Apni Pathshala

SSC GD Constable Admit Card 2026 Out

SSC GD Constable Admit Card 2026 Out

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 25 अप्रैल 2026 को SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। 19 अप्रैल को परीक्षा शहर की सूचना जारी करने के बाद, आयोग ने अब एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Overview: SSC GD Constable Admit Card 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 25 अप्रैल 2026 को SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। 19 अप्रैल को परीक्षा शहर की सूचना जारी करने के बाद, आयोग ने अब एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। SSC GD कांस्टेबल 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले अपना पूर्ण हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र का नाम, लैब नंबर और विस्तृत पता अंकित होता है। 

परीक्षा निकाय

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

परीक्षा का नाम

कांस्टेबल (जीडी) – 2026 साइकिल

हॉल टिकट जारी तिथि

25 अप्रैल 2026 (सक्रिय)

परीक्षा प्रारंभ तिथि

27 अप्रैल 2026

परीक्षा अंतिम तिथि 

30 मई 2026

चयन प्रक्रिया

CBT (लिखित), PET/PST, मेडिकल

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

SSC GD Constable Admit Card 2026 Download Link 

SSC ने 25 अप्रैल 2026 को कांस्टेबल (GD) भर्ती के लिए विस्तृत एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले नीचे दिए गए क्षेत्रीय पोर्टल के डायरेक्ट लिंक से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि तैयार रखें।

SSC GD Constable Admit Card 2026 Download

How to Download SSC GD Constable Admit Card 2026?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिना किसी तकनीकी समस्या के अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:

वेबसाइट विज़िट: सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं या सीधे अपने रीजनल लिंक को खोलें।

​एडमिट कार्ड टैब: होमपेज पर शीर्ष पर स्थित ‘Admit Card’ विकल्प पर क्लिक करें।

​क्षेत्र का चयन: अपने राज्य के अनुसार संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।

​लॉगिन क्रेडेंशियल: अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें। (यदि रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो अपना नाम और पिता का नाम उपयोग करें)।

​डाउनलोड व प्रिंट: विवरण जमा करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे पीडीएफ में सेव करें और अनिवार्य रूप से रंगीन प्रिंटआउट निकालें।

SSC GD Constable Exam Day Guidline 2026

आयोग ने 25 अप्रैल की अधिसूचना में उन महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वस्तुओं की सूची दी है जिनके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश संभव नहीं होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इन नियमों का कड़ाई से पालन करें।

फोटो पहचान पत्र

मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस (वही जो फॉर्म में भरा था)।

पासपोर्ट फोटो

कम से कम दो हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाएं।

रिपोर्टिंग टाइम

एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पहुँचें।

वर्जित सामग्री

मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, बेल्ट, आभूषण और जूते (नियमों के अनुसार)।

FAQs: SSC GD Constable Admit Card 2026

  1. क्या SSC GD एडमिट कार्ड 2026 आज जारी हो गए हैं?

उत्तर: हाँ, 25 अप्रैल 2026 को आयोग ने मई में होने वाली परीक्षाओं के लिए विस्तृत एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

  1. अगर मेरा SSC GD एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करूँ?

उत्तर: सुनिश्चित करें कि आपकी परीक्षा तिथि में 4 दिन या उससे कम समय बचा है। यदि परीक्षा देरी से है, तो केवल सिटी स्टेटस ही दिखाई देगा।

  1. क्या SSC GD परीक्षा केंद्र में फोटो की हार्ड कॉपी ले जाना जरूरी है?

उत्तर: हाँ, दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है, जिसे उपस्थिति पत्रक (Attendance Sheet) पर चिपकाया जाएगा।

  1. क्या SSC GD एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट रंगीन होना चाहिए?

उत्तर: हालांकि ब्लैक एंड व्हाइट भी मान्य है, लेकिन फोटो और क्यूआर कोड की स्पष्टता के लिए रंगीन प्रिंटआउट की सलाह दी जाती है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top