Apni Pathshala

UPPRPB Home Guard Admit Card 2026 Out

UPPRPB Home Guard Admit Card 2026 Out

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 22 अप्रैल 2026 को होमगार्ड स्वयंसेवक और हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 18 अप्रैल को परीक्षा शहर की सूचना जारी करने के बाद, आयोग ने अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

Overview: UPPRPB Home Guard Admit Card 2026

UPPRPB द्वारा आज 22 अप्रैल 2026 को होमगार्ड स्वयंसेवक और हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 18 अप्रैल को परीक्षा शहर की सूचना जारी करने के बाद, आयोग ने अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया है। 41,424 पदों के लिए आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना निर्धारित है। आज जारी किए गए एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र का सटीक पता, रोल नंबर, और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से एडमिट कार्ड केवल उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए हैं जिनकी परीक्षा 25 अप्रैल को है; शेष अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनकी परीक्षा तिथि से ठीक 3 दिन पहले चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

भर्ती निकाय

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)

पद का नाम

होमगार्ड स्वयंसेवक / हवलदार इंस्ट्रक्टर

पदों की संख्या 

41,424

एडमिट कार्ड जारी तिथि

22 अप्रैल 2026

परीक्षा तिथियां

25, 26 और 27 अप्रैल 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन (OMR आधारित)

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UPPRPB Home Guard Admit Card 2026 Download Link 

UPPRPB Home Guard भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके और अपने लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPPRPB Home Guard Admit Card 2026 Download

How to Download UPPRPB Home Guard Admit Card 2026?

UPPRPB Home Guard Admit Card डाउनलोड करना बेहद आसान है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

आधिकारिक साइट: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

​नोटिस टैब: होमपेज पर “Admit Card Link for Home Guard Recruitment 2025-26” पर क्लिक करें।

​लॉगिन: अपना पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।

​वेरिफिकेशन: कैप्चा कोड भरें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

​डाउनलोड: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे पीडीएफ के रूप में सेव करें और कम से कम दो प्रतियां प्रिंट कर लें।

UPPRPB Home Guard Exam 2026: Shift Timings 

25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड पर आवंटित पाली के समय का सख्ती से पालन करना होगा:

शिफ्ट (Shift)

रिपोर्टिंग समय

परीक्षा का समय

विषय क्षेत्र

प्रथम पाली (Morning)

सुबह 08:00 बजे

10:00 AM – 12:00 PM

सामान्य हिंदी और सामान्य ज्ञान

द्वितीय पाली (Evening)

दोपहर 01:00 बजे

03:00 PM – 05:00 PM

गणित, तर्कशक्ति और मानसिक योग्यता

UPPRPB Home Guard Exam 2026: Required Documents 

परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों को साथ लाना अनिवार्य है। इनमें से किसी भी एक दस्तावेज की कमी होने पर प्रवेश वर्जित किया जा सकता है:

एडमिट कार्ड

स्पष्ट रंगीन प्रिंटआउट (Clear Print)

फोटो पहचान पत्र

आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी (मूल प्रति)

पासपोर्ट फोटो

दो हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

पेन

केवल नीला या काला बॉल पॉइंट पेन

परीक्षा केंद्र के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। इन सभी नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य है, ताकि बिना सुविधा की आप आसानी से परीक्षा दे सके।

समय की पाबंदी: गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। देरी से आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

​प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल घड़ी और किसी भी प्रकार के आभूषण केंद्र पर पूर्णतः प्रतिबंधित हैं।

​बायोमेट्रिक्स: केंद्र पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक और आईरिस (Iris) स्कैन किया जाएगा।

​निर्देशों का पालन: ओएमआर शीट भरने से पहले उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि कोई भी गलती ओएमआर को अमान्य कर सकती है।

FAQs: UPPRPB Home Guard Exam 2026

  1. यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026 कब जारी हुआ?

उत्तर: एडमिट कार्ड आज 22 अप्रैल 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिए गए हैं।

  1. अगर मैं यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड हेतु अपनी पंजीकरण संख्या भूल गया हूँ तो क्या करूँ?

उत्तर: आप बोर्ड की वेबसाइट पर ‘Know Your Registration Number’ लिंक का उपयोग कर सकते हैं या अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए एसएमएस को चेक करें।

  1. क्या यूपी होमगार्ड 2026 एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी मान्य है?

उत्तर: हाँ, लेकिन फोटो और विवरण स्पष्ट होने चाहिए। रंगीन प्रिंटआउट को प्राथमिकता दी जाती है।

  1. क्या यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है?

उत्तर: हाँ, आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक की कटौती की जाएगी।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top