सुरक्षा प्रदाता’ (Net Security Provider) के रूप में स्थापित कर रहा है।
  • चीन का मुकाबला: चीन की ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ (String of Pearls) और बेल्ट एंड रोड पहल के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए मॉरीशस जैसे देशों के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना।
  • सागर (SAGAR) विजन: ‘Security and Growth for All in the Region’ के विजन को धरातल पर उतारना। भारत ने इसी क्रम में मॉरीशस को विशेष आर्थिक सहायता ($655 मिलियन) देने का निर्णय लिया है।
नोट: हिंद महासागर सम्मेलन (IOC) एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन है, जिसकी शुरुआत 2016 में India Foundation (एक भारतीय थिंक-टैंक) द्वारा सिंगापुर में की गई थी।8वां संस्करण मस्कट, ओमान में आयोजित हुआ, जिसका विषय “Voyage to New Horizons of Maritime Partnership” था।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top