Apni Pathshala

नमो ऑक्सीजन पार्क (Namo Oxygen Park)

नमो ऑक्सीजन पार्क (Namo Oxygen Park)

Namo Oxygen Park

संदर्भ:

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’ (Namo Oxygen Parks) का उद्घाटन किया गया है। 

  • यह पहल दिल्ली को ‘प्रदूषण मुक्त’ बनाने और राष्ट्रीय राजधानी में 100 ऑक्सीजन पार्क बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का एक प्रमुख हिस्सा है।

नमो ऑक्सीजन पार्क (NAMO Oxygen Parks):

यह शहरी क्षेत्रों में सघन वनीकरण (Urban Forestry) के माध्यम से विकसित किए जा रहे ऐसे समर्पित पारिस्थितिक क्षेत्र हैं, जो “अर्बन ग्रीन लंग्स” (Urban Green Lungs) के रूप में कार्य करते हैं। ये पार्क उच्च मात्रा में ऑक्सीजन उत्पन्न करने वाले और पर्यावरण अनुकूल स्वदेशी पौधों से सुसज्जित सघन सार्वजनिक हरित क्षेत्र हैं।

मुख्य उद्देश्य:

  • शहरी वनीकरण (Urban Afforestation): दिल्ली जैसे सघन आबादी वाले महानगर में हरित आवरण (Green Cover) का तेजी से विस्तार करना। 
  • वायु गुणवत्ता में सुधार (Air Quality Management): पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कणों तथा स्मॉग के स्तर को कम कर प्रदूषण को नियंत्रित करना। 
  • तापमान नियंत्रण: कंक्रीट के जंगलों के कारण उत्पन्न होने वाले ‘अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट’ (Urban Heat Island Effect) और बढ़ते तापमान को रोकना।
  • जैव विविधता का संरक्षण (Biodiversity Restoration): स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र, कीट-पतंगों और पक्षियों के प्राकृतिक आवास को पुनर्जीवित करना। 

मुख्य विशेषताएं:

  • मंत्रालय: केंद्रीय स्तर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change – MoEFCC) और राज्य स्तर: पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग, दिल्ली सरकार का सहयोग प्राप्त है।
  • क्षेत्रफल: इन 18 पार्कों को कुल 185.42 एकड़ हरित क्षेत्र (Green Zone) के तहत विकसित किया जा रहा है।
  • बजट: दिल्ली सरकार ने इस वर्ष अपने कुल बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा “ग्रीन प्रोजेक्ट्स” (Green Projects) के लिए आरक्षित किया है। 
    • इसी फंड का उपयोग ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’ के निर्माण, पौधों की खरीद और दीर्घकालिक रखरखाव के लिए किया जाएगा। 
  • राष्ट्रीय अभियान का एकीकरण: यह पहल केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam) और राज्य सरकार के ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ (Mission Green Delhi) अभियान के संयुक्त समन्वय से संचालित है।
  • सामुदायिक सहयोग: रखरखाव के लिए स्थानीय स्तर पर ‘पार्क केयरटेकिंग कमिटियों’ (Local Caretaking Committees) का गठन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 
  • मियावाकी तकनीक (Miyawaki Method): इस पार्क में मियावाकी तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसमें कम स्थान में तेजी से घने जंगल उगाने की जापानी तकनीक का प्रयोग, जिससे पौधे 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं।
  • स्वदेशी वृक्षों को प्राथमिकता (Native Tree Species): पार्कों में नीम, पीपल, बरगद और जामुन जैसे पारंपरिक पेड़ों का बड़े पैमाने पर रोपण किया जाना प्रस्तावित है।
  • सतत बुनियादी ढांचा (Sustainable Infrastructure): पार्कों में पर्यावरण-अनुकूल पैदल पथ (Walking Tracks), बैठने के लिए हट्स, सुंदर तालाब (Ponds) और ऊर्जा-कुशल लाइटिंग (Energy Efficient Lighting) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
  • नागरिक अनुकूल सुविधाएं: योगा, यूथ फिटनेस, सीनियर सिटीजन वॉक और बच्चों के खेल क्षेत्र के लिए समर्पित सार्वजनिक स्थान बनाए जाएंगे।
  • तकनीकी ट्रैकिंग: नागरिक आउटरीच बढ़ाने के लिए क्यूआर कोड (#DelhiGreenWarriors) ट्रैकिंग प्रणाली शुरू की गई है, जिससे आम जनता अपने लगाए पौधों की फोटो अपलोड कर इस जन-आंदोलन का हिस्सा बन सके।

महत्व:

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health): प्रदूषित हवा से जूझ रहे दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा और मानसिक शांति के लिए बेहतर ग्रीन पब्लिक स्पेस मिलेगा।
  • जलवायु लचीलापन (Climate Resilience): यह पहल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDG 11- सस्टेनेबल सिटीज और SDG 13- क्लाइमेट एक्शन) की प्राप्ति में सहायक है।
  • कार्बन सिंक (Carbon Sink): घने वृक्षों की श्रृंखला बड़े पैमाने पर कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करेगी। चालू वर्ष में दिल्ली सरकार ने 15 लाख नए पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का कड़ा संकल्प लिया है।

FAQs:

1.नमो ऑक्सीजन पार्क क्या है?

नमो ऑक्सीजन पार्क मियावाकी पद्धति पर आधारित सघन शहरी वन हैं, जिन्हें उच्च ऑक्सीजन उत्सर्जन और वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्वदेशी वृक्षों से विकसित किया गया है।

2.Where is Namo Oxygen Park located?

यह पार्क राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मैदान गढ़ी (Maidangarhi) इलाके में स्थित है, जहां से इस पर्यावरण-अनुकूल हरित परियोजना का आधिकारिक उद्घाटन किया गया है।

3.What is the objective of Namo Oxygen Park?

इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली में हरित आवरण बढ़ाना, वायु गुणवत्ता (AQI) में सुधार करना, जैव विविधता को पुनर्जीवित करना और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा देना है।

4.How does the park help the environment?

यह पार्क कार्बन सिंक बनाकर तापमान कम करता है, धूल कणों को सोखता है, शहरी ताप द्वीप (UHI) प्रभाव घटाता है और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाता है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top