Hiroshima Nagasaki Day 2026- 81वीं वर्षगांठ, विषय और इतिहास
संदर्भ:
हाल ही में 6 और 9 अगस्त 2026 को हिरोशिमा-नागासाकी दिवस 2026 (Hiroshima Nagasaki Day 2026) मनाया गया. यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान जापान के दो शहरों पर हुए विनाशकारी परमाणु हमले (Atomic Bombing) की याद में मनाया जाता है.
Hiroshima Nagasaki Day 2026 मुख्य बिंदु:
- वर्षगांठ: इस वर्ष 6 अगस्त और 9 अगस्त 2026 को क्रमशः हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) और नागासाकी दिवस (Nagasaki Day) की 81वीं वर्षगांठ मनाई गई.
- मुख्य विषय: हिरोशिमा दिवस 2026 को मुख्य रूप से ‘स्मरण, उत्तरदायित्व और लचीलापन’ (Remembrance, Responsibility, and Resilience) के वैश्विक सिद्धांत पर केंद्रित किया गया.
- आयोजन स्थल: मुख्य आधिकारिक कार्यक्रम जापान के हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क (Hiroshima Peace Memorial Park) में आयोजित किया गया.
- मौन प्रार्थना: ठीक सुबह 8:15 बजे (जिस समय 1945 में बम गिराया गया था) शांति की घंटी (Peace Bell) बजाई गई और एक मिनट का मौन धारण किया गया.
- शांति घोषणा (Peace Declaration): हिरोशिमा के मेयर काजुमी मात्सुई ने वैश्विक नेताओं से परमाणु प्रतिरोध (Nuclear Deterrence) की नीति को छोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि बल प्रयोग से केवल हिंसा का चक्र बढ़ता है.
- राजनैतिक उपस्थिति: इस समारोह में जापान की पहली बार चुनी गईं प्रधानमंत्री साने ताकाइची शामिल हुईं. इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रतिनिधि और देशों के राजनयिक इस कार्यक्रम के साक्षी बने.
- नागासाकी मेमोरियल (Nagasaki Memorial): इसी क्रम में 9 अगस्त को नागासाकी में भी परमाणु हथियारों के उन्मूलन के संकल्प के साथ विशेष शांति मार्च और लालटेन फ्लोटिंग (Lantern Floating) कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई.
ऐतिहासिक घटनाक्रम:
- पृष्ठभूमि: द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के अंतिम चरण में मित्र देशों (Allied Powers: संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ (रूस), यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और चीन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप) और धुरी राष्ट्रों (Axix Powers: नाजी जर्मनी, फासीवादी इटली और इंपीरियल जापान, हंगरी, रोमानिया और बुल्गारिया) के बीच संघर्ष चरम पर था. जापान अधिक आक्रामक और मजबूती से आगे बढ़ रहा था।
- जापान को रोकने के लिए अमेरिका ने जापान को बेचे जाने वाले तेल (Oil) और कच्चे माल पर पूरी तरह रोक लगा दी।
- इसके जवाब में 7 दिसंबर 1941 को जापान ने अचानक पर्ल हार्बर पर बमबारी की, जिसके जवाब में अमेरिका सीधे तौर पर द्वितीय विश्व युद्ध में कूद पड़ा और अंत में जापान पर हमला करने का निर्णय लिया।
- अमेरिकी प्रशासन का तर्क था कि जापान पर त्वरित कार्रवाई न करने से युद्ध लंबा खिंच सकता था, जिससे लाखों अमेरिकी सैनिकों की जान जा सकती थी.
- अतः युद्ध को तुरंत समाप्त करने के लिए तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने परमाणु हमले की मंजूरी दी.
- हिरोशिमा त्रासदी: 6 अगस्त 1945 (The Hiroshima Tragedy)
- मिशन: अमेरिकी सेना के बी-29 बॉम्बर विमान, जिसका नाम ‘एनोला गे’ (Enola Gay) था, ने प्रशांत महासागर के टिनियन द्वीप से उड़ान भरी.
- परमाणु बम: सुबह 8:15 बजे हिरोशिमा शहर पर ‘लिटिल बॉय’ (Little Boy) नामक यूरेनियम-आधारित बम गिराया गया.
- तत्काल प्रभाव: बम फटते ही सूर्य की सतह जितना तापमान (लगभग 4000 डिग्री सेल्सियस) पैदा हुआ. इसने कुछ ही सेकंड में शहर के 70% हिस्से को मलबे में बदल दिया और लगभग 80,000 लोग तुरंत मारे गए.
- वर्ष 1945 के अंत तक यह आंकड़ा 1,400,000 तक पहुँच गया.
- नागासाकी त्रासदी: 9 अगस्त 1945 (The Nagasaki Tragedy)
- मिशन: हिरोशिमा के ठीक तीन दिन बाद, अमेरिकी सेना ने जापान के एक और औद्योगिक शहर नागासाकी को निशाना बनाया.
- परमाणु बम: ‘बॉक्सकार’ (Bockscar) विमान से नागासाकी पर ‘फैट मैन’ (Fat Man) नामक प्लूटोनियम-आधारित बम गिराया गया.
- क्षति: इस अत्यधिक शक्तिशाली विस्फोट में पहाड़ों की भौगोलिक संरचना के बावजूद लगभग 70,000 लोग काल के गाल में समा गए.
- दीर्घकालिक प्रभाव:
- विकिरण का दंश (Radiation Sickness): जो लोग विस्फोट से बच गए, उन्हें काली बारिश (Black Rain) और घातक परमाणु विकिरण (Nuclear Radiation) का सामना करना पड़ा.
- पीढ़ियों का दर्द: आने वाली पीढ़ियों में कैंसर, ल्यूकेमिया, शारीरिक अपंगता और मानसिक विकार जैसी गंभीर बीमारियां पैदा हुईं.
- हिबाकुशा (Hibakusha): बमबारी में जीवित बचे लोगों को जापान में ‘हिबाकुशा’ कहा जाता है.
- वर्तमान में इनकी संख्या घटकर 91,105 रह गई है और इनकी औसत आयु 86 वर्ष से अधिक हो चुकी है.
- ये लोग जीवनभर परमाणु निरस्त्रीकरण (Nuclear Disarmament) के वैश्विक दूत बने रहे.
- जापान का आत्मसमर्पण: इन हमलों के तुरंत बाद 15 अगस्त 1945 को जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध आधिकारिक तौर पर समाप्त हुआ।
- शहरों का पुनरुद्धार (Restoration of Cities): मलबे के ढेर में तब्दील होने के बाद, जापानी नागरिकों के कड़े परिश्रम और तकनीकी कौशल की बदौलत हिरोशिमा और नागासाकी को पूरी तरह पुनर्जीवित (Rebuilt) किया गया.
- आज ये शहर आधुनिक औद्योगिक केंद्र होने के साथ-साथ वैश्विक शांति कूटनीति के जीवंत प्रतीक हैं.
इस दिवस का महत्व:
- परमाणु निरस्त्रीकरण का आह्वान (Call for Nuclear Disarmament): यह दिवस दुनिया को सामूहिक विनाश के हथियारों (Weapons of Mass Destruction) के अस्तित्व के प्रति सचेत करता है.
- यह परमाणु अप्रसार संधि (NPT) और परमाणु हथियारों के निषेध पर संयुक्त राष्ट्र संधि (TPNW) के प्रभावी कार्यान्वयन पर बल देता है.
- अंतरराष्ट्रीय शांति कूटनीति (International Peace): समकालीन भू-राजनीतिक संकटों (जैसे रूस-यूक्रेन या मध्य पूर्व तनाव) के दौर में यह दिवस वैश्विक नेताओं को याद दिलाता है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है. सुरक्षा केवल संवाद (Dialogue) और अंतरराष्ट्रीय कानून से ही संभव है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: हिरोशिमा-नागासाकी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: प्रतिवर्ष 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) और 9 अगस्त को नागासाकी दिवस (Nagasaki Day) के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है.
प्रश्न 2: हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम कब गिराए गए थे?
उत्तर: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर और 9 अगस्त 1945 को नागासाकी पर बम गिराए गए थे.
प्रश्न 3: इस दिवस का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इसका उद्देश्य परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) के विनाशकारी मानवीय परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विश्व शांति (Peace Day) को बढ़ावा देना है.
प्रश्न 4: परमाणु बम हमले का कितना नुकसान हुआ था?
उत्तर: दोनों शहरों में तुरंत और विकिरण के कारण कुल मिलाकर 2 लाख से अधिक निर्दोष नागरिकों की मृत्यु हुई थी तथा बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया था.
प्रश्न 5: इस दिवस का वैश्विक महत्व क्या है?
उत्तर: यह दिवस राष्ट्रों को परमाणु निरस्त्रीकरण (Nuclear Disarmament) के अपने दायित्वों को याद दिलाने और संघर्षों को कूटनीति से सुलझाने की प्रेरणा देता है.
