Apni Pathshala

हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन

हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन

High-Powered Demography Mission

 

संदर्भ:

भारत के जनसांख्यिकीय ढांचे, आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक संतुलन को सुरक्षित करने हेतु प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल्द ही ‘हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन’ (High-Powered Demography Mission) लॉन्च किया जाना प्रस्तावित है।

हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन क्या हैं?

हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन भारत सरकार का एक व्यापक और रणनीतिक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके तहत देश के सीमावर्ती क्षेत्रों और आंतरिक भागों में हो रहे कृत्रिम/अवैध जनसांख्यिकीय परिवर्तनों की वास्तविक समय में निगरानी, पहचान और प्रबंधन किया जाता है। 

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs – MHA) इस मिशन के कार्यान्वयन, सुरक्षा ग्रिड निर्माण और नीति निर्धारण के लिए प्राथमिक उत्तरदायी है।
  • जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) सीमा प्रबंधन के लिए मुख्य प्रवर्तन एजेंसी है।
  • विशेष सहयोगी के रूप में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), नीति आयोग, भारत के महापंजीयक (RGI – सांख्यिकी मंत्रालय), और राज्य सरकारों द्वारा गठित जिला-स्तरीय विशेष कार्य बल शामिल हैं।

मिशन के मुख्य उद्देश्य:

  • अवैध घुसपैठ पर पूर्ण विराम: पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार सीमाओं से होने वाली अवैध मानव तस्करी और घुसपैठ (Infiltration) के संवेदनशील रास्तों को चिन्हित कर पूरी तरह बंद करना।
  • जनसांख्यिकीय संतुलन की बहाली: सीमावर्ती जिलों में अवैध प्रवासन के कारण स्थानीय आबादी के अनुपात में आए असंतुलन को ठीक करना।
  • संसाधनों और नागरिक अधिकारों का संरक्षण: देश के वैध नागरिकों के रोजगार के अवसरों, भूमि अधिकारों (विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में) और सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभों को घुसपैठियों के अवैध कब्जे से बचाना।
  • व्यापक निर्वासन नीति (Deportation Policy): बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक पारदर्शी और सुदृढ़ कानूनी व प्रशासनिक ढांचा तैयार करना। 

मिशन की प्रमुख विशेषताएं:

  • स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट (Smart Border Project): भारत की लगभग 6,000 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए थर्मल इमेजरी, ड्रोन, सेंसर और उपग्रह मैपिंग (Satellite Mapping) जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय जनसांख्यिकीय खुफिया ढांचा (NDIF): एक केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण, जो वास्तविक समय में देश के किसी भी हिस्से में होने वाले असामान्य आबादी परिवर्तन या प्रवासन के पैटर्न का विश्लेषण करेगा।
  • त्रि-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड (Three-Tier Security Grid): सीमा पर BSF, राज्यों की सीमा पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाइयों (Local Intelligence Units) के बीच निर्बाध समन्वय स्थापित करना।
  • कड़े विधायी सुधार: ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट’ और फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल (FTs) की प्रक्रियाओं को तेज कर अवैध निवासियों के बायोमेट्रिक रिकॉर्ड दर्ज करना और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना।

मिशन का महत्व:

  • राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security): अवैध प्रवासियों का उपयोग राष्ट्र-विरोधी तत्वों, तस्करी नेटवर्क और चरमपंथी संगठनों द्वारा लॉजिस्टिक्स व स्लीपर सेल के रूप में किए जाने के खतरे को यह मिशन समाप्त करेगा।
  • सामाजिक समरसता और पहचान की रक्षा: असम और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों में स्थानीय जनजातीय संस्कृतियों और मूल निवासियों की पहचान (Identity) को जनसांख्यिकीय आक्रमण से बचाएगा।
  • आर्थिक संसाधनों का न्यायसंगत वितरण: देश के करदाताओं के पैसे से चलने वाली कल्याणकारी योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत, राशन पोर्टेबिलिटी) का लाभ केवल लक्षित भारतीय नागरिकों तक ही सीमित रखना सुनिश्चित होगा।
  • दीर्घकालिक जनसंख्या योजना: यह मिशन वृद्ध होती जनसंख्या (Ageing Population), श्रम बाजार की क्षेत्रीय मांग और ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्यों के अनुरूप मानव संसाधन का रोडमैप तैयार करने में नीतिगत मदद देगा

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top