Apni Pathshala

भारत की पहली Electric Air Taxi का प्रोटोटाइप अनावरण – जानिए इस एयर टैक्सी की प्रमुख खासियत, महत्व

भारत की पहली Electric Air Taxi का प्रोटोटाइप अनावरण – जानिए इस एयर टैक्सी की प्रमुख खासियत, महत्व

India Electric Air Taxi

संदर्भ:

हाल ही में चेन्नई के आईआईटी मद्रास (IIT Madras) समर्थित डीप-टेक स्टार्टअप द्वारा 20 जुलाई 2026 को भारत की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी (Electric Air Taxi) ‘e200X – PT01’ के पहले फुल-स्केल प्रोटोटाइप का अनावरण किया गया।

e200X – PT01 के बारे में:

  • परिचय: यह विमान एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL India) एयरक्राफ्ट है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक उड़ने वाली टैक्सी (Flying Taxi) है, जो हेलीकॉप्टर की तरह बिना रनवे के सीधे ऊपर उड़ान भर सकती है और सीधे जमीन पर उतर सकती है।
    • यह हवा में यह पारंपरिक हवाई जहाज की तरह क्षैतिज रूप से यात्रा करती है। 
  • निर्माणकर्ता: इसे आईआईटी मद्रास के डिस्कवरी कैंपस में इन-हाउस स्तर पर द ईप्लेन कंपनी (The ePlane Company) द्वारा पूरी तरह डिज़ाइन, इंजीनियर और असेंबल किया गया है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 2019 में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर सत्या चक्रवर्ती (Prof. Satya Chakravarthy) द्वारा की गई थी।
  • विशेषताएं:
    • वजन और आकार (Dimensions): e200X – PT01 प्रोटोटाइप का कुल वजन लगभग 2.2 टन है। इसके पंखों का विस्तार (Wingspan) 8 मीटर × 11 मीटर है, जो इसे दुनिया के सबसे कॉम्पैक्ट (Compact) विमानों में से एक बनाता है।
    • प्रणोदन प्रणाली (Propulsion System): इसमें जटिल टिल्ट-रोटर डिज़ाइनों के बजाय ‘लिफ्ट-प्लस-क्रूज़’ (Lift-plus-Cruise) तकनीक का उपयोग किया गया है।
      • इसमें ऊर्ध्वाधर उड़ान (Hover/Take-off) के लिए 6 समर्पित वर्टिकल लिफ्ट रोटर्स और आगे बढ़ने के लिए 4 फॉरवर्ड प्रोपेलर्स लगाए गए हैं।
  • पेलोड और क्षमता (Capacity): यह विमान 3-सीटर (1 पायलट + 2 यात्री) क्षमता वाला है। यह पायलट के वजन के अतिरिक्त 200 किलोग्राम का पेलोड (Payload) उठाने में सक्षम है।
  • रेंज और गति (Range and Speed): यह एक बार सिंगल चार्ज होने पर 110 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी अधिकतम क्रूज़ गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • वितरित विद्युत प्रणोदन (Distributed Electric Propulsion – DEP): सुरक्षा के लिए यह तकनीक दी गई है। यदि उड़ान के दौरान कोई एक मोटर फेल भी हो जाती है, तो शेष मोटरें स्वचालित रूप से थ्रस्ट को पुनर्वितरित कर सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करती हैं।
  • उन्नत कंप्यूटिंग: यह वास्तविक समय में सेंसर फ्यूजन और 360-डिग्री स्थितिजन्य जागरूकता के लिए NVIDIA के IGX Thor कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
  • वर्तमान स्थिति: द ईप्लेन कंपनी इलेक्ट्रिक विमानों के लिए भारत के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से डिज़ाइन ऑर्गनाइजेशन अप्रूवल (DOA) प्राप्त करने वाली पहली निजी भारतीय कंपनी है।
    • वर्तमान में यह प्रोटोटाइप चेन्नई संयंत्र में जमीनी सत्यापन (Ground Testing) के चरण में है। कंपनी मध्य-2027 में मानवरहित (Uncrewed) प्रमाणित परीक्षण उड़ानें शुरू करने का लक्ष्य रख रही है।
  • भविष्य योजना: इस तकनीक को आम लोगों के परिवहन के लिए बाजार में लाने का लक्ष्य वर्ष 2028 निर्धारित किया गया है। 

भारत के लिए इसका महत्व:

  • मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भरता: इस स्वदेशी विमान का विकास भारत को वैश्विक विमानन उद्योग (Aviation Industry) में तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाता है, जिससे विदेशी आयात पर निर्भरता कम होगी।
  • शहरी यातायात की भीड़ से मुक्ति (Combating Urban Congestion): बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली जैसे अत्यधिक यातायात (Traffic Jam) वाले महानगरों में यह हवाई गतिशीलता (Air Mobility) का एक बेहतरीन विकल्प बनेगा, जिससे सड़कों पर दबाव कम होगा।
  • आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं (Air Ambulance): कंपनी को मिले 800 से अधिक विमानों के प्री-ऑर्डर में सबसे बड़ी हिस्सेदारी चिकित्सा क्षेत्र की है। ‘गोल्डन ऑवर’ (Golden Hour) के दौरान गंभीर मरीजों और अंगों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक बिना ट्रैफिक की बाधा के पहुँचाने में यह गेमचेंजर साबित होगा।
  • शून्य उत्सर्जन और पर्यावरण अनुकूल (Zero Emissions): 100% इलेक्ट्रिक होने के कारण यह कार्बन उत्सर्जन को शून्य करता है। यह भारत के वर्ष 2070 तक नेट-ज़ीरो (Net-Zero) लक्ष्य को प्राप्त करने और सतत विकास को बढ़ावा देने में सहायक है।
  • डीप-टेक और एयरोस्पेस इकोसिस्टम: यह परियोजना भारत में हाई-वोल्टेज बैटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, कार्बन फाइबर कंपोजिट फ्रेम निर्माण और एडवांस्ड एवियोनिक्स से जुड़े स्थानीय रोजगार और अनुसंधान को गति देगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: e200X PT01 क्या है?

उत्तर: यह भारत का पहला पूर्ण-आकार का स्वदेशी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट प्रोटोटाइप है, जिसे फ्लाइंग टैक्सी (Flying Taxi) भी कहा जाता है। 

प्रश्न 2: भारत की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी किसने विकसित की है?

उत्तर: इस अत्याधुनिक फ्लाइंग टैक्सी का विकास आईआईटी मद्रास (IIT Madras) से इनक्यूबेटेड डीप-टेक स्टार्टअप ‘द ईप्लेन कंपनी’ द्वारा इन-हाउस किया गया है। 

प्रश्न 3: eVTOL तकनीक क्या होती है?

उत्तर: इसका अर्थ इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग है। यह बिना रनवे के हेलीकॉप्टर की तरह सीधे उड़ने और उतरने वाली बैटरी-चालित तकनीक है। 

प्रश्न 4: इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी आम लोगों के लिए कब उपलब्ध होगी?

उत्तर: नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) के कड़े सुरक्षा प्रमाणन और वर्ष 2027 के परीक्षणों के बाद इसका वाणिज्यिक लॉन्च वर्ष 2028 में प्रस्तावित है।

प्रश्न 5: इस तकनीक से परिवहन क्षेत्र में क्या बदलाव आएंगे?

उत्तर: इससे अत्यधिक शहरी ट्रैफिक से मुक्ति मिलेगी, चिकित्सा आपातकाल में मरीजों का तेजी से रेस्क्यू होगा और पर्यावरण अनुकूल शून्य-उत्सर्जन परिवहन सुलभ होगा।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top