Apni Pathshala

IBPS Clerk Recruitment 2026 Out

IBPS Clerk Recruitment 2026

IBPS Clerk Recruitment 2026 Out

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा IBPS Clerk Recruitment 2026 (Short Notification) का संक्षिप्त विज्ञापन आज 27 जुलाई 2026 को विज्ञापन संख्या CRP CSA-XVI के तहत जारी कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा का विस्तृत और संपूर्ण नोटिफिकेशन 31 जुलाई 2026 को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Overview 

संस्थान ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए CRP CSA-XVI विज्ञापन के अंतर्गत IBPS Clerk 2026 की संक्षिप्त सूचना 27 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) और क्लेरिकल कैडर के खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें कुल 11 सहभागी बैंकों द्वारा बंपर रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 31 जुलाई 2026 को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके लिए योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

भर्ती संगठन का नामबैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
पद का नामकस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) / क्लर्क
विज्ञापन संख्याCRP CSA-XVI
संक्षिप्त नोटिस तिथि27 जुलाई 2026
विस्तृत नोटिफिकेशन तिथि31 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तिथि01 अगस्त 2026 (12:01 AM)
आवेदन करने की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026 (11:59 PM)
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) तिथि10 और 11 अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा (Mains) तिथि27 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट लिंकwww.ibps.in

IBPS Clerk Vacancy Details 2026

इस सत्र के लिए विभाग द्वारा 15,000 से अधिक संभावित पदों पर रिक्तियां जारी किए जाने की उम्मीद है। अगर पिछले दो सालों के रिकॉर्ड को देखें तो वर्ष 2025 में कुल 15,701 रिक्तियां और वर्ष 2024 में 11,826 रिक्तियां निकाली गई थीं।

IBPS Clerk Eligibility Criteria 2026

आवेदक को आवेदन फॉर्म भरने से पहले न्यूनतम आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर साक्षरता से जुड़े नियमों को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

शैक्षणिक योग्यताभारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation Degree) होना अनिवार्य है।
कंप्यूटर ज्ञानकंप्यूटर सिस्टम का संचालन ज्ञान होना अनिवार्य है (डिप्लोमा/डिग्री या हाईस्कूल/कॉलेज में एक विषय के रूप में कंप्यूटर पढ़ा हो)।
आयु सीमा (01.07.2026 को)न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)ऊपरी आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट दी जाएगी।
SC / ST श्रेणीऊपरी आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी।
PwBD (दिव्यांग श्रेणी)ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट का प्रावधान है।

IBPS Clerk Selection Process & Exam Pattern 2026

इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन भी इन्हीं दो प्रमुख चरणों के आधार पर किया जाएगा। क्लर्क के पदों के लिए किसी भी प्रकार का साक्षात्कार (Interview) नहीं लिया जाएगा। प्रारंभिक और अंतिम परीक्षा का पैटर्न जानने के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (Prelims)
विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकनिर्धारित समय
इंग्लिश लैंग्वेज303020 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी (मैथ्स)353520 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी353520 मिनट
कुल योग10010060 मिनट
मुख्य परीक्षा पैटर्न (Mains)
विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकनिर्धारित समय
जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस406035 मिनट
जनरल इंग्लिश404035 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड355030 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड405020 मिनट
कुल योग155200120 मिनट
नोट: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान लागू रहेगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की और अंतिम मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

IBPS Clerk Application Fees 2026: श्रेणी-वार आवेदन शुल्क

इसमें आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन भुगतान माध्यम से शुल्क देना होगा। श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क संबंधी जानकारी के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

अभ्यर्थी की श्रेणीआवेदन शुल्क विवरण (INR)
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen₹175/- (केवल सूचना शुल्क)
सामान्य (General) / OBC / EWS₹850/- (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क)

IBPS Clerk 2026 Required Documents to Apply Online

आईबीपीएस क्लर्क 2026 परीक्षा हेतु किसी भी तकनीकी त्रुटि से बचने के लिए एवं सफल पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी शैक्षणिक दस्तावेजों की डिजिटल कॉपियां, पहचान पत्र, फोटो और स्कैन किए गए हस्ताक्षरों को तैयार रख लेना चाहिए। 

दस्तावेज का नामफाइल का आकार (Size)फाइल का प्रारूप (Format) / अन्य निर्देश
पासपोर्ट साइज फोटो20 KB से 50 KBरंगीन फोटो, हाल ही में खींची गई हो
उम्मीदवार के हस्ताक्षर10 KB से 20 KBसफेद कागज पर केवल काली स्याही (Black Ink) से
बाएं हाथ का अंगूठे का निशान20 KB से 50 KBसफेद कागज पर नीली या काली स्याही से
हस्तलिखित घोषणा पत्र50 KB से 100 KBअंग्रेजी में, सफेद कागज पर काली स्याही से लिखना होगा

IBPS Clerk Salary Structure 2026

इसमें चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और कई अन्य प्रकार के भत्ते प्रदान किए जाते हैं। नीचे संबंधित सारणी देखें:

शुरुआती मूल वेतन (Initial Basic Pay)₹24,050/-
महंगाई भत्ता (DA)₹4,700 – ₹5,700/-
मकान किराया भत्ता (HRA)₹2,700 – ₹3,000/- (शहर के अनुसार)
विशेष भत्ता (Special Allowance)₹7,000 – ₹8,500/-
परिवहन भत्ता (Transport Allowance)₹800 – ₹1,020/-
कुल ग्रॉस सैलरी (Gross Salary)₹40,000+
इन-हैंड नेट सैलरी (In-Hand Salary)₹39,000 से ₹43,000+ (कटौती के बाद)

FAQs:

  1. IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

    ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 है।

  2. IBPS Clerk भर्ती 2026 में कितनी रिक्तियां हैं?

    इस वर्ष 15,000 से अधिक संभावित रिक्तियां आने की उम्मीद है। विस्तृत संख्या 31 जुलाई को जारी होगी। 

  3. IBPS Clerk के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

    उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Graduation) और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना अनिवार्य है।

  4. आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?

    सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष (1 अगस्त 2026 तक) होनी चाहिए।

  5. IBPS Clerk भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या होगी?

    चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains)। इसमें साक्षात्कार नहीं होता है। 

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top