Apni Pathshala

RSSB Mahila Supervisor City Intimation Slip 2026

RSSB Mahila Supervisor City Intimation Slip 2026

RSSB Mahila Supervisor City Intimation Slip 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा RSSB Mahila Supervisor City Intimation Slip 2026 आज 17 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर घोषित कर दी गई है। सभी महिला उम्मीदवार अब अपने अलॉटेड परीक्षा शहर की पूरी जानकारी ऑनलाइन जांच सकती हैं।

RSSB Mahila Supervisor City Intimation Slip 2026 Overview 

राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग (ICDS) के अंतर्गत आयोजित होने वाली महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज 17 जुलाई 2026 को जारी की गई है। RSSB Supervisor Exam 2026, 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in अथवा अपने Rajasthan SSO Portal पर लॉग इन करके अपनी परीक्षा सिटी चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा कुल 72 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET Graduate Level) पास करने वाली योग्य महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। आज जारी की गई सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और आवंटित परीक्षा शहर का नाम जैसी जानकारियां दी गई हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। RSSB Admit Card 2026 से कुछ दिन पूर्व यानी 20 जुलाई 2026 को अलग से जारी किया जाएगा।

भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर
पद का नाममहिला पर्यवेक्षक / महिला सुपरवाइजर (ICDS)
कुल रिक्तियां72 पद (नॉन-टीएसपी: 57, टीएसपी: 15)
सिटी स्लिप रिलीज तिथि17 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी तिथि 20 जुलाई 2026
परीक्षा की तिथि24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Mahila Supervisor City Slip 2026 Download Link 

राजस्थान बोर्ड ने महिला पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 17 जुलाई 2026 को लाइव कर दी है। सभी उम्मीदवार अपनी क्रेडेंशियल की मदद से RSSB Portal पर लॉगिन करके शहर विवरण संबंधी जानकारी की जांच कर सकती हैं। आपकी सुविधा के लिए सीधे चेक करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Rajasthan Mahila Supervisor City Slip 2026 Download

RSSB Female Supervisor City Intimation Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अपनी एग्जाम सिटी चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट RSSB Website पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई दे रहे “Admit Card” या “Latest News” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
अब “Supervisor (Female) Exam City Intimation Slip 2026” वाले लिंक का चयन करें।
इसके अलावा आप डायरेक्ट Rajasthan SSO Portal पर जाकर भी लॉग इन कर सकते हैं।
अपने Application Number और Date of Birth को दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर “Submit” बटन पर क्लिक करें।

RSSB Mahila Supervisor Exam Timing and Schedule 2026

यह परीक्षा 24 जुलाई 2026 को राज्य के 14 जिला केंद्रों पर केवल एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड (OMR Based) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11 से 2:00 तक निर्धारित है। नीचे संबंधित सारणी देखें:

परीक्षा तिथिपरीक्षा शिफ्टपरीक्षा का समयरिपोर्टिंग का समय
24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)सिंगल शिफ्टसुबह 11:00 AM से दोपहर 02:00 PMसुबह 09:30 AM (प्रवेश पत्र के अनुसार)

RSSB Mahila Supervisor Exam Pattern 2026 की पूरी जानकारी

महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र मुख्य रूप से स्नातक (Graduation Level) स्तर का होगा जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

भाग (Section)विषयों का विवरण (Subjects Covered)कुल अंक (Total Marks)परीक्षा की अवधि (Duration)
भाग 1 (Part I)सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, प्रबंधकीय गुण115 अंक3 घंटे (कुल समय)
भाग 2 (Part II)पोषण और स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE)85 अंक
कुल योग150 प्रश्न (कुल अंक: 200)200 अंक3 घंटे
नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
न्यूनतम योग्यता मानदंड (Minimum Qualification Criteria): परीक्षा को उत्तीर्ण करने और मेरिट लिस्ट में विचार किए जाने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

FAQs:

  1. RSSB Mahila Supervisor City Intimation Slip 2026 कब जारी होगी?

    यह स्लिप आज 17 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आप इसे अभी डाउनलोड कर सकते हैं।

  2. RSSB Mahila Supervisor City Intimation Slip कैसे डाउनलोड करें?

    RSSB की वेबसाइट या SSO पोर्टल पर लॉग इन करें। ‘Recruitment Portal’ में जाकर ‘Get City Information’ पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें। 

  3. City Intimation Slip और Admit Card में क्या अंतर है?

    सिटी स्लिप केवल परीक्षा का शहर बताती है ताकि आप यात्रा की तैयारी कर सकें। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता होता है। 

  4.  RSSB Mahila Supervisor परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?

    यह परीक्षा 24 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

  5. City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए किन विवरणों की आवश्यकता होगी?

    इसे डाउनलोड करने के लिए आपको अपने Application Number (आवेदन संख्या) और Date of Birth (जन्म तिथि) की आवश्यकता होगी। 

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top