Apni Pathshala

Andaman & Nicobar Police Recruitment 2026 Out

Andaman & Nicobar Police Recruitment 2026 Out

अंडमान और निकोबार पुलिस विभाग ने 25 अप्रैल 2026 को कांस्टेबल, ड्राइवर और फायरमैन के कुल 498 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना (Advt No. ANP/RC/2026/01) जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कार्यपालिका शाखा, पुलिस रेडियो संगठन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, IRBN, PMT और नौसेना बल में विभिन्न पद उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Overview: Andaman & Nicobar Police Recruitment 2026

अंडमान और निकोबार पुलिस विभाग द्वारा 25 अप्रैल 2026 को कांस्टेबल, ड्राइवर और फायरमैन के कुल 498 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना (Advt No. ANP/RC/2026/01) जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कार्यपालिका शाखा, पुलिस रेडियो संगठन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, IRBN, PMT और नौसेना बल में विभिन्न पद उपलब्ध हैं। इसमें भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत पदानुसार PM एवं ET, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण जैसे चरण शामिल होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.andamannicobar.gov.in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 (रात 11:59 बजे) निर्धारित है। 

भर्ती निकाय

अंडमान और निकोबार पुलिस

विज्ञापन संख्या

ANP/RC/2026/01

कुल रिक्तियां

498 पद

आवेदन प्रारंभ तिथि

27 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

17 मई 2026

परीक्षा की संभावित तिथि

जुलाई / अगस्त 2026

चयन प्रक्रिया 

PM एवं ET, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण

आधिकारिक वेबसाइट

police.andaman.gov.in

Andaman & Nicobar Police Recruitment 2026: Vacancies Detail 

495 पदों को विभिन्न विशेषज्ञताओं और विभागों में विभाजित किया गया है। इस भर्ती में विभाग द्वारा कार्यकारी शाखा (Executive Branch) में सबसे अधिक पदों की घोषणा की है। विस्तृत पद-वार विवरण नीचे दी गई तालिका में प्रस्तुत है:

विभाग/शाखा

कुल रिक्तियां

कार्यकारी शाखा

219

पुलिस रेडियो संगठन (PR)

108

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ (FS)

99

भारतीय रिजर्व बटालियन (IRBN)

36

पुलिस मोटर परिवहन (PMT)

23

पुलिस मरीन फोर्स (PMF)

13

कुल योग

498

Andaman & Nicobar Police Recruitment 2026: Eligibility Criteria 

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। इसमें आयु की गणना 25 मई 2026 (आवेदन की अंतिम तिथि) के आधार पर की जाएगी। विस्तृत योग्यता मानदंड नीचे सारणी में उपलब्ध है।

पद का नाम

शैक्षणिक योग्यता

Sub-Inspector (SI)

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री।

ASI (Radio/Tech/Cipher)

इलेक्ट्रॉनिक्स / कम्युनिकेशन / IT में डिग्री या डिप्लोमा।

Constable (GD/Exe)

12वीं पास (10+2) मान्यता प्राप्त बोर्ड से।

Constable (Driver)

10वीं पास + भारी/हल्के वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस।

Follower/Support Staff

10वीं पास (Matriculation) + संबंधित ट्रेड में कौशल/अनुभव।

 

आयु सीमा 

श्रेणी (Category)

न्यूनतम आयु

अधिकतम आयु

आयु में छूट

पुरुष (General)

18 वर्ष

25 वर्ष

लागू नहीं

महिला (General)

18 वर्ष

30 वर्ष

लागू नहीं

OBC (द्वीप निवासी)

18 वर्ष

28 वर्ष

03 वर्ष

SC/ST

18 वर्ष

30 वर्ष

05 वर्ष

 

शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test – PST)

मानदंड

पुरुष अभ्यर्थी

महिला अभ्यर्थी

ऊंचाई (Height)

168 सेमी

155 सेमी

सीना (Chest)

81 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)

लागू नहीं

वजन (Weight)

ऊंचाई के आनुपातिक

न्यूनतम 45 किग्रा

Andaman & Nicobar Police Recruitment 2026: Selection Process 

चयन प्रक्रिया को चार मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। अभ्यर्थियों को प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है:

शारीरिक मापतौल (PST) और दक्षता परीक्षा (PET): दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद।

​लिखित परीक्षा (Written Exam): सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और भाषा (हिन्दी/अंग्रेजी) पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा।

​मेडिकल परीक्षण: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच। व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए, उसकी दृष्टि बिना चश्मे या सर्जरी के 6/6 और 6/9 होनी चाहिए।

​दस्तावेज़ सत्यापन: शैक्षणिक और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्रों की जांच।

Andaman & Nicobar Police Recruitment 2026: Application Process

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से इन चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले अंडमान पुलिस के भर्ती पोर्टल erecruitment.andaman.gov.in पर जाएं।

​पंजीकरण (Registration): ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज कर ओटीपी सत्यापित करें।

​फॉर्म भरना: लॉगिन करने के बाद शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और अधिवास (Domicile) संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

​दस्तावेज़ अपलोड: अपनी नवीनतम रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और अनिवार्य प्रमाण पत्रों (10वीं/12वीं अंकतालिका, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

शुल्क भुगतान: पुरुष उम्मीदवारों को निर्धारित 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा कराना होगा है। महिला और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

​समीक्षा व सबमिशन: आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने से पहले ‘Preview’ बटन का उपयोग कर सभी त्रुटियों की जांच करें और फिर ‘Final Submit’ पर क्लिक करें।

​प्रिंटआउट: भविष्य के संदर्भ के लिए सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट करके सुरक्षित रखें।

FAQs: Andaman & Nicobar Police Recruitment 2026

  1. अंडमान पुलिस भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: कुल 495 रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है।

  1. अंडमान पुलिस भर्ती 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 है।

  1. क्या अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अंडमान पुलिस भर्ती 2026 हेतु आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: सामान्यतः कुछ पदों के लिए स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है; विस्तृत पात्रता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीएफ देखें।

  1. अंडमान और निकोबार पुलिस भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: चयन प्रक्रिया में पीएम एंड ईटी, लिखित परीक्षा, कौशल/व्यापार परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा जांच शामिल हैं।

  1. अंडमान और निकोबार पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवश्यक शुल्क राशि क्या है?

उत्तर: आवेदन शुल्क पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है, जबकि महिला और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

Explore Our Books: 👉 Click Here

Explore Finance News : 👉 BBK24.in For Finance News

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top