Apni Pathshala

SSC GD City Intimation Slip 2026 Out

SSC GD City Intimation Slip 2026 Out

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 19 अप्रैल 2026 को कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा के लिए ‘एग्जाम सिटी और डेट इंटीमेशन स्लिप’ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। 2026 साइकिल के तहत CAPFs, SSF, और राइफलमैन (GD) के कुल 25,487 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार www.ssc.gov.in पर जाकर अपना स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Overview: SSC GD City Intimation Slip 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 19 अप्रैल 2026 को SSC GD कांस्टेबल 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी है, जो आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। यह परीक्षा BSF, CISF, CRPF आदि में 25,487 General Duty (GD) कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की जा रही है। यह कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09:00 बजे से 10:00 बजे तक होती है, जिसके लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 07:45 बजे है। दूसरी पाली दोपहर 11:45 से 12:45 तक चलती है, जिसकी रिपोर्टिंग सुबह 10:30 बजे शुरू होती है। तीसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 03:30 बजे तक निर्धारित है (रिपोर्टिंग दोपहर 01:15 बजे), और अंतिम चौथी पाली शाम 05:15 से 06:15 तक होती है, जिसके लिए उम्मीदवारों को शाम 04:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। आज जारी स्लिप में परीक्षा की तिथि, शहर, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और रोल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। अंतिम एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता होगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती निकाय

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

परीक्षा का नाम

SSC जीडी कांस्टेबल (GD) 2026

सिटी इंटीमेशन तिथि

19 अप्रैल 2026 (सक्रिय)

परीक्षा तिथि

27 अप्रैल से 30 मई 2026

परीक्षा का माध्यम

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

प्रवेश पत्र

परीक्षा से 2-3 दिन पहले

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC GD City Intimation Slip 2026 Download Link 

SSC GD 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्धहै। अपने आवंटित शहर संबंधी जानकारी जांचने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक का उपयोग करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और स्लिप डाउनलोड करें।

SSC GD City Intimation Slip 2026 Download

How to Download SSC GD City Intimation Slip 2026?

अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके अपनी परीक्षा के शहर और तिथि की जांच कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या अपने संबंधित रीजनल पोर्टल पर जाएं।

​लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर “Know Your City, Date & Shift for GD Constable Exam 2026” लिंक का चयन करें।

​विवरण दर्ज करें: अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्म तिथि (DOB) भरें।

​वैकल्पिक विधि: यदि पंजीकरण संख्या उपलब्ध नहीं है, तो अपना नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि डालकर भी लॉगिन किया जा सकता है।

​सबमिट: ‘Search Status’ पर क्लिक करें। आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

SSC GD 2026 Exam Day Related Mandatory Guidelines 

आयोग ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कुछ कड़े नियम बनाए हैं, जिन्हें हर अभ्यर्थी को जानना चाहिए:

पहचान प्रमाण

मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस (फोटो सहित)।

फोटोग्राफ

अपनी दो हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाएं।

रिपोर्टिंग टाइम

गेट बंद होने के समय से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुँचें।

वर्जित सामग्री

बेल्ट, गहने, घड़ी, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह वर्जित हैं।

FAQs: SSC GD City Intimation Slip 2026 Out

  1. क्या SSC GD सिटी इंटीमेशन स्लिप ही मेरा एडमिट कार्ड है?

उत्तर: नहीं, यह केवल आपकी परीक्षा तिथि और शहर की जानकारी है। फाइनल एडमिट कार्ड आपकी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

  1. अगर मेरी SSC GD सिटी स्लिप अभी शो नहीं हो रही है तो क्या करूँ?

उत्तर: घबराएं नहीं, एसएससी धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों के लिंक अपडेट कर रहा है। कृपया कुछ घंटों बाद पुनः प्रयास करें।

  1. क्या मैं SSC GD परीक्षा में आवंटित परीक्षा शहर बदल सकता हूँ?

उत्तर: नहीं, एसएससी परीक्षा केंद्र या शहर बदलने के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं करता है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top