बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड

संदर्भ:
हाल ही में बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने मई 2026 में मैड्रिड, स्पेन में आयोजित ग्लोबल वॉटर समिट 2026 में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच जल उपयोगिताओं (Water Utilities) में स्थान बनाकर इतिहास रचा। यह सम्मान पाने वाला BWSSB एकमात्र भारतीय जल बोर्ड बन गया है, जिसे तीन प्रमुख वैश्विक श्रेणियों में शीर्ष पांच में नामांकित किया गया।
बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) के बारे में:
बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) कर्नाटक सरकार के तहत एक स्वायत्त वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना 10 सितंबर 1964 को की गई थी। इसका मुख्य कार्य संपूर्ण ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) क्षेत्र (लगभग 800 वर्ग किमी) में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज निपटान का प्रबंधन करना है। वर्तमान में यह 1.4 करोड़ से अधिक की आबादी को सेवाएं दे रहा है।
-
जल का स्रोत और आपूर्ति: बेंगलुरु को लगभग 80% से 90% पानी कावेरी नदी से मिलता है, जो शहर से लगभग 100 किमी दूर और 510 मीटर नीचे बहती है। इसके अलावा अर्कावती नदी और भूजल का उपयोग किया जाता है। बोर्ड प्रतिदिन 1450 MLD से अधिक पानी की आपूर्ति 10 लाख से अधिक कनेक्शनों के माध्यम से करता है।
-
सीवरेज और रीसाइक्लिंग: शहर में तीन प्रमुख घाटियों (Valleys) के माध्यम से प्राकृतिक ढलान के आधार पर सीवेज नेटवर्क काम करता है। BWSSB अपशिष्ट जल के शुद्धिकरण के लिए कई रीसाइक्लिंग और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) संचालित करता है।
-
तकनीकी नवाचार: बोर्ड एशिया के सबसे बड़े AI-संचालित एकीकृत कमांड सेंटर (SCADA) का उपयोग पाइपलाइन रिसाव का पता लगाने और वास्तविक समय में पानी की मांग की भविष्यवाणी के लिए कर रहा है। इसकी कावेरी चरण-V परियोजना (775 MLD क्षमता) और पानी बचाने के ‘फाइव पिलर्स’ मॉडल को वैश्विक सराहना मिली है।
वैश्विक मंच पर BWSSB की उपलब्धियां:
- यूटिलिटी ऑफ द ईयर (Utility of the Year): पिछले तीन वर्षों में शहरी जल आपूर्ति, स्वच्छता प्रबंधन, तकनीकी समावेशन और बुनियादी ढांचे के विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इसे शीर्ष 5 में शामिल किया गया। इस श्रेणी में यह अमेरिका के माउटन निगुएल जल जिले और ब्राजील के साबेस्प (Sabesp) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ स्थानप्राप्तकर्ता है।
- सतसत विकास लक्ष्य-6 (SDG-6) योगदान: संयुक्त राष्ट्र के “सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता सुनिश्चित करने” के लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड की सराहना की गई।
- वॉटर प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर (Water Project of the Year): बेंगलुरु की बढ़ती पानी की मांग को पूरा करने वाली BWSSB की महत्वाकांक्षी कावेरी चरण-V (Cauvery Stage V) पेयजल परियोजना को दुनिया की शीर्ष पांच जल परियोजनाओं में स्थान मिला।
- तकनीकी गवर्नेंस: ग्लोबल वॉटर इंटेलिजेंस (GWI) द्वारा बोर्ड के ‘फाइव पिलर्स’ (Five Pillars) दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है:
- जल संरक्षण (Water Conservation): भूजल पुनर्भरण (Groundwater Recharge) और वर्षा जल संचयन को अनिवार्य बनाना।
- अपशिष्ट जल रीसाइक्लिंग (Wastewater Recycling): सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) के माध्यम से दूषित जल का शुद्धिकरण।
- पुनः उपयोग (Reuse): गैर-पेयजल कार्यों (उद्योगों और बागवानी) के लिए उपचारित जल का उपयोग सुनिश्चित करना।
- प्रौद्योगिकी का अनुकूलन (Technology Adoption): पानी की बर्बादी (Non-Revenue Water) को रोकने के लिए डिजिटल मैपिंग और रिसाव का पता लगाने वाली प्रणालियाँ।
- सतत शहरी जल शासन (Sustainable Urban Water Governance): नीतिगत सुधार और समुदाय-आधारित जल प्रबंधन।
- तकनीकी हस्तक्षेप: बोर्ड जल प्रणालियों में AI और डेटा इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एआई जल शिखर सम्मेलन (National AI Summit on Water 2026) का भी नेतृत्व कर रहा है।